ट्रेंडिंगनिजी सीक्रेटमहिला स्वास्थलाईफ स्टाइलस्पेशल

किसान लड़के का रिश्ता आया है। मैं नौकरीवाले से शादी करना चाहती हूं। क्या करू?

किसान लड़के का रिश्ता आया है। मैं नौकरीवाले से शादी करना चाहती हूं। क्या करू?

मेरे घरवाले कहते है, लड़का अच्छा है। खेती अच्छी है। खुद का ट्रॅकटर है। 10 लाख के करीब सालाना

आमदनी है। मगर शादी के बाद मुझे खेती करनी पड़ेगी। कभी न कभी तो खुद काम करना पड़ेगा। और

मेरी सहेलियों के सामने मै रौब नहीं दिखा पाऊँगी। और ऊपर से मुझे छोटे से गाव में ही रहना पड़ेगा।

उल्टा अगर मै नौकरी वाले आदमी से शादी करती हु। तो आमदनी कम होगी मगर खेत में नहीं जाना

पड़ेगा। और शहर में रह पाऊँगी। मुझे समझ में नहीं आ रहा की क्या करू ?

किसान से शादी करू या नौकरी वाले से ?

हमारी सलाह : मैं नौकरीवाले से शादी करना चाहती हूं। क्या करू?

हर लड़की को पूर्ण रूप से अधिकार है कि वह अपने पसंद के लड़के से शादी करें। ठीक उसी प्रकार

आपको भी पूर्ण रुप से अधिकार है कि आप अपने मनपसंद लड़के से शादी करें।

यदि आप नौकरी वाले लड़के से शादी करना चाहती हैं,तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

लेकिन आपने कहा कि आप के लिए किसान लड़के का रिश्ता आया है। तो फिर आप यह बताइए कि

आप किसान से शादी करना क्यों नहीं चाहती? क्या किसान नौकरी नहीं करते?

हम आपको कुछ ऐसे तथ्य बताएंगे जिसे सुनने के बाद हो सकता है कि आप किसान लड़के से शादी कर ले।

आगे फैसला आपके हाथ में है।

किसान से शादी करू या नौकरी वाले से? : किसान अन्नदाता होते है

भारत देश का अधिकतम विकास कृषि के कारण होता है। यदि किसान नहीं होंगे तो भारत देश के हर व्यक्ति भूखे होंगे।

देश में किसानों को अन्नदाता कहा जाता है। वह कड़ी धूप में मेहनत कर अन्य लोगों के लिए अन्न उगाते हैं।

सबसे जरूरी बात तो यह है हमारे देश में किसानों को सम्मान ही नहीं दिया जाता।

शायद आप भी उनमें से एक है।

जो एक किसान लड़के का रिश्ता आने से घबरा गई। आपको लगता है कि यदि आप की शादी किसी

किसान से हो जाएगी तो आप का अपमान हो जाएगा।

यदि आप ऐसा सोचती हैं तो आपकी सोच पूर्ण रूप से गलत है।

किसानों को संपूर्ण देश में जो सम्मान दिया जाता है। वह किसी अन्य नौकरी जीवी व्यक्ति को नहीं दिया जाता।

नौकरीवाले व्यक्ति की कहानी

आप कह रही हैं कि आप एक नौकरी जीवी व्यक्ति से शादी करना चाहती हैं। बहुत अच्छी बात है।

एक नौकरी करने वाला व्यक्ति,सुबह के 10:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक

ऑफिस के कार्य में व्यस्त रहता है।

फिर वह घर आता है। चाय पीता है। अपने परिवार वालों से थोड़ी बातचीत करता है।

फिर वह अगले दिन ऑफिस में क्या करेगा? उस कार्य के बारे में सोचता है।

अंत में वो रात को डिनर करता है और फिर सो जाता है। अगले दिन सुबह एक ही रूटीन शुरु करता है।

महीने के अंत में उसे सैलरी मिलती है या महीने के शुरुआत में उसे सैलरी मिलती है।

जिसे वह अपने घर परिवार के हाथ में देता है। या फीर अपने पास ही रखता है।

किसान और नौकरी करनेवाला दोनों में फर्क क्या है

एक किसान और एक नौकरी जीवी व्यक्ति में कुछ खास फर्क नहीं है।

एक किसान भी सुबह उठकर अपने खेत में जाता है। खेती करके शाम तक वह भी घर लौट जाता है।

वही एक नौकरी करने वाला व्यक्ति भी दिन भर ऑफिस में कार्य करके शाम को घर वापस आता है।

किसान को सैलरी कोई नहीं देता बल्कि वह अपनी खुद के खेती से आय अर्जित करता है।

वही नौकरी करने वाले व्यक्ति को उसके कंपनी की ओर से पैसे मिलते हैं।

नौकरी करने वाला व्यक्ति अपनी मर्जी का मालिक नहीं होता।

किसान लड़के का रिश्ता आया है। मैं नौकरीवाले से शादी करना चाहती हूं।

लेकिन किसान अपनी मर्जी का मालिक होता है। वह अगर एक दिन खेती करने नहीं जाएगा,

तो उसकी सैलरी नहीं कटेगी। नौकरी करने वाले व्यक्ति पर हमेशा दबाव बना रहता है कंपनी की ओर से।

 कभी-कभी वह बहुत ज्यादा फ्रस्ट्रेट हो जाता है। कभी-कभी नौकरी करने वाले व्यक्ति कंपनी

का गुस्सा अपने घर परिवार पर उतार देते है। किसान पर भी दबाव तब बना रहता है। जब वर्षा नहीं होती है।

 खेती करने में असुविधा होती है। लेकिन वह कभी भी उत्तेजित नहीं होता।

वह भगवान को अपना मालिक मान कर चलता है और गुस्सा भी किसी और पर नहीं उतारता।

किसान या नौकरपेशा से शादी के लिये हमारी राय 

हमने सिर्फ आपको एक छोटा सा हिंट्स दिया है।अब आगे आपकी मर्जी है कि आप क्या करना चाहेंगी। 

हमारे नजर में किसान लड़के में कोई खराबी नहीं है। वह आपको एक बेहतर जिंदगी दे सकता है।

हर लड़की शादी सुख शांति के लिए करना चाहती है।

हां पैसा जरूरी है। लेकिन पैसे से पहले सुख आता है। आपके पास भले ही पैसा ना हो लेकिन सुख है

तो आप अपनी जिंदगी को आसानी से जी सकते है।

पैसा है लेकिन सुख नहीं है तो आपकी जिंदगी बेकार है।

किसान लड़के का रिश्ता आया है। मैं नौकरीवाले से शादी करना चाहती हूं। क्या करू?
यह जानकारी अच्छी लगी हो, शेअर जरूर करना

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित