दीपावली के लक्ष्मी पूजन से धनवान कैसे बने?

 इस दीपावली के लक्ष्मी पूजन से धनवान कैसे बने? आइए हम आपको सही विधि बताते है

सनातन धर्म में  दिवाली पर महालक्ष्मी, धन की देवी के पूजन की खास मान्यता है। अगर ऐसे करेंगे लक्ष्मी पूजन,

तो होगी धन की वर्षा। दशहरा के बाद से ही, दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली से कुछ दिन पहले ही,

हम खरीदारी भी आरंभ कर देते हैं। सर्वप्रथम हमारे हृदय में, भगवान लक्ष्मी-गणेश, स्वास्तिक, दीपक आदि

प्रतिमा उभरने लगती है। क्योंकि दिवाली पर, लक्ष्मी पूजन का प्रावधान है। अगर मां लक्ष्मी को, संपूर्ण पूजा विधि

से मना लिया जाए। तो मां लक्ष्मी अपनी कृपा से, धन की कमी दूर कर देती है। 

लक्ष्मी-गणेश 

इस बात से सभी, भली भांति परिचित है। कि धन की कृपा, मां लक्ष्मी जी से प्राप्त होती है। और गणेश जी,

शांति के दूत हैं। मां लक्ष्मी का आगमन उसी स्थान पर होता है, जहां शांति विराजमान हो। इसलिए धन

और शांति, दोनों के घर आगमन के लिए लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। अकेले मां लक्ष्मी का पूजन करने से,

आपको मां का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। साथ में, भगवान कुबेर की पूजा भी करें।

दीपावली के लक्ष्मी पूजन से धनवान कैसे बने?

 कमल का फूल, मां लक्ष्मी जी को अत्यंत प्रिय है।  दिवाली पूजन में मां लक्ष्मी को, कमल का पुष्प अर्पित करें।

इसके साथ ही माता को, कमलगट्टे की माला पहनाएं। मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर, आपको धन से मालामाल कर देगी।

श्री, शुभ लाभ के प्रतीक चिन्ह

 दिवाली पर श्री, शुभ लाभ प्रतीक चिन्हों का भी  अत्यंत महत्व है। लक्ष्मी जी के आशीर्वाद के लिए,

शुभ लाभ तथा रिद्धि सिद्धि शब्द अवश्य प्रयुक्त करें।  

दीपावली पूजन सामग्री

 लक्ष्मी पूजन में नारियल, पान, दही, जल, सुपारी, लाल कपड़ा आदि महत्वपूर्ण सामग्री है। इनके बिना, 

लक्ष्मी की पूजा पूरी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को केला, लड्डू या फिर बताशे का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी के भोग का,

गरीबों में वितरण करें। इससे कर्ज की समस्याओं से, छुटकारा मिलेगा

स्वागत मंत्र

पूरे विधि विधान से पूजन संपन्न होने के पश्चात, स्वागत मंत्र का आह्वान करें। शुद्ध हृदय से इस मंत्र का जाप जरूर करें।

श्री लक्ष्मी देवी मंत्र का 11 बार जप करें।  इस मंत्र के जाप से  मां लक्ष्मी बहुत  कृपा करती हैं।

मंत्रों का उच्चारण स्फटिक की माला से करने पर, ज्यादा सफल होता है।

 कौड़िया अर्पित करें

 दिवाली पूजन के समय, मां लक्ष्मी के समक्ष 11 कौड़िया अर्पित करें। इन कौड़ियों को अगले दिन,

लाल वस्त्र में बांध ले। इन्हें घर या कार्यस्थल, की तिजोरी में रख दे। इससे आपको, धन और यश की प्राप्ति होगी।

श्री यंत्र से धनवान कैसे बने?

 लक्ष्मी पूजन में, यदि आप घर में महायंत्र की स्थापना करते हैं। तो आपके घर में कभी, धन की कमी आ ही नहीं सकती।

आप पूरे विधि विधान से श्री यंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र, को स्थापित करें। इससे, लक्ष्मी जी बहुत प्रसन्न होती हैं।

गन्ने का रस

लक्ष्मी पूजा, गन्ने के बगैर अधूरी है। गज लक्ष्मी जी के रूप में, मां को गन्ना बहुत ही प्रिय है। पूजा में गन्ना 

अर्पित करने से, मां लक्ष्मी जी की प्रसन्नता मिलती है। इसलिए पूजन के दौरान, गन्ना जरूर रखें।

और पूजा के पश्चात, इस गन्ने के रस को प्रसाद के रूप में सेवन करें।

Exit mobile version