धार्मिकपुरुष स्वास्थभविष्यमहिला स्वास्थवास्तुशास्त्र

अक्टूबर महीने का राशिफल | किसका होगा बेड़ा पार किसपर होगी वक्र दृष्टि

अक्टूबर महीने का राशिफल | किसका होगा बेड़ा पार किसपर होगी वक्र दृष्टि

जब तक व्यक्ति अपने मां के गर्भ में रहता है। तब तक उसका संचालन उसके मां के अनुसार होता है।

दुनिया में आने के बाद एक व्यक्ति का सब कुछ ग्रह एवं नक्षत्र तय करता है।

व्यक्ति कैसा दिखेगा, व्यक्ति के आने वाले दिनों में क्या-क्या घटनाएं घटेगी आदि। 

सब कुछ जन्म तिथि के अनुसार तय हो जाता है।  मनुष्य की मृत्यु भी जन्म के अनुसार राशि नक्षत्रों के अनुसार ही होता है।

इसी को आम भाषा में राशिफल कहते हैं। 

आज हम अपने ब्लॉग में अक्टूबर महीने के राशिफल को बताने वाले है।

मेष राशि बेड़ा पार


महीने की शुरुआत में आप कोई भी निर्णय लेने से घबराऐंगे। लेकिन बाद में आप निर्णय लेने में समर्थ हो जाएंगे।

यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप उनको लेकर दुश्चिंता में पड़ जाएंगे।

आपके किसी अपनों का सेहत खराब हो सकता है।

तीर्थ स्थान पर यात्रा करने का योग बन रहा है।

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि


यदि आप मेडिकल शॉप खोलना चाहते हैं। तो आप सफल ज़रूर होंगे।

पारिवारिक जायदाद को लेकर आप झमेले में पड़ सकते हैं।

यदि आप के संतान हैं। तो आप उनके आदतों से परेशान हो सकते हैं।

आप अपने बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए।

मिथून राशि


यदि आपका कोई व्यापार है। तो आपको उसमें हानि पहुंच सकती है। आपको आपके भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका प्राप्त होगा।

आप किसी रोग के कारण परेशान हो सकते हैं।

यदि आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं।

तो आपका वह प्लान किसी कारणवश कैंसल भी हो सकता है।

कर्क राशि


कार्य क्षेत्र में आप इतना मेहनत करेंगे कि आप के ऊपर दायित्वों का पहाड़ टूट पड़ेगा।

आप मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हैं।

अनजान व्यक्तियों की सहायता लेने से बचें क्योंकि आपको उनसे खतरा है।

यदि आप शादीशुदा है। तो आपके दांपत्य जीवन में आपके बच्चों के कारण झगड़ा हो सकता है।

आपका आपके भाई बहनों के साथ जायदाद को लेकर झगड़ा हो सकता है।

सिंह राशि


आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है एवं सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना है।

अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है।

किसी अपनों के कारण आप दु:खी हो सकते है।

यदि आपका बच्चा गणित या विज्ञान क्षेत्र में है तो उसे सफलत मिलेगी।

यदि आप खेलकूद से जुड़े हुए है तो जल्द ही खेलकूद के दफ्तर में नौकरी मिल सकती है।

किसी पुराने दोस्त के साथ आपका संपर्क फिर से जुड़ सकता है।

कन्या राशि


आर्थिक रूप से आपको बहुत लाभ होगा। कर्म क्षेत्र में आपको कोई मुश्किल कार्य मिलेगा। लेकिन आपको उसमें सफलता भी मिलेगी।

यदि आप ज्यादा शक करते हैं। 

तो अपनी इस आदत को त्याग दें क्योंकि आपके परिवार में आप के शक के कारण कुछ गड़बड़ हो सकता है।

तुला राशि


यदि आप यह उम्मीद करते हैं कि आप किसी का उपकार करेंगे। 

बदले में सामने वाला भी आपके लिए कुछ करेगा।

तो आप की यह अवधारणा आप ही पर भारी पड़ सकती है।

पानी से जुड़े हुए रास्तों का वर्तमान में त्याग करें। 

पानी से आपको खतरा है।

आपके भाई-बहनों के साथ आपका संपर्क अच्छा स्थापित हो सकता है।

वृश्चिक राशि


आपके व्यवहार के कारण आपका रिश्ता किसी से बिगड़ सकता है।

अनावश्यक पैसा खर्च हो सकता है।

किसी व्यक्ति के परामर्श के कारण आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

आपके लिए कुछ नए मार्ग खुलने वाले हैं। जिसमें आपको लाभ होगा।

धनु राशि


आपके परिवार की शांति भंग हो सकती है। वह भी किसी संपत्ति के कारण।

यदि आपका होटल का व्यवसाय है। तो आपका आधा समय उसी व्यवसाय में बितेगा।

शेयर मार्केट से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि


प्रेम मार्ग में आपको परेशानियों का सामना करना होगा।

परिवार के कारण आप किसी समस्या में पढ़ सकते हैं।

आपके किसी अपने की शादी की बातचीत चलेगी। जिसमें आप की भूमिका अहम होगी।

कुंभ राशि


समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

प्रेम मार्ग में आपको सफलता प्राप्त होगी।

किसी सभा में आपको बोलने का मौका दिया जाएगा। जहां पर आप के श्रोतागण आप से बहुत प्रसन्न होंगे।

मीन राशि


दायित्व बढ़ेंगे। रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

आपकी कोई इच्छा पूर्ण होगी। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अक्टूबर महीने का राशिफल | किसका होगा बेड़ा पार किसपर होगी वक्र दृष्टि यह लेख पसंद आया हो तो शेअर करें।

Next ad

Related Articles

Back to top button