रिलेशनशीपलाईफ स्टाइलशादी विवाहसंबंध

पढ़ीलिखी लड़की अनपढ़ लड़के के साथ शादी क्यों नहीं करना चाहती हैं?

सवाल– एक शिक्षित लड़का अनपढ़ लड़की के साथ शादी कर के अपना पूरा जीवन व्यतीत कर सकता है जबकि एक पढ़ी लिखी लड़की अनपढ़ लड़के के साथ शादी क्यों नहीं करना चाहती हैं? कुछ अपवादों को छोड़कर क्यों ?

अनपढ़ व्यक्ति से शादी करने के मामले में लड़का एवं लड़की का मत अलग क्यों होता है?

जवाब-दुनिया में हर एक व्यक्ति की सोच अलग-अलग होती है। कोई अच्छा सोचता है, तो कोई बहुत अच्छा सोचता है। कोई बुरा सोचता है, तो कोई बहुत हद तक बुरा ही सोचता है। शादी विवाह के मामले में भी हर एक व्यक्ति की सोच अलग होती है। कोई अपने स्टेटस के लिए शादी करता है। तो कोई अपने जीवन में एक साथी प्राप्त करने के लिए शादी करता है। कोई समाज को एक संदेश देने के लिए शादी करता है। तो कोई अपने परिवार के मान सम्मान की रक्षा के लिए शादी करता है।

हर एक व्यक्ति शादी के विषय में अलग तरीके से ही सोचता है। यही बात लड़के एवं लड़की के शादी के वक्त में भी जारी रहती है। लड़का जो बहुत ज्यादा शिक्षित होता है। उसके लिए यदि किसी अशिक्षित लड़की का रिश्ता आता है। तो वह शादी के लिए मना नहीं करता है। बल्कि उस रिश्ते को स्वीकार कर लेता है। इसके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं। यही बात लड़की पर भी लागू होती है। यदि किसी शिक्षित लड़की के लिए किसी अशिक्षित लड़के का रिश्ता आता है। तो 100 में से केवल 10% लड़कियां ही उस रिश्ते के लिए हां कहती है।

कम शिक्षित लड़कियों को बेवकूफ बनाने में लड़के माहिर होते हैं

कम पढ़ी-लिखी लड़की या अशिक्षित लड़कियां अपने पति के जिंदगी में दखल अंदाज कम करती है। इसलिए लड़कों को ऐसी लड़की ही ज्यादा पसंद होती हैं। जो पति के हर बात को चुपचाप मान लेती है और वह जो कहते हैं उस पर यकीन भी कर लेती है। ऐसे रिश्ते में धोखे खाने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं अगर बात की जाएं लड़की की तो वह अशिक्षित लड़कों को इसलिए शादी के लिए हा नहीं कहती क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि यदि वह अपने पति को अपने दोस्तों के समक्ष या समाज के लोगों के समक्ष ले जाएगी। तो समाज में उनका मजाक उड़ेगा। 

लड़कियों के लिए उनका स्टेटस ज्यादा मायने रखता है

लड़कियां लोग क्या कहेंगे इस विषय पर ज्यादा जोर देती हैं और इसी वजह से वह एक कम पढ़े लिखे लड़के से शादी के लिए राजी नहीं होती है। उन्हें लगता है कि यदि उनकी शादी कम पढ़े-लिखे लड़के से हो गई। तो उन्हें आजीवन लोगों के तानों का सामना करना पड़ेगा। लोग उनका मजाक बनाएंगे। लड़कों की अगर बात की जाए तो उनके मन में यह सब बातें बिल्कुल भी नहीं आती है क्योंकि वह जानते हैं कि लोग आज कहेंगेऔर कल चुप हो जाएंगे।

शिक्षित बहू घर का काम नहीं करती लेकिन अशिक्षित बहू घर का सारा काम करती है

एक शिक्षित व्यक्ति के अंदर जितनी बुद्धि होती है। वह एक अशिक्षित व्यक्ति के अंदर नहीं होती है। लड़के ज्यादातर अनपढ़ लड़की से शादी इसलिए करते हैं। ताकि वह लड़के के माता-पिता का ख्याल रख सकें। उनकी सेवा कर सकें। वही अगर लड़कियों की बात की जाएं तो वह हर काम जानती हैं। 

भले ही वह पढ़ी-लिखी हो लेकिन वह अपने घर के झाड़ू पोछा से लेकर हर वह काम करती हैं। जो आम घरों की महिलाएं अपने रोजमर्रा के जीवन में करती हैं। इसलिए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी शादी किससे हो रही है। बस वह इतना चाहती हैं कि जिस लड़के से लड़की की शादी हो वह उसके जैसा ही पढ़ा लिखा हो या थोड़ा ज्यादा पढ़ा लिखा हो।

Next ad

Related Articles

Back to top button