धार्मिकभविष्यवास्तुशास्त्र

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स

आज के बदलते समय में हर कोई सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता है और जीवन को खूब हंसी-मजाक के साथ बिताना चाहता है। लेकिन आज के वर्तमान समय में हर शादी सुखमयी नहीं हो रही है। संदेह, झगड़े और समझ की कमी एक रिश्ते में विवादों को जन्म देती है। जो एक सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हानिकारक है।

कुछ वास्तु टिप्स को फॉलो कर व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन को फिर से खुशहाल और रंगीन बना सकते हैं। यह टिप्स ना केवल दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाएगा। बल्कि पति-पत्नी के बीच में प्रेम को भी बढ़ाएगा। आइए जानते हैं वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के उपाय।

बेडरूम की खिड़की

बेडरूम में खिड़की होनी चाहिए क्योंकि इससे कपल के बीच तनाव कम होता है और रिश्ते में आपसी प्यार बना रहता है। यदि आपके बेडरूम में खिड़की नहीं है। तो यह कारण हो सकता है, आपके रिश्ते में आने वाले खटास के।

दर्पण

बेडरूम में शीशा रखना वास्तु के अनुसार अच्छा माना जाता है। दर्पण पति-पत्नी के बीच कभी अनबन नहीं होने देता। उनके बीच प्यार बढ़ता है।

लव बर्ड

अपने बेडरूम में लव बर्ड्स की तस्वीर जरूर लगाएं क्योंकि इससे आप एक-दूसरे के लिए प्यार का एहसास करेंगे। लव बर्ड प्यार के प्रतीक हैं और उनकी तस्वीर विवाहित जोड़े के बीच हमेशा प्यार को बढ़ाता है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान से दूरी बढ़ाकर चलें

बेडरूम में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक के सामान को ना रखें क्योंकि वास्तु के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक के सामान बेडरूम से सकारात्मक ऊर्जा को कम कर देता है और यह आपके रिश्ते को भी बहुत प्रभावित करता है।

कमरे में कांटेदार फूल ना रखें

कांटे को कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए कभी भी अपने बेडरूम में कभी भी मुरझाया हुआ और कंटीला फूल न रखें। इससे पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ता है। यदि आप तनाव से बचना चाहते हैं तो कभी भी कांटेदार फूल जैसे गुलाब को कमरे में मत रखिएगा।

सही साइड में सोएं

पत्नी को हमेशा अपने पति के बाई ओर सोना चाहिए और उन्हें एक बड़ा तकिया इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनका प्रेम संबंध अच्छा रहता है।

बेडरूम का रंग डार्क नहीं होना चाहिए

पति-पत्नी जिस कमरे में सोते हैं। उसका रंग हल्का गुलाबी या हल्का हरा होना चाहिए। कभी भी गहरे रंग का प्रयोग न करें। हल्का गुलाबी और हल्का हरा रंग सुखद माना जाता है और यह रंग तनाव को कम करने और पार्टनर को करीब लाने में मदद करता हैं।

बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीर ना लगाएं

जिस कमरे में पति-पत्नी सोते हों, वहां देवी-देवताओं की तस्वीर न लगाएं। यदि संभव हो तो अपने पैरों की ओर बहते पानी की एक बड़ी तस्वीर लगा सकते हैं। बहता हुआ पानी प्रेम का प्रतीक है।

मनी प्लांट जरूर लगाएं

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को बेडरूम में रखना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह शुक्र का प्रतीक है। यह पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर बनाता है। मनी प्लांट की पत्तियां दिल के आकार की होती हैं, इसलिए यह परिवार में प्यार, हंसी और खुशी लाती है। यह टूटे हुए रिश्तों को सुधारने में भी मदद करता है और घर के परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को बेहतर बनाता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button