लिव इन रिलेशनशिप के बारे में सोचना बहुत आसान लगता है, परंतु वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। अक्सर युवा फिल्मों में देखकर ही लिव इन रिलेशनशिप के बारे में अपनी धारणा बना लेते हैं। हालांकि लिव इन रिलेशनशिप सिर्फ मौज मस्ती नहीं, बल्कि रिश्ते की एक कमिटमेंट भी है। नौजवानों में सिर्फ लिव इन रिलेशनशिप के फायदे को जानकारी उत्सुकता बनी रहती है।
इस रिश्ते के नुकसान के बारे में जानने की भी कोशिश ही नहीं करते हैं। आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में, आपको लिव इन रिलेशनशिप के कुछ नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। ताकि आप लिव इन रिलेशनशिप के में रहने से पहले ही अपना सही फैसला ले सके। आइए जानते हैं, लिव इन रिलेशनशिप के नुकसान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी के विषय में।
पारिवारिक सपोर्ट नहीं
लिव इन रिलेशनशिप में रहने के की वजह से परिवार की दखलअंदाजी बिल्कुल नहीं होती है। अक्सर लोग परिवार की दखलंदाजी के बिना जीने के लिए उत्साहित रहते हैं। परंतु लिव इन रिलेशनशिप में, यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि किसी कारणवश, आप दोनों के बीच में कोई मनमुटाव होता है तथा आप अलग होने का फैसला कर लेते हैं।
तो ऐसे में आप को समझाने या सही रास्ता दिखाने वाला आपका कोई भी नहीं होगा।कई बार छोटी सी बात को लेकर ही, लिव इन रिलेशनशिप में अलगाव हो जाता है।
रिश्ते का टूटना
ऐसे रिश्तो में कमिटमेंट की बहुत कमी रहती है, जिसकी वजह से रिश्ते बहुत जल्दी टूट जाते हैं। किसी भी तरह के आपसी या आर्थिक विवाद से निजी संबंधों में दरार आना स्वाभाविक है। अक्सर पैसों के लिए तो लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल के बीच झगड़ा रहता ही है।
सामाजिक अलगाव
चाहे दुनिया कितनी भी मॉडर्न क्यों ना हो गई हो, परंतु भारतीय समाज में लिव-इन रिलेशनशिप आज भी गलत है। ऐसे में यदि कोई भी लिव इन रिलेशनशिप में रहता है तो समाज में उसे तिरस्कार की दृष्टि से देखा जाता है। इसके अलावा परिवार द्वारा भी ऐसे संबंधों को बिल्कुल मान्यता नहीं दी जाती है। जिससे लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल समाज और परिवार से टूट कर रह जाते हैं।
यदि आप अपने परिवार से छिपकर भी, लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर देते हैं। जब भी यह बात आपके परिवार के सामने आएगी, तो यकीनन आप उनका विश्वास खो देंगे। बिना गारंटी के चलने वाले लिव इन रिलेशनशिप के चक्कर में, अपने परिवार के विश्वास को खो देना समझदारी नहीं है।
जरूरत से ज्यादा भरोसा
लिव इन रिलेशनशिप के उत्साह में कपल एक दूसरे पर ज्यादा ही निर्भर हो जाते हैं। इसके अलावा, एक दूसरे पर ज्यादा भरोसा करने की वजह से धोखा होना भी आम बात है। ऐसे में अंतरंग पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना भी शुरू हो जाता है। लिव इन रिलेशनशिप का यह सबसे बड़ा खतरा है क्योंकि कई बार जानलेवा भी साबित हो जाता है। अचानक ऐसा रिश्ता टूट जाने की वजह से डिप्रेशन या तनाव का शिकार भी लाजमी है।
लिव इन रिलेशनशिप सिर्फ मौज मस्ती नहीं
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह लिव इन रिलेशनशिप के फायदे के साथ नुकसान भी हैं। इसलिए अपनी जिंदगी का फैसला लेने से पहले, इसके नुकसान को भी अपने ध्यान में रखें।

शादी से पहले शारीरिक संबंध: क्या सही क्या गलत?
क्या पत्नी को शादी के बाद अपने पुराने प्यार के बारे में बताना चाहिए? 💑❤️🩹
शादी के बाद पति अपनी पत्नी के प्रति दिलचस्पी क्यों खो देता है? 😔💔
शादी के बाद पति पत्नी से डरते क्यों हैं? Why Are Husbands Afraid of Their Wives After Marriage? – A Deep Analysis
शादी से पहले पता चले कि आपकी होने वाली पत्नी का पास्ट कॉम्प्लिकेटेड है? क्या करें? 🤔💭
जब पत्नी, पति की बेइज्जती करे, तो पति को क्या करना चाहिए?
पति-पत्नी के बीच में कोई ना कोई झगड़ा होता रहता है तो उनको क्या करना चाहिए?
जब बीवी का मूड हो खराब, तो पति अपनाएं ये रामबाण उपाय!
विवाह के बाद बीवी बदचलन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पति मेरी छोटी बहन के साथ रिलेशन में है। क्या करू?
पत्नी बार-बार झगड़ा करे तो क्या करें?
रिश्तों में सीमाओं का उल्लंघन
लड़कों को हमेशा आंटियाँ ही पसंद क्यों आती है?
पति का दोस्त मुझसे फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता है। क्या करू?
लड़की पटाने के 5 सीक्रेट! किसी को मत बताना
सिर्फ नजरों से लड़की कैसे पटायें? 5 कामयाब तरीके।
धोखा देनेवाली गर्लफ्रेंड को कैसे समझायें
अगर आपके पति ने दिया है आपको धोखा, तो उठाएं ये कदम
बदचलन स्त्री से बचना चाहों तो ये चार बातें जरूर याद कर लेना
बदचलन पत्नी से कैसे बर्ताव करना चाहिए?
मेरे पति का चक्कर मेरी बहन से है. मैं क्या करूं?
मेरी बहन के एकसाथ कई बॉयफ्रेंड है: उसे कैसे सही राह पर लाया जाये
अपना जीवनसाथी हमारे लिए वफादार है की नहीं कैसे पहचाने?
आजकल लड़कियां इश्क किसी से करती हैं और शादी अन्य से, ऐसा क्यों
कोई लड़की गर्लफ्रेंड बनने को तैयार ही नहीं। ऐसे में क्या करना चाहिए?
लड़की की सुंदरता कहाँ होती है? चेहरे पर या दिल में?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अंदर की बात
लाडली बहन योजना: ऐसे मिलेंगे 1500/- हर महिना
मेहनत करनेवाले लोग अमीर बन पाते है? या जिंदगीभर गरीब ही रहते हैं?