निजी सीक्रेटरिलेशनशीप

Does He Love Me? कैसे पता करू की वह मुझसे प्यार करता है ?

Does He Love Me? समझ में नहीं या रहा। मै एक नौकरी करनेवाली खुले विचारों की लड़की हु। इस साल

घरवाले मेरी शादी करने जा रहे है । मेरे साथ पढ़ाई करनेवाला एक लड़का मुझे पसंद है। मुझे लगता है की वह

भी मुझसे प्यार करता होगा। मगर उसको मै पूछ नहीं सकती। वह मेरेसाथ हसीमजाक करता है। और हरदिन

मुझे गुडमोर्निंग मैसेज भेजता है। उसको डायरेक्ट पूछने में मुझे कोई दिक्कत नहीं मगर उसके ना से डरती हु। Does He Love Me?

कृपया मुझे बताए की कैसे पता करू की वह मुझसे प्यार करता है ? कैसे कन्फर्म करू की ‘क्या वह मुझसे शादी करना चाहता है !’

Does He Love Me? यह सभी लड़कियों के लिये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। बहुत बार unwanted लड़का हमें प्रपोज करता है

और जिसे हम चाहते है, वह हमसे प्यार करता है या नहीं पता ही नहीं चलता। “प्यार” दुनिया की सबसे बेहतरीन चीज है। आप

जिसे चाहती है उसके सामने आते ही जी धड़कने तेजी से बढ़ जाती है। आप जिसे प्यार करती हो, अगर वह भी आपको प्यार

करता हो तो इससे बढ़कर क्या हो सकता है? अगर पाठकों में से कोई है जो जानना चाहती है की वह भी आपसे प्यार करता है या नहीं?

तो इस लेख को पूरा पढ़े।

अक्सर लड़के अपने दिल की बात कहने में काफी समय लगा देते हैं। लेकिन इस वक्त के दौरान आप उसके शारीरिक हावभाव से

ज़रूर ये अंदाजा लगा सकती हैं किवो भी आपसे प्यार करता है या नहीं?

ये पढ़ा क्या पति सांस-ससुर झगड़ालू है । मुझे क्या करना चाहिये ? – My Jivansathi angry family

Does He Love Me? शारीरिक हावभाव से पता करे

  • १. कभीभी अलविदा करने से पहले वो आपको एक बार गौर से जरुर देखेगा|
  • २. कभी आपने उसके आपको घूरते हुए देखा है? और जैसेही आपकी उसपर नजर पड़ी, उसने अपनी आंखें हटा ली। ऐसा है तो जरुर वो आपसे यही इशारा करता है की वो आपसे प्यार करता है|
  • ३. क्या भीड़ में वो आपको घेरकर चलता है? क्या वो आपका हाथ पकड़कर आगे बढ़ता है? अगर हां तो उसे आपसे बहुत ज्यादा प्यार है|
  • ४. क्या आपको किसीके साथ फ्लर्ट करते देखकर उसे बुरा लगता है? पर जब आप उसके साथ फ्लर्ट करती हैं तो क्या वो खुश होता है?
  • ५. क्या वह आपके साथ उसके भविष्य के बारे में बाते करता है?
  • ६. अगर वह आपका प्रेमी है, तो प्यार का इजहार करते वक्त ध्यान दे की वह क्या कहता है? “प्यार है” या “मुझे तुमसे प्यार है?” कहता है? यह दो शब्द बहुत मायने रखता है| क्या वह यह कहते वक्त बिना हिचकिचाहट के, आपकी आँखों में आंखे डालकर कहता है? अगर हा तो उसे आपसे सच्चा प्यार है|
  • ७. लोगों के मौजूदगी में भी क्या वो आपको चोरी-चोरी देखता है?

अवश्य पढे : पति पैसे नहीं देता । मुझे कौन सा रास्ता अपनाना चाहिए ? – My Jivansathi

पढ़ रही हो ना ?

  • ८. क्या आपसे खुलकर बाते करता है? यदि वह भी आपसे सच्चा प्यार करता है तो बाते करते वक्त उसे वक्त वो थकेगा नहीं। वह अपने विचार, भावना, डर, इच्छा, भविष्य, बचपन, पछतावे, सबसे दुखद/सुखद क्षण, उसका घर, माँ-बाप, भाई बहन आदी के बारेमे आपको बताएगा|और ऐसा इसलिए क्यूंकि वह आपपर विश्वास करता है|
  • ९. क्या वह दूर रहने पर आपको सूचित करता है? अगर उसे कही दूर कुछ दिनों के लिए जाना पड़ा तो क्या वह उस जगह से भी आपके संपर्क में रहता है? अगर नहीं तो उसका प्यार सच्चा नहीं, आपको सजग होने की जरुरत है|
  • १०. प्यार में “बहस” और “आलोचना” करना भी जरुरी है|
  • ११. क्या वह आपसे आपकी राय मांगता है?
  • १२. क्या वो आपको देखकर शरमाता है? तो इसका संकेत है की वो भी आप से प्यार करता है। पर ये भी समझ ले की लड़के भी शर्माते है। लड़के अक्सर सुन्दर लड़कियों को देख कर शर्माते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यह उनके स्वभाव में ही होता है।
  • १३. क्या वह आपसे बात करते वक्त उसका सर झुकाता है? इसका मतलब है की वह आपसे बहुत प्यार करता है|आपसे बाते करना या सुनना उसे अच्छा लगता है|

सारांश

तो अब आप समझ ही गई होंगी की वो आपसे प्यार करता है या नहीं इसकी पहचान कैसे करनी है? हो सकता है की इनमेसे
सारी बाते सच ना हो। अगर वो आपसे प्यार करता है तो ९०% ज्यादा बाते जरुर सच होनी चाहिए| अगर ऐसा नहीं है तो समज
जाइये की वह सिर्फ उसका समय गुजार रहा है और सजग हो जाइये|

Next ad

Related Articles

Back to top button