लौंग वाले घरेलू नुस्खे की पॉवर क्या आप जानते है ?

लगभग सभी के घर में लौंग होती है। विभिन्न व्यंजनों से लेकर पूजा-पाठ तक हर चीज़ में इसका प्रयोग देखा जा सकता है। हालांकि शास्त्रों और गणनाओं के अनुसार यह पाया गया है कि लौंग को घर में रखना बहुत अच्छा होता है। अगर आपके घर में लौंग रहता है। तो यह हमेशा सुख, समृद्धि और धन प्रदान करेगा। आइए विस्तार से जानते हैं, इस विषय में।

धन की कमी होगी दूर, सुख-शांति से भर जाएगा जीवन, आज ही करें लौंग वाले घरेलू नुस्खे

घरेलू झगड़े और बीमारी दूर होती है

परिवार में अशांति हो रही है। पति-पत्नी के मध्य लड़ाई हो रही है? इतना ही नहीं, परिवार में कोई बार-बार बीमार पड़ रहा है? तो घबराइए नहीं क्योंकि एक चुटकी लौंग आपके सभी समस्याओं को हल कर देगा। सबसे पहले एक पैन में 7-8 लौंग जलाएं। अब उन लौंग को घर के किसी कोने में रख दें। कुछ ही दिनों में आपको अपने घर में इसका असर दिखने लगेगा।

लगभग सभी घरों में नियमित रूप से पूजा की जाती है। भगवान की पूजा करते समय दीपक पर कुछ लौंग जलाएं। इसका पूरे घर में अच्छा प्रभाव और शांति देखने को मिलेगा।

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी

यदि आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। तो फिर आप लौंग की एक छोटी कली बना सकते हैं। सात लौंग और काली मिर्च को सिर से घुमाकर ऐसी जगह फेंक दें जहां कोई न जाएं। लौंग को चारों दिशाओं में फेंकना है। याद रखें लौंग को फेंकने के बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना है। वरना टोटके का फल नहीं मिलेगा।

एक पान का पत्ता लें। फिर इसे लौंग, इलायची और सुपारी से लपेट लिजिए। अब इसे भगवान गणेश को अर्पित कर लिजिए। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में सफलता आपके हाथ लगेगी। विघ्न हर्ता सबके विघ्न भरते हैं, आपके विघ्न को निम्न उपाय से जरूर हर लेंगे।

शनिवार को होने वाले झगड़े खत्म होते है

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो कहते हैं कि शनिवार के दिन अक्सर उनके घर में झगड़े होते रहते हैं।  यह हर शनिवार को ही होता है। इसके होने के पीछे कोई वजह हो सकती है। अगर आप इस झगड़े से मुक्ति पाना चाहते है। तो इसके लिए आपको हर शनिवार को लौंग और कपूर को जलाकर घर से बाहर रखना होगा। आप देखेंगे कि घर से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी। आपका परिवार सुख-शांति से भर जाएगा।

सफलता मिलती है

हर कोई घर से तरह-तरह की नकारात्मक ऊर्जा और बुरे प्रभावों को दूर रखना चाहता है। शनिवार या रविवार की शाम को 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची जलाएं। पूरे घर में धुएं को फैलाएं। जब यह पूरी तरह जल जाएं। तो इसकी राख को घर के द्वार पर फैला दें। या आप राख को पानी में मिलाकर छिड़क सकते हैं। आप देखेंगे कि घर में खूबसूरत माहौल बना रहेगा।

जिन लोगों का राहु-केतु अच्छी जगह पर नहीं होता है उन्हें शनिवार के दिन लौंग का दान करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति इस दान को स्वीकार नहीं करता है, तो शिव लिंग को दान कर सकते हैं। ऐसा लगातार 40 शनिवार को करना है। राहु-केतु तब बहुत अच्छे स्थान पर होंगे। इसके अलावा, आप घर में लौंग के पेड़ लगा सकते हैं। नहीं तो आप लौंग की कुछ बूंदे हमेशा अपने पास रख सकते हैं।

Exit mobile version