आयुर्वेदजड़ी बूटीमहिला स्वास्थ

अनियमित माहवारी का घरेलू इलाज

पीरियड्स ठीक से होने का उपाय?

बहुत सारी लड़कियों को अपने मासिक धर्म के दौरान बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लड़कियों को पीरियड समय पर होते हैं। उन्हें अपने पीरियड को लेकर कभी भी कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी हैं जिन्हें हर बार अपनी पीरियड्स के दौरान समस्याएं होती रहती हैं।

भिन्न भिन्न कारणों से ऐसा हो सकता है। किसी के शरीर का विकास बहुत अच्छे से होता है और किसी के शरीर का विकास अच्छे से नहीं हो पाता है। यह सब कुछ खानपान और हमारे रोजमर्रा के जीवन में होने वाले एक्टिविटी के कारण होता है।

आइए जानते हैं कि अगर पीरियड्स ठीक से ना हो तो उसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए-

खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए

शरीर में आयरन की कमी के कारण पीरियड्स देर से होता है। इसलिए आयरन वाले खाने को अपने आहार में अवश्य शामिल करें। जैसे- साग, सब्जियां, सेब। लाल सागर शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और सेहत स्वस्थ भी रखता है। साथ ही आप चुकंदर भी खा सकते हैं। चुकंदर का जूस भी अच्छा होता है।

खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाएं

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि पीरियड्स समय पर नहीं होता है और जब होता है तो बहुत लंबे दिनों तक होता ही रहता है। ऐसा होना भी शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। ऐसी परिस्थिति यदि आपके साथ भी हो रही है। तो आप रात के समय किशमिश को भीगा कर रखें और उसे सुबह उठकर खाली पेट में खा लें। इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी।

अजवाइन आपके इरेगुलर पीरियड को रेगुलर कर सकता है

जिन लड़कियों को प्रत्येक माह पीरियड्स में समस्या होती हैं। उन्हें हर रोज एक गिलास पानी में चुटकी भर अजवाइन डालकर अच्छे से पानी को उबालकर दो से तीन बार पूरे दिन में पीना चाहिए। यदि आप चाहें तो साथ में शहद मिलाकर भी पी सकती हैं। ऐसा करने से इरेगुलर पीरियड्स ठीक हो जाएगा।

आयरन टेबलेट ले सकती हैं

शरीर में रक्त की कमी पहले से ही है। तो ऐसी परिस्थिति में आप आयरन टेबलेट भी ले सकती है। रोजाना एक आयरन टेबलेट खाने की कोशिश कीजिए। इससे आप का पीरियड रेगुलर ही रहेगा।

ज्यादा एक्सरसाइज ना करें

कई तरह के शोध से पता चला है कि जो महिलाएं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं। उन्हें भी पीरियड्स अच्छे से नहीं होता है। इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार होती हैं। इसलिए उतना ही एक्सरसाइज कीजिए। जितना कि आपके शरीर के लिए अच्छा होता है।

गाजर ज़रूर खाएं

गाजर खाने से भी शरीर में हार्मोन का बैलेंस बना रहता है। यह आपके पीरियड्स को रेगुलर करने में भी मदद करता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका पीरियड्स अच्छे से हो। तो रोज़ 2-3 गाजर खाइए।

हल्दी वाला दूध पीजिए

पीरियड्स में कंटीन्यूटी हो, इसके लिए आप हल्दी वाला दूध ज़रूर पीएं। यदि दूध पीना आपको पसंद नहीं है तो आप गर्म पानी के साथ ही हल्दी डालकर पी सकती है। यह उपाय सर्दी में ज्यादा असर करता है।

एनर्जी ड्रिंक से बचें

एनर्जी ड्रिंक वैसे तो अच्छा होता है। लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा एनर्जी ड्रिंक पीने से आपको इरेग्यूलर पीरियड्स की समस्या हो सकती है।

Next ad

Related Articles

Back to top button