महिला स्वास्थरिलेशनशीपशादी विवाहसंबंध

ब्रेकअप की वजह से बहन बहुत चिंतित रहती है | किसी से बात नहीं करती

मै शादीशुदा महिला हु। ब्रेकअप की वजह से बहन बहुत चिंतित रहती है | किसी से बात नहीं करती

मेरी एक कुवारी बहन है। उसकी शादी उसके ही एक दोस्त से तय हुई थी। मगर पता नहीं दोनों में

क्या हुआ। एंगेजमेंट से पहले दोनों में ब्रेकअप हो गया। और उसके दोस्त ने दूसरी लड़की से शादी भी

कर ली। मगर मेरी बहन उस सदमे से अभी तक बाहर नहीं निकली है। पहले जैसी मुस्कुराकर बात नहीं

करती। खोई खोई सी रहती है। अकेली बैठती है। किसी से बात भी नहीं करती। कोई सवाल पूछा तो

हाँ या ना में जवाब देती है। चिंतित रहती है , मुझे बहुत चिंता हो रही है। क्या करू ?

हमारी सलाह : ब्रेकअप की वजह से बहन बहुत चिंतित रहती है

आजकल रिश्ते जुड़ते कम है और टूटते ज्यादा है। आपकी बहन का ब्रेकअप हुआ है यह बात सुनकर

बहुत ही दुख हुआ। लेकिन आप अपनी बहन की चिंता से परेशान है यह सुनकर मन में खुशी भी हुई।

आप बहन के इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी होना चाहती हैं। इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

देखिए जब हम किसी से रिश्ता जोड़ते हैं। तो हम उस रिश्ते से बहुत सारी उम्मीदें रखते हैं। हमारे

मन में एक ख्वाब चल रहा होता है और जब रिश्ता टूट जाता है। तो टूटे हुए रिश्ते के साथ वह सारे

ख्वाब भी टूट जाते हैं जो हम देखते हैं। आपकी बहन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इसलिए ब्रेकअप

के बाद वह बिल्कुल उदास हो गई हैं और किसी से बात नहीं कर रही है।

हम आपको कुछ उपाय बताते हैं। यदि आप इन उपायों को अपनाएंगी तो हो सकता है आपकी बहन का

मूड ठीक हो जाए और वह फिर से अपनी दुनिया में वापस आ जाए।

ब्रेकअप की वजह से चिंतित : शॉपिंग पर अपनी बहन को ले जाइए

कहा जाता है कि लड़कियों को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। आप अपनी बहन का मूड ठीक करने

के लिए उन्हें अपने साथ शॉपिंग पर ले जाइए क्या पता शॉपिंग पर जाकर उनका मूड ठीक हो जाए

और वह पहले से थोड़ा अच्छा महसूस करने लगे।

छोटा सा हॉलिडे ट्रिप प्लान कीजिए

घूमने से मूड बहुत अच्छा होता है। आप अगर अपनी बहन का मूड ठीक करना चाहती हैं। तो उन्हें उस

माहौल से दूर लेकर चाहिए जिस माहौल में रहकर उनका मन अशांत हो चुका है। मूड में परिवर्तन के

लिए एक-दो दिन का या 1 हफ्ते का एक छोटा सा हॉलिडे प्लान कीजिए और अपनी बहन को ले जाइए।

देखिए आपकी बहन को ट्रीप पर मजा आएगा और वह खुद को पहले से ज्यादा अच्छा महसूस करेंगी

और आप से ढेर सारी बातें भी करेगी।

बहन को उनकी पसंद का खाना खिलाइए

आपकी बहन के मूड को ठीक करने के लिए आप उनके पसंद का खाना बनाइए या उन्हें बाहर ले

जाकर उनके पसंद का खाना खिलाइए।

ज्यादा से ज्यादा बहन के साथ रहिए

आपकी बहन को ब्रेकअप के बाद बिल्कुल भी अकेला मत छोड़िए। हमेशा उनके साथ रहने की कोशिश

कीजिए। वह यदि अकेला रहना चाहती भी है तो भी आप उन्हें अकेला मत छोड़िए क्योंकि अभी-अभी

उनका रिश्ता टूटा है और वह अकेले रहेंगी तो उनके दिमाग में पुरानी सभी यादें बार-बार घूमेंगी और हो

सकता है कि वह कुछ गलत कदम भी उठा ले इसलिए उन्हें एक पल के लिए भी अकेला मत छोड़िए

उनके साथ हमेशा रहिए।

मेडिटेशन करवाइए बहन से

अपने बहन से मेडिटेशन करने के लिए कहिए क्योंकि मेडिटेशन से मनुष्य का मन काफी शांत रहता है

और मन में जितने भी बुरी यादें रहती है वह मेडिटेशन के कारण बाहर निकल जाते हैं। आपकी बहन

का तो हाल ही में ब्रेकअप हुआ है तो उनके मन में बहुत तरह के ख्यालात चल रहे होंगे। ऐसे में मेडिटेशन

उनके लिए अच्छा रास्ता है जो उनके अंदर के दुख को बाहर निकालने में मदद करेगा।

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित