इस गांव की लड़कियां प्यार में पड़ने के लिए है बेताब। कोई प्रेमी ही नहीं मिलता

हर लड़की बचपन से ही अपनी शादी का सपना देखती है। लड़कियां अपने पति को दूर से घोड़े पर आते हुए कल्पना करती हैं और खुद को सिंड्रेला समझती हैं। शादी का सपना देखना बुरी बात नहीं होती।

हर किसी को सपना देखना चाहिए और उस सपने को पूरा करने के लिए जिंदगी में कुछ ना कुछ हमेशा करते ही रहना चाहिए। लेकिन इस संपूर्ण विश्व में एक ऐसा भी देश है। जहां पर लड़कियों को अपनी ही शादी के दौरान बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ता है। वह देश ब्राजील है।

ब्राजील देश के लड़कीयों का अनुपात

यदि आपको ब्राजील देश के विषय में कुछ भी पता होगा। तो आपको इस विषय में भी जानकारी होगी कि ब्राजील एक ऐसा देश है। जहां पर अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक पशु और पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं। पौधों एवं पशुओं के साथ-साथ इस देश में लड़कियों का अनुपात लड़कों से अधिक है।

परिवार ब्राजील की संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है, और ब्राजील की सामाजिक संरचना की नींव है। ब्राजील के पारिवारिक मूल्यों पर एक नजदीकी नजर डालने से घनिष्ठ बंधन, बड़ों के प्रति सम्मान और विस्तारित परिवारों में मजबूत संबंध बनाए रखने की इच्छा का पता चलता है।

परिवार यदि महत्वपूर्ण अंग है, तो फिर क्यों नहीं होती है शादी

जैसा कि हमने आपको पहले बताया है कि ब्राजील में लड़कियों की संख्या और लड़कों की तुलना में बहुत अधिक है।ऐसे में शादी का संबंध जोड़ते वक्त बहुत मुश्किलें आती हैं। एक तो लड़कों की संख्या कम होती है। ऊपर से ब्राजील में लड़कियों का ही हुक्म ज्यादा चलता है।इस वजह से भी लड़कियों से डरकर लड़के शादी नहीं करते हैं।

लड़कियों के शादी ना होने के बहुत सारे कारण है जो कुछ इस प्रकार है:-

ब्राजील एक ऐसा देश है जहां पर पुरुषवादी समाज क्या होता है किसी को नहीं पता है।कारण पुरुषों की संख्या वहां पर कम है इसलिए वहां पर महिलाओं की बातों का ही गुरुत्व ज्यादा होता है।दूसरी ओर शादी की बात यदि फिक्स भी होती है। तो लड़कियां कुछ शर्ते रखती है। पहला शर्त तो यह कि शादी के बाद वह अपने पति के साथ उसके घर नहीं जाना चाहती हैं। दूसरी बात लड़के को पूरा जीवन लड़की की बात मानकर चलना पड़ेगा यह शर्त भी रखी जाती है। ऐसे शर्त सुनकर लड़के शादी नहीं करना चाहते हैं।

देश ब्राजील की लड़कियां शादी के बाद क्यों नहीं जाना चाहती हैं पति के घर?

हम पूरे ब्राजील के बात नहीं कर रहे हैं। पहाड़ियों में स्थित छोटा ब्राजीलियाई शहर नोइवा डो कॉर्डिएरो अचानक एक अलग कारण से पूरी तरह से सुर्खियों में आ गया है। सदियों पुराने इस शहर में 600 महिलाओं की आबादी है, जिनमें से 300 प्यार में पड़ने और शादी करने के लिए बेताब हैं। दुख की बात यह है कि इनको कोई प्रेमी नहीं मिलता हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि ब्राजील में रहने वाली महिलाएं खुद ही बहुत ज्यादा आत्म निर्भर है।

वो किसी पर निर्भर नहीं है। इसलिए वह शादी के बाद अपने माता-पिता का घर नहीं छोड़ कर जाना चाहती है। बल्कि वह अपने पति से यह उम्मीद करती है कि शादी के बाद उनके पति उनके साथ रहे और उनके कपड़े, बर्तन एवं डॉमेस्टिक काम करें। यही मुख्य वजह है जिस वजह से ब्राजील के एक छोटे से गांव में लड़कियों की शादी नहीं होती है। वहां की लड़कियां अपने ही शर्तों के कारण कुंवारी रह जाती है।

Exit mobile version