मैं पढ़ी-लिखी लड़की हूं। बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हूं। अचानक पापा गुजर जाने के कारण मेरी शादी करा दी गई। लड़का अनपढ़ है। मेरी भावनाओं को नहीं समझ पाता। मुझसे झगड़ा तो नहीं करता मगर मैं उसको बिल्कुल पसंद नहीं करती। मैंने उसको कभी गुस्से में नहीं देखा यह भी सच है कि वह मुझसे बहुत प्यार करता है। हर महीने लाखों काम आता है। फिर भी अनपढ़ होने के कारण मुझे वह पसंद नहीं। क्या करूं?
हमारी सलाह : पति को मै बिल्कुल पसंद नहीं करती। क्या करू?
माना कि पढ़ी-लिखी होने के हिसाब से आप का रहन सहन और विचार अपने पति से अलग है। परंतु इसका मतलब यह नहीं कि अनपढ़ आदमी के पास दिल ही नहीं होता है। जैसे आप खुद ही बता रही हैं कि आपके पति आपसे बेहद प्यार करते है। इसके अलावा, आपको पैसे की भी कोई कमी नहीं आने देते हैं। तो आपकी ऐसी कौन सी भावनाएं हैं जो वह समझ नहीं पा रहे हैं। चलिए माना कि वह आपकी किसी बात को नहीं भी समझ पा रहे हैं।
तो इस मसले का कोई और भी हल हो सकता है। यह जरूरी नहीं कि वे अनपढ़ है तो आप उनके साथ खुश ही ना रहे। देखिए बहन जी, आजकल बहुत सी ऐसी महिलाएं है। जो पढ़े-लिखे पुरुषों के साथ विवाहित है परंतु फिर भी खुश नहीं है। एक पढ़ा लिखा इंसान हमेशा अच्छा ही हो, इस बात की कोई गारंटी तो नहीं है। पढ़े-लिखे पुरुषों में भी बहुत सी अवगुण होते हैं जो एक अनपढ़ आदमी से भी बदतर हो सकते हैं। आप यह नहीं सोच सकती कि अगर पढ़ा लिखा आदमी आपकी भावनाओं को अवश्य ही समझेगा।
खुश रहना सीखो
यदि वह आपसे प्यार से बात ही नहीं करेगा तो ऐसी पढ़ाई लिखाई का भला आप को क्या फायदा। चलिए हम आप की बात से सहमत भी हो लेते हैं कि आपके पति आपकी भावनाओं को नहीं समझ रहे हैं। तो आप एक बार उनके साथ बैठकर उन्हें समझा भी तो सकती हैं। देखिए जब वे आपसे इतना ही प्यार करते हैं तो यकीनन आप को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे भी आपको उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करने के बारे में सोचना चाहिए। अपने पति के गुणों के सामने, आपको उनकी थोड़ी बहुत कमियों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।
अब आप खुद ही बता रही हैं कि वह पैसा भी कमाते हैं और साथ में आपको ढेर सारा प्यार भी करते हैं। तो उनकी अनपढ़ता तो आपको किसी तरह की तकलीफ दे ही नहीं रही है। अगर वह आपकी अपनी फीलिंग को नहीं समझ पाए। इस मामले में तो उनके अनपढ़ होने का कोई लेना-देना ही नहीं है। यदि आप किसी पढ़े लिखे व्यक्ति से शादी कर लेती तो क्या आपकी भावनाओं को जरूर ही समझता। ऐसा भी तो संभव हो सकता था कि वह आपकी जिंदगी पर ही बंदिशे लगा देता। हर पढ़ा-लिखा पुरुष स्वतंत्र विचारों वाला होना आवश्यक नहीं है।
खुद ही अपने आपमें सुधार करो
बहुत से ऐसे पढ़े-लिखे पुरुष हैं जो अपनी नकारात्मक सोच के कारण पत्नी के पांव में बेड़ियां लगा देते हैं। आपको तो खुद को किस्मत वाली समझना चाहिए कि आपको इतना प्यार करने वाला पति मिला है। क्योंकि आजकल के समय में पैसा तो हर कोई कमा लेता है लेकिन प्यार पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। आपको अपनी पति की कदर करनी चाहिए ना कि उनका तिरस्कार। तिरस्कार से हमारा भाव यह नहीं कि आप उनकी बेइज्जती करती है। परंतु आप भी तो उनकी भावनाओं का ख्याल नहीं रख रही हैं। इसलिए छोड़िए, यह पढ़े लिखे और अनपढ़ का चक्कर और अपनी जिंदगी को स्वीकार करके खुश रहिए।

किसी भी लड़की को कैसे अपनी ओर आकर्षित करे? 5 सफल तरीके
पत्नी की भावनाओं को कैसे समझें
शादी से पहले शारीरिक संबंध: क्या सही क्या गलत?
क्या पत्नी को शादी के बाद अपने पुराने प्यार के बारे में बताना चाहिए? 💑❤️🩹
शादी के बाद पति पत्नी से डरते क्यों हैं? Why Are Husbands Afraid of Their Wives After Marriage? – A Deep Analysis
शादी से पहले पता चले कि आपकी होने वाली पत्नी का पास्ट कॉम्प्लिकेटेड है? क्या करें? 🤔💭
शादी के बाद लड़की को नहीं करनी चाहिए ये 3 गंभीर गलतियां
जब पत्नी, पति की बेइज्जती करे, तो पति को क्या करना चाहिए?
पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े कैसे खत्म करें?
पति-पत्नी के बीच में कोई ना कोई झगड़ा होता रहता है तो उनको क्या करना चाहिए?
जब बीवी का मूड हो खराब, तो पति अपनाएं ये रामबाण उपाय!
विवाह के बाद बीवी बदचलन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पति मेरी छोटी बहन के साथ रिलेशन में है। क्या करू?
पत्नी बार-बार झगड़ा करे तो क्या करें?
लड़की प्यार करती है या सिर्फ दोस्ती? कैसे समझें?
पड़ोस की भाभी को कैसे पटाएं?
पति का दोस्त मुझसे फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता है। क्या करू?
सिर्फ नजरों से लड़की कैसे पटायें? 5 कामयाब तरीके।
बिना जान पहचान वाली लड़की को इंप्रेस करने के 3 तरीके
बहन की बेस्ट फ्रेंड को कैसे आकर्षित करें
धोखा देनेवाली गर्लफ्रेंड को कैसे समझायें
क्या मुझे तलाक लेना चाहिए? मेरे पति के अफेयर का सामना करते हुए
अगर आपके पति ने दिया है आपको धोखा, तो उठाएं ये कदम
बदचलन स्त्री से बचना चाहों तो ये चार बातें जरूर याद कर लेना
मेरे पति का चक्कर मेरी बहन से है. मैं क्या करूं?
आजकल लड़कियां इश्क किसी से करती हैं और शादी अन्य से, ऐसा क्यों
WhatsApp पर किसी लड़की को प्रभावित करने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके
लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में कौन सी 5 गलतियाँ कर बैठते है लड़के?
कोई लड़की गर्लफ्रेंड बनने को तैयार ही नहीं। ऐसे में क्या करना चाहिए?
लड़की की सुंदरता कहाँ होती है? चेहरे पर या दिल में?