मनोरंजनशादी विवाहसंबंध

क्या आप वैवाहिक जीवन से खुश नहीं है?

ऐसा हम हमेशा ही सुनते रहते हैं कि रिश्ते ऊपर से बनकर आते हैं। अर्थात रिश्ते भगवान बनाते हैं और जो रिश्ता भगवान बनाते हैं। वह कभी गलत नहीं हो सकता है। कुछ ऐसी मानसिकता ही रखते हुए बहुत सारे लोग शादी के गठबंधन में बंध जाते हैं। कभी कभी आपको लग सकता है की, मुझे क्यों लड़ाकू, अपमान करने वाला, धोखा देने वाला जीवनसाथी मिला है?

दांपत्य जीवन की समस्या को ठीक कैसे करें?

इस तरह से भगवान पर भरोसा कर ही आपने भी अपनी पूरी जिंदगी किसी ऐसे इंसान के साथ बिताने का सोच लिया। जिनको आप अच्छे से जानती भी नहीं है। इसलिए आज के समय पर लोग अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर ही शादी करते हैं और जो लोग जांच पड़ताल करके शादी नहीं करते हैं। उनके जीवन में बहुत सारी असुविधाएं उत्पन्न होने लगती है। जैसे आपके जीवन में उत्पन्न हो रही है।

ग्रह राशि के कारण संबंध बिगड़ जाते है

लेकिन क्या आप जानती हैं, यह सब का संबंध आपकी अपनी राशि और नक्षत्र से भी है। जी, हां जब किसी व्यक्ति के राशि, नक्षत्र में दोष होता है। तो उसका प्रभाव उसके रिश्ते पर भी पड़ता है और आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। इन सभी का उपाय भी है। यदि आप उपाय को अच्छे से अपना लेंगी। तो आपका एवं आपके जीवन साथी के साथ जो संबंध है वह बिल्कुल पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और आप भी और लोगों की तरह एक अच्छी जिंदगी जी पाऐंगी।

कौन सा ग्रह वैवाहिक संबंधों के लिए जिम्मेदार होता है?

वैवाहिक संबंधों में जितने भी उतार-चढ़ाव आते हैं। इन सभी के लिए शुक्र ग्रह जिम्मेदार होता है। हर का किसी ना किसी रिश्ते का स्वामी होता है। शुक्र को पति पत्नी के रिश्ते का ग्रह स्वामी कहा जाता है। यदि पति-पत्नी सुखी हैं। तो भी शुक्र जिम्मेदार होता है। यदि वह दुखी  है तो भी शुक्र ग्रह जिम्मेदार होता है।

किसी भी संबंधों में दूरियां सबसे ज्यादा उत्पन्न तब होती है। जब व्यक्ति के कुंडली में रिश्तों का स्वामी ग्रह कमजोर होने लगते हैं। आपका शुक्र कमजोर है। इस वजह से आप अपने वैवाहिक जीवन में सुखी नहीं है। आपको अपने पति की ओर से धोखा मिला है।

इसके अतिरिक्त आपके अपने रिश्ते में राहु का प्रभाव भी है। इसलिए आप इतनी सारी तकलीफ में है। लगता है आपकी कुंडली में अग्नि तत्व की मात्रा ज्यादा है या फिर चन्द्रमा या मंगल की स्थिति भी बहुतखराब है। इन्हीं सब कारणों से ही आपके रिश्ते में समस्या पैदा हो रही है।

क्या आप अपने संबंध को ठीक करना चाहती हैं?

यदि आप अपने वास्तविक जीवन में जीना चाहती हैं और अपने पति के साथ अपने संबंध को ठीक करना चाहती हैं। तो आप ठीक कर सकती हैं। इसके लिए बहुत सारे उपाय हैं। जिसे आप अपना कर अपने वैवाहिक संबंध को ठीक कर सकती हैं। अन्यथा आप अपने पति को तलाक भी देखकर अलग रह सकती हैं। इससे भी आप सुखी रहेंगी।

हम आपको आपके रिश्ते को ठीक करने का कुछ उपाय बता रहे हैं:-

यदि आप अपने दांपत्य जीवन को ठीक करना चाहती हैं। तो इसके लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को माता लक्ष्मी की पूजा पाठ पूरे भक्ति भाव से कीजिए। माता लक्ष्मी को जो जो चीज प्रिय है। उन सभी चीजों को उनके समक्ष भेंट स्वरूप या प्रसाद के रूप में दिजिए।

हो सकें तो सफेद मिठाई अवश्य ही माता को चढ़ाइए। अगर संभव हो तो चावल का खीर बनाकर जरूर माता के सामने रखिए। इससे माता आपसे प्रसन्न होंगी और आपको आशीर्वाद देंगे। ताकि आपका दांपत्य जीवन सुखमय हो सकें। ऐसा करके देखिए आपके जीवन में परिवर्तन जरूर आएगा।

Next ad

Related Articles

Back to top button