निजी सीक्रेटमनोरंजनरिलेशनशीपशादी विवाह

पति सबके सामने मेरा मजाक उड़ाता है क्या करूँ?

मेरा नाम शनाया है। मै 2 बच्चों की माँ हु। पति सबके सामने मेरा मजाक उड़ाता है क्या करूँ?

मेरे पति का स्वभाव थोडासा मजाकिया है, मगर सबके सामने वो मेरा ही मजाक उड़ाते है। मै अगर उनका मजाक

उड़ाऊ तो गुस्सा करते है। मुझे तो ये बात बिल्कुल पसंद नहीं, की कोई मेरे बारे में गलती से भी गलत सलत विचार मन

में लाए। मैंने अपनी छबि बहुत मेहनत से अच्छी बनाकर रखी है। इसलिए मेरा मजाक उड़ाने का अधिकार किसी को

नहीं है। पति को ये बात हजार बार समझा चुकी हु। मगर वह सुधारने का नाम नहीं ले रहे। क्या करू ?

सलाह मशविरा : पति सबके सामने मेरा मजाक उड़ाता है क्या करूँ?


एक लड़की शादी के बाद अपना घर परिवार छोड़कर अपने पति के घर में आती है।

लड़की अपने पति के घर को ही अपना मानती है।

यहां तक की पति को भी अपना सब कुछ मान लेती है।

ऐसे में यदि पति द्वारा मजाक उड़ाया जाएं तो लड़की के सम्मान को बहुत ठेस पहुंचती है।

हम आपकी परिस्थिति को समझ सकते हैं क्योंकि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

पति के मजाक को सहन ना कीजिए


यदि आपके पति हर बात पर आप का मजाक बनाते हैं।

तो इसका साफ अर्थ यह है कि वह आपको पसंद नहीं करते हैं।

जब रिश्ते में पसंद-नापसंद जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। तब उस रिश्ते को एक निश्चित पड़ाव पर ले जाना होता है।

आपको भी कुछ ऐसा ही करना है। जब आपके पति आपका मजाक उड़ा रहे है। 

उस मजाक को सहन बिल्कुल भी ना कीजिए। यदि आप मजाक को सहन करेंगी तो आपके पति को लगेगा कि

आप उनकी इंटरटेनर जिसका वह जब चाहे मजाक बना सकते हैं।

जब आप मजाक को सहना बंद करेंगी और विरोध करना शुरू करेंगी।

तब आपके पति को अक्ल आएगा कि वह जो काम कर रहे हैं वह गलत है।

आपका मजाक आपके पति का भी मजाक है


यदि आपके पति को लगता है कि आप का मजाक उड़ा कर उन्हें अच्छा लगता है।

औरों के सामने उन्हें सम्मान मिलता है तो ऐसा कुछ भी नहीं है। आपके पति यदि किसी और के सामने

आप का मजाक बनाते हैं। आप की खिल्ली उड़ाते हैं। तो सामने वाले लोग भले ही उस वक्त मजे ले रहे हो।

लेकिन बाद में वह आपके पति का भी मजाक बनाते हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

बल्कि आप अपने पति को समझाइए कि वह जिन लोगों के सामने आप का मजाक बना रहे हैं।

वह लोग आपके पति का मजाक पीछे बनाते हैं। यदि आपके पति को यकीन ना हो तो भी उनको यकीन दिलाइए।

पति को सुधारने का प्रयत्न कीजिए


जब आप अपने पति से कहिएगा की उनका भी मजाक उड़ाया जाता है। तब वह थोड़े हैरान हो जाएंगे।

जी हां। जब हम किसी और का मजाक उड़ाते हैं। तब हमें भले ही अच्छा लगता हो। 

लेकिन वही मजाक जब हमारे खुद के लिए हानिकारक बन जाता है तब हमें अक्ल आता है।

जब आपके पति को यह बात पता चलेगा कि वास्तव में उनका भी मजाक उड़ाया जाता है।

वह भी उन्हीं के हरकतों के कारण। 

तो वह भूल से भी दुबारा आप का मजाक उड़ाने की कोशिश नहीं करेंगे।

दोस्तों यही रीत है जब व्यक्ति किसी और के लिए गड्ढा खोदता है।

तो वह स्वयं उस गड्ढे में गिर जाता है। अर्थात हमें कभी भी किसी के लिए गलत नहीं करना चाहिए।

अन्यथा हम भी एक दिन उसी गलत के शिकार बन जाते हैं।

यदि आप के पति आप का मजाक उड़ाएंगे तो उनका भी लोग मजाक उड़ाएंगे।

लोग कहेंगे कि कैसा पति है जो अपनी ही पत्नी का मजाक बनाता है।

आपके पति के इस व्यवहार के कारण उन्हें समाज में सम्मान भी नहीं दिया जाएगा।

तब जाकर उन्हें अक्ल आएगा कि उन्होंने जो किया वो बहुत गलत किया है।

 देखिएगा वह आपसे अपने इन हरकतों के लिए माफी भी जरूर मांगेगे। 

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित