जीजू से शादी कैसे करूं? दीदी नाराज नहीं होनी चाहिये

नमस्कार मेरा नाम प्रिया है। मैं अपने जीजू से बहुत प्यार करती हूं। हमारा प्यार जीजा साली वाला नहीं है। बल्कि उससे बढ़कर है। मैं अपने जीजू से शादी भी करना चाहती हूं। इसलिए ऐसा कोई उपाय बताओं, जिससे दीदी नाराज भी ना हो, और हमारी शादी भी हो जाएं।

हमारी सलाह : जीजू से शादी कैसे करूं?

आप कैसी बहन है। जो अपनी ही बहन का घर उजाड़ने पर तुली हुई हैं। आपको थोड़ा सा भी ज्ञान है कि आप क्या कर रही हैं। एक तरफ आपकी अपनी बहन है, जिसके साथ आप बड़ी हुई है। क्या आपको थोड़ा सा भी शर्म नहीं आ रहा। आप उसके ही घर में डाका डालने का काम कर रही है। 

आप उपाय जानना चाहती है ना। हम आपको ज़रूर उपाय देंगे। लेकिन जीजा जी से शादी करने का नहीं। बल्कि अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद ना कर सकें। ऐसा उपाय देंगे।

अपने लिए कोई और व्यक्ति ढूंढिए

प्यार करने का इतना ही नशा चढ़ा है। आपके ऊपर। तो फिर किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कीजिए। जो शादीशुदा नहीं है। कारण एक शादीशुदा व्यक्ति से आपका अफेयर चल सकता है। लेकिन एक शादीशुदा व्यक्ति आपसे शादी करेगा। इस बात की गारंटी वह नहीं दे सकता है‌।

अपनी दीदी के पति को छोड़ दीजिए

कहावत में कहा जाता है ना कि डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है। लेकिन आपने तो अपने ही घर पर वार कर दिया है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। आप कहीं ना कहीं अपनी दीदी से भी प्रेम करती है। तो फिर आप अपनी दीदी के पति से कैसे प्यार कर सकती हैं। ऐसा करके आप ना केवल अपने दीदी और अपने रिश्ते को गाली दे रही है। बल्कि अपने रिश्तों का भी अपमान कर रही है।

नया परिंदा देखिए और सुधर जाइए

शादी के बाद लोगों का असर जरूर होता है आपके जीजू का भी अपने आप से हो गया लेकिन सच बात तो यह है कि जब बात शादी करने की आएगी। तो वह शायद आपको कभी भी शादी के लिए हां नहीं कहेंगे।  

जो लोग शादी के बाद किसी और को प्रेम करते हैं। उनमें से केवल 20% लोग ही ऐसे होते हैं। जो अपनी पत्नी को छोड़कर। फिर से शादी करते हैं। क्या पता आपके जीजू उन 20% लोगों में से ना हो। जो अपनी पत्नी को छोड़कर आपके साथ शादी के मंडप पर दोबारा बैठेंगे।

जो एक बार धोखा दे सकता है, वह दोबारा नहीं देगा क्या गारंटी है

आपके जीजू को अच्छे से पता है कि वह एक शादीशुदा वाले व्यक्ति हैं। आप उनकी पत्नी की बहन है। फिर भी वह इतने बेशर्म है कि उन्होंने अपनी पत्नी की बहन के साथ अफेयर शुरू कर दिया है। जरा सोचिए की यह आपके आंखों के सामने का हाल है। 

क्या पता कल वह यदि आपके साथ शादी भी करते हैं। तो इसकी क्या गारंटी है कि वह फिर से किसी के साथ अफेयर नहीं करेंगे। क्या आप इस बात की गारंटी ले सकती हैं कि आपके जीजू आपसे शादी करने के बाद आपको भी आपकी दीदी की तरह धोखा नहीं देंगे।

आप एक लड़की हैं और एक लड़की होकर दूसरी लड़के का घर तोड़ कर क्या आप खुश रहेंगी। पहला सवाल खुद अपने आप से पूछिए। दूसरी बात आप जिस लड़की का घर तोड़ रही हैं। वह कोई और नहीं आपकी अपनी ही बहन है। ऐसा करके क्या आप खुद को भविष्य में कभी माफ कर पाएंगी।

सोच समझकर विचार कीजिए। खुद को सुधार लिजिए और अपनी दीदी का घर बर्बाद मत कीजिए।

Exit mobile version