समाज क्या कहेगा? इस उम्र में शादी करूँ या नहीं ? द्विधा मनस्थिति है। क्या करू ?

मै 48 साल की तलाकशुदा महिला हु।मेरा नाम संगीता है। पुनर्विवाह करना है पर समाज क्या कहेगा?

पढ़ाई के बाद मेरा अरैन्ज मैरिज हुआ था। लड़का अनपढ़ था। शादी के 1-2 साल में झगड़े ही चलते रहे।

एक दिन उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। और तब से मै मायके में रहती थी।बाद में कभी भी हमारी

ना बात हुई,ना मुलाकात हुई। मुझे कोई बच्चा नहीं है।3 साल पहले मेरे माँ बाप गुजर गए। भाभी से मेरी

बात नहीं बनती। मै अब अकेली अलग रहती हु।

समाज क्या कहेगा? इसका डर लगता है।

इस दौरान फ़ेसबुक पर मेरा एक क्लासमेट मुझसे संपर्क

में है। उसकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रही। उसकी उम्र 50 है। 2 बेटियाँ है। वह चाहता है, की,

मै उसके साथ शादी करू। हमारी मुलाकात भी अक्सर होती रहती है। वह बहुत सिरियासली बोल रहा

है। मुझे भी उससे शादी करने में खुशी होती मगर समाज से डरती हु। अब तो हमारी शादी की उम्र

बची नहीं है। बच्चों की शादी करवाने की उम्र में हम खुद की शादी के बारे में सोचेंगे तो क्या

ये सही है ? लोग मुझे कीस नजर से देखेंगे। बहुत सारे सवाल मुझे खाए जा रहे है। प्लीज आप ही बतायें

की मुझे क्या करना चाहिये ? Should I remarry after 50?

इनको सलाह दीजिए पति ने मुझे घर से निकाल दिया।अब मुझ से तलाक चाहते है। मुझसे भूल हो गई – (myjivansathi.com)

हमारी सलाह : शादी करूँ या नहीं ? समाज क्या कहेगा?

जवाब-जिंदगी सबके अपनी होती हैं हर व्यक्ति को जीने का अधिकार है।50 साल की महिला हो या

25 वर्ष की लड़की हो। यदि वह अकेली हैं और शादी करना चाहती हैं तो उसमें गलत ही क्या है? औरत

की उम्र 48 साल है सिर्फ इसलिए समाज उसके पीछे बातें बनाएगा।की वह इस उम्र में शादी कर रही हैं।

अरे यह समाज कब ही भला चुप रहता है।इस समाज से ना ही किसी का अच्छा देखा जाता है,ना हीं

किसी का बुरा। यह आपकी जिंदगी है आप इसे अपनी मर्जी से जी सकती हैं।समाज क्या कहेगा इस डर

से यदि आप शादी नहीं करेंगी तो ऐसा करके आप खुद से ही अन्याय करेंगी।

सबको साथी की जरूरत होती है

उम्र 50 की हो या 55 की सबके जीवन में एक ऐसा वक्त आता है। जब उसे किसी साथी की जरूरत होती है,

क्योंकि ता उम्र भर कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं रह सकता। यदि आप की उम्र 50 साल है और आप शादी,

करने का सोच रही हैं। तो आप बिल्कुल सोच सकती हैं ऐसा सोचकर आप कुछ गलत नहीं कर रही हैं।

रही बात समाज की,तो यह वही समाज है जिसने मीरा की भक्ति पर भी सवाल उठाया था।इसी समाज ने

सीता पर भी उंगली उठाया था। इसलिए आप समाज की चिंता ना कीजिए आप अपने जीवन में आगे बढ़िए

और अपने जीवन को नए सिरे से शुरू कीजिए।

ये भी पढे ऐसा एक मंदिर, जहां भगवान विष्णु सालों से प्राकृतिक पाणी पर निद्रा में लीन हैं…

Confused ना हो, बिनधास्त शादी करो

आप शादी करना चाहती हैं यह तो बहुत अच्छी बात है।इसमें किस बात का कन्फ्यूजन है आपको।

शादी के बंधन में बंधना बहुत अच्छी बात होती है। शादी करने से बहुत सारी जिम्मेदारियां कंधे पर आती हैं।

जब आप नए जिम्मेदारी का पालन करेंगी तो,आपको अच्छा लगेगा और आप खुद ही कहेंगी कि इतने

सालों तक आपने शादी क्यों नहीं की। रही बात समाज की तो हो सकता है वह आपके आगे पीछे आपकी

निंदा करेंगे।लेकिन बदलते वक्त के साथ ठीक हो जाएंगे।आप कंफ्यूजड ना हो। शादी कर रही हैं तो

बिल्कुल कीजिए। अपने मन में बिल्कुल भी चिंता को ना लाए और अपने नए जीवन को नए सिरे से

अब कैसे शुरू करेंगी बस इसी बात की चिंता कीजिए।ना ही इस देश के कानून में इतनी हिम्मत हैं कि

वह आपको शादी करने से रोक सके और ना ही किसी समाज का नियम है कि आपको वह शादी करने

से रोक पाए। शादी की कोई उम्र सीमा नहीं रखी गई है कि आप इस उम्र में शादी नहीं कर सकती। 

ज्यादा आयु में ही लोग आजकल शादी कर रहे है

शादी करने की कोई सीमा नहीं तय की गई है। भारत देश के संविधान के अनुसार किसी लडकी की

उम्र 18 साल की होगी,और लड़के का उम्र 21 साल का होगा तब वह शादी कर सकता है।

पुनर्विवाह जरूर करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज के युग में 70 साल के व्यक्ति

भी शादी करना चाहते हैं। वहां आप की उम्र केवल 48 है। आपका शादी करने का पूरा अधिकार है।

एक यही रास्ता है, जिससे आपकी जिंदगी में बहार आ जाएगी।

Exit mobile version