महिला स्वास्थशादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

एक लड़के से प्यार करती हूँ । उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

हमारे ही रिश्तेदार के एक लड़के से प्यार करती हूँ । उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

मै चाहती हु, की मेरी शादी उसी के साथ हो। माना की वह पैसेवाले लोग है। मगर मै भी कम सुंदर

नहीं हु। मुझसे ज्यादा सुंदर लड़की उनको मिल नहीं सकती। जितना भी पैसा या सोना दहेज में चाहिए,

हम देने के लिए तैयार है। वह पहले मुझसे फ़्लर्ट करता था। हमारी व्हाट्सप्प पर बात भी होती थी।

मेरे घरवाले मेरे लिए रिश्ता तलाश कर रहे है। मैंने अपने दिल की बात उसको बता दी है। एक नहीं

6-7 बार बोल चुकी हु। मगर उसकी तरफ से रीस्पान्स नहीं मिल रहा है। उसको कई बार बता चुकी हूँ,

कुछ रिश्तेदारों के द्वारा मध्यस्थता करके भी देखा। मगर उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

उसकी हां का इंतजार करूँ? या किसी और से शादी करूँ?

हमारी सलाह : एक लड़के से प्यार करती हूँ । उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। उसकी हां का इंतजार करूँ? या किसी और से शादी करूँ?

आप कह रही हैं कि आप बरसों से किसी लड़के से प्यार करती हैं।

आपके बार-बार बताने पर भी वह लड़का आपको कोई जवाब नहीं देता है। 

इस बात से साफ है कि वह आपसे बिल्कुल भी प्यार नहीं करता है।

इसलिए ऐसे व्यक्ति के लिए जिंदगी भर इंतजार ना करना ही सही है।

किसी और से शादी कर लेना ही उचित होगा आपके लिए।

आप सोच रही होंगी कि हमने ऐसा आपसे क्यों कहा कि वह लड़का आपसे प्यार नहीं करता।

इसके पीछे बहुत सारे कारण है। जिसके बारे में हम आपको अपने ब्लॉग में बताएंगे।

कारण-1

अक्सर लड़के ऐसा ही करते हैं। जब सामने से कोई लड़की उन्हें प्रपोज करती हैं। 

उनसे प्यार का इजहार करती हैं। तो वह उन्हें भाव नहीं देते हैं।

लड़के अलग-अलग किस्म के होते हैं। यह आपका पहला प्यार है ना।

इसलिए आप इन सभी बातों से अनजान हैं। आपको लग रहा होगा कि वह लड़का आपसे ही प्यार करता है।

लेकिन ऐसा भी तो हो सकता है ना। कि वह किसी और से प्यार करता है। 

इसलिए वह आपके बातों का कोई जवाब नहीं दे रहा हो।

कारण-2

कुछ लड़कों की प्रजाति ही ऐसी होती हैं।

वह यदि किसी लड़की को प्रपोज करें और वह उनसे जवाब में कुछ ना कहें।

तो जबरदस्ती करते हैं। लेकिन लड़कियां इस मामले में थोड़ी विपरीत होती हैं।

वह लड़कों से जबरदस्ती नहीं कर पाती हैं। शायद इसी बात का ही फायदा लड़के उठाते हैं।

जिन पर लड़कियां लट्टू हो जाती हैं।

सच्चे इंसान की तलाश कीजिए

आप अपना कीमती समय और अपना प्यार किसी ऐसे लड़के के पीछे वेस्ट ना कीजिए।

जिसे आप की कदर नहीं है। ढूंढने से तो भगवान भी मिल जाते हैं और यह तो सच्चा प्यार है। 

जिसे सच्चे मन एवं आंखों से देखने की जरूरत है। यदि आपका प्यार सच्चा है। तो आपको 1

दिन जीवन में अच्छा जीवन साथी मिल ही जाएगा। जो आपसे आप से भी अधिक प्यार करेगा।

लेकिन वर्तमान में अब जिस इंसान से प्यार करती हैं। वह आपके काबिल नहीं है।

इसलिए अब उस व्यक्ति के हां का इंतजार मत कीजिए और आगे बढ़िए।

आपकी किस्मत में कुछ अच्छा लिखा है

यदि लड़का आपको हां नहीं बोल रहा तो वह उसकी फूटी किस्मत है।

आप अपनी किस्मत को या अपने आप को कभी भी दोष मत दीजिएगा।

किस्मत कभी भी बुरी नहीं होती।  यदि हमें वक्त के साथ कुछ अच्छा नहीं मिल रहा।

तो इसका अर्थ हमें यह समझ लेना चाहिए कि अभी भी अच्छा होने का वक्त नहीं आया है।

जब वक्त अच्छा होगा तब आपके साथ भी अच्छा ही होगा।

किस्मत को दोष देने से हालात नहीं बदलते। हालात जब बदलेंगे तो किस्मत अपने आप ही बदल जाएगा।

किसी और से शादी कीजिए

आपने ही हमसे सवाल पूछा है कि आप लड़के का हां सुनेंगी या किसी और से शादी करेंगी।

हमारा जवाब यही होगा कि आपको जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। अब आपको किसी और व्यक्ति से

ही शादी कर लेना चाहिए। जो इंसान आपके सालों के प्यार की कोई कीमत नहीं देता।

उस इंसान से आपको क्या किसी को भी कोई उम्मीद नहीं रखना चाहिए।

यदि उसका जवाब ना भी होता तो वह आपको ना कह सकता था। लेकिन ना ही उसने हाँ कहाँ

और ना ही उसने ना कहाँ जिसका अर्थ है साफ है कि वह लड़का ज़िदगी में सबको दबाकर

चलने वाला है। आप किसी से कम नहीं है औरत किसी के पैर की जूती नहीं होती।

वह तो सर का ताज होती है। इसलिए ताज बनकर जिंदगी में आगे बढ़िए। 

किसी की पैर की जूती बनने की कोशिश मत कीजिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित