ठुड्डी पर तिल के ये राज क्या आप जानते है?

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जो तिल होते हैं। वह तिल व्यक्ति के बारे में कई तरह की बातें बताते हैं। व्यक्ति की ठुड्डी में यदि तिल हो तो उसका विशेष महत्व होता है।

समुद्री शास्त्र में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के तिलों का उल्लेख मिलता है। जिन लोगों की ठुड्डी में तिल होते हैं उनका स्वभाव कैसा होता है? आइए हम जानते है-

यदि ठुड्डी के बीच में तिल हो तो?

जिन लोगों की ठुड्डी के बीच में तिल होता है। वे बहुत चंचल होते हैं। इनको जीवन से बहुत उम्मीद होता हैं। यह लोग खुद भी खुश रहते हैं और दूसरों को भी हमेशा खुश रखना पसंद करते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदने का भी शौक होता है। यह अपना अधिकांश पैसा अपने स्वयं के जीवन यापन पर खर्च करते है। इनके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

ठुड्डी के दाई ओर का तिल क्या कहता है?

समुद्री शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की ठुड्डी के दाहिनी ओर तिल होते हैं। वे बहुत रचनात्मक होते हैं। इनको लंबे समय तक एक ही करियर, एक ही जगह पर रहना और एक ही व्यक्ति के साथ रहना इनको पसंद नहीं है। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे लोगों में नाम मात्र का अहंकार नहीं होता है। यह लोग नौकरी के क्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। उस के बावजूद भी इनमें अहंकार नहीं होता।

ठुड्डी के बाईं ओर तिल हो तो?

ठुड्डी के बाई ओर में तिल हो तो इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति बहुत बहुत कंजूस है। ये लोग अपनी जरूरत की चीजें भी तब तक नहीं खरीदते हैं। जब तक कि इनको वह चीज ज्यादा जरूरी महसूस ना हो। लेकिन जब बात दोस्ती की आती है तो, वह इस रिश्ते को बखूबी निभाते हैं।

यह कभी भी किसी से गलत तरह से बात नहीं करते है् वह सभी से प्रेमपूर्वक बात करते है। ऐसे लोगों से एक बार मिल यदि कोई मिलता है, तो वह उनका बड़ा वाला फैन बन जाता है।

यदि ठुड्डी के दोनों ओर तिल हो?

ठुड्डी के दोनों ओर तिल होना इस बात का संकेत करता है कि व्यक्ति बहुत दयालु और देखभाल करने वाला होता है। ऐसे लोगों के परिवार वाले बहुत भाग्यशाली होते हैं। जिनके कुल में दोनों ठुड्डी पर तिल लेकर जन्म लेता है बच्चा। गुड्डी पर तिल दृढ़ संकल्प और हठ का प्रतीक है। ठुड्डी के हिलने-डुलने के कारण इन लोगों को यात्रा करना पसंद होता है।

इन सबके अतिरिक्त कान पर तिल होना शुभ संकेत माना जाता है। जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वे बहुत भाग्यशाली, बुद्धिमान और निर्णय लेने में तेज होती हैं। यदि दोनों कानों पर तिल है, तो वे महिलाएं सबसे आरामदायक जीवन का आनंद लेती हैं और दूसरों को आसानी से प्रभावित कर सकती हैं।

निष्कर्ष

यदि आपके भी ठुड्डी में कहीं तिल है। तो आप भी उन्हीं भाग्यशाली लोगों में से एक है। हमेशा एक अच्छे व्यक्ति के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका इस दुनिया में निभाएं और अपने भाग्य को चमकाइए क्योंकि केवल तिल होने से हमारे भाग्य नहीं चमकते हैं। उसके लिए हमें प्रयास भी करने होते हैं। इसलिए जितना हो सके मानव सेवा में रत रहिए। मानवता की सेवा करेंगे उतना ही आप भगवान की सेवा कर पाएंगे और भगवान की सेवा करने का अर्थ है अच्छा मेवा अर्थात फल की प्राप्ति होना।

Exit mobile version