शिल्पा शेट्टी के फिटनेस का राज

शिल्पा शेट्टी के फिटनेस का राज मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सिर्फ भारत में ही

नहीं पुरे विश्व में जानी मानी हस्ती है। वह अपने फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं।

वह हमेशा से ही अपनी शानदार फिगर के कारण चर्चे में रही है।

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। स्वस्थ रहने के लिए वो हररोज

सुबह योगासन और व्यायाम करती हैं । साथ में वे इंडियन डाइट को फ़ॉलो करती है


शिल्पा शेट्टी के फिटनेस का राज

हेल्दी और फिट बने रहने के लिए योग, व्यायाम और साथ में पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है|
शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज भी यही है| वह इन सभी चीजों का सख्ती से पालन करती हैं
और यही वजह है कि ४२ साल की उम्र में भी उनके चेहरे पर इतनी चमक है और उनकी सेहत
का काफी अच्छी है। जिसके लिए वो जानी जाती है|

  1. जाने शिल्पा शेट्टी का डाइट प्लान

    हररोज १८०० कैलोरी का सेवन करती हैं शिल्पा शेट्टी। उनके न्यूट्रीशनिस्ट उनके खान पान में
    जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर्स आदी का ख्याल रखते हैं|
    वह अपनी दिन की शुरुआत आंवला/ एलोवेरा का जूस, दलिया और ब्राउन शुगर से बनी चाय
    के साथ करती है|

  2. शिल्पा शेट्टी का दोपहर का भोजन

    दोपहर के खाने में शिल्पा चपाती, चिकन करी, ब्राउन राइस, ऑलिव ऑयल में
    पका हुआ खाना खाती हैं|
    शाम को ब्राउन ब्रेड, ब्राउन टोस्ट, ग्रीन टी, व्हाइट एग खाती हैं|
    रात के खाने में सूप, सैलेड, चिकन लेती है|
    साथ ही वे `दिन के बीच में ऑर्गेनिक कॉफी भी ले लेती हैं|

वर्कआउट प्लान

शिल्पा शेट्टी का वर्कआउट प्लान

फिट रहने के लिए शिल्पा शेट्टी अलग अलग प्रकार की कसरत करती है|
वह हफ्ते में दो दिन योगा, दो दिन स्ट्रेंथ एक्सरसाइज एक दिन कार्डियो करती है|
साथ ही अपनी मांसपेशियों को अच्छा आकार देने के लिए ताकत प्रशिक्षण व्यायाम
के समय भारी वजन भी उठती है|
वर्कआउट के बाद हररोज १० मिनट तक मेडिटेशन भी कर लेती हैं|
वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पी लेती हैं|

इन सभीके के साथ वो हररोज ८ किशमिश तथा २ खजूर भी खा लेती हैं।

चेहरे पर चमक और शरीर में पानी के लेवल सही रखने के लिए शिल्पा हररोज

कम से कम १०  ग्लास पानी भी पीती हैं|


Exit mobile version