धार्मिकशादी विवाहसंबंध

घर से भागकर शादी करू या नहीं ?

एक लड़की मुझसे भाग कर शादी करना चाहती है बिना किसी को बताए, क्या मुझे उससे शादी करनी चाहिए?उसका कहना है कि इसकी मां और भाई सोतेले हैं और उसकी शादी कम पढ़े-लिखे लड़के से करवा रहे हैं और उसने लड़का भी नहीं देखा है। दूसरी बात ये है, की न तो वह मुझसे प्यार करती है, ना ही मै उससे प्यार करता हु। बस उसको अपनी पसंद के अनुसार लड़के से शादी करनी है। सौतेले माँ ने दिलाया हुआ रिश्ता उसको पसंद नहीं है।

जहां तक मेरी बात है, मै बहुत गरीब परिवार से हु। मेरे ऊपर घर की सारी जिम्मेदारी है। मेरे पापा बचपन में ही गुजर गए। किसी तरह से मै मिले सो काम करके घर चला लेता हु। वैसे भी कोई अच्छे घर की लड़की मुझसे शादी नहीं करेगी। इसलिए मुझे उसका प्रस्ताव दमदार लग रहा है। मगर आगे चलकर हम किसी मुसीबत में न फसे, इसलिए आपके सलाह की जरूरत है।

हमारा सुझाव : भागकर शादी करू या नहीं ?

अक्सर जब भी लड़के तथा लड़की की अपनी मनपसंद से शादी नहीं हो पाती है। तो अधिकतर मामलों में वह घर से भाग कर शादी करने का विचार करने लगते हैं। हालांकि यह जितना उन्हें सोचने में आसान लगता है, वास्तव में इतना होता नहीं है। आपने जैसे बताया कि लड़की आप से भाग कर शादी करना चाहती है। लेकिन आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको इस समय क्या करना चाहिए।

सबसे पहले हमारा तो यही मानना है कि आप लड़की को भगाने का प्लान सोचना ही बंद कर दें। जैसा कि हम समझ रहे हैं, आप पर तो आपकी बूढ़ी मां और पूरे घर की जिम्मेवारी है। चलो मान ले कि यदि यह जिम्मेदारी आप पर ना भी होती तो भी आपको ऐसा गलत कदम बिल्कुल नहीं उठाना चाहिए। माना कि लड़की की मजबूरी को देखते हुए आप उसकी मदद करना चाहते हैं।

तो दोस्त इसके और भी बहुत सारे तरीके निकल सकते हैं। अगर आप उस लड़की से सच में प्यार करते हैं और उसकी मदद भी करना चाहते हैं। तो आप सबसे पहले लड़की के मां-बाप को मनाने की कोशिश ही शुरू करें। आप अपने किसी रिश्तेदार के माध्यम से भी लड़की के मां-बाप से बात कर सकते हैं। यदि वे फिर भी ना माने, तो भी आपको घर से भागने का विचार मन में नहीं लाना है। सबसे पहले अपनी मां और अपनी बीती जिंदगी के बारे में जरूर सोच लेना। भाई! इस बात को कभी भूलना मत कि एक बिना बाप के बच्चे को आपकी मां ने किन मुश्किलों से पाला होगा।

यदि आप सोच रहे हैं कि बैग में कपड़े पैक किए और घर से भाग जाओगे। तो इस गलत कदम के लिए, आपके साथ आपकी मां को भी बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए यह फैसला लेने से पहले फायदे और नुकसान को ध्यान से सोच ले। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाग कर शादी करने का कोई फायदा तो मिलता ही नहीं है।बल्कि इससे आपको बहुत सारे नुकसान जरूर होंगे जो आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। मान लो अगर भगा कर ले भी जाते हो, उसके बाद लड़की का परिवार चुप थोड़ी ना बैठेगा।

आपने भी बहुत बार सुना होगा कि ऐसे मामले में लड़की के परिवार वाले जान से भी मार देते हैं। इसलिए अपने पूरे परिवार के लिए दुश्मनी मोल लेने से बचना चाहिए। अगर लड़की वाले ऐसा नहीं भी करते तो आपकी पुलिस कंप्लेंट तो जरूर ही होगी। पुलिस आपको कहीं ना कहीं से ढूंढ ही लेती है और बाद में आप पर कार्यवाही भी होगी। अगर आप को जेल हो जाती है तो आपका पूरा भविष्य खत्म हो जाएगा। वैसे भी जरूरी नहीं कि घर से भागकर आप अपनी शादी की पूरी जिम्मेदारी उठा पाएंगे। इसलिए जितना आप उस लड़की के लिए कर सकते हैं, उतना ही करें।

हम यह नहीं कहते कि आप उस लड़की को उसके हाल पर छोड़ दें। परंतु अपनी मां और भविष्य के बारे में भी जरूर सोचो। आपका कुछ दिन का मजा, आपके लिए पूरी जिंदगी की सजा भी बन सकता है। इसलिए खुद भी समझो और लड़की को भी प्यार से समझाने की कोशिश करो। ताकि कोई बीच का रास्ता निकाल कर अपनी जिंदगी को संवार सको।

Next ad

Related Articles

Back to top button