निजी सीक्रेटरिलेशनशीपलाईफ स्टाइलसलाह / मार्गदर्शन

गाव में रहती हु। पति साथ नहीं रखता। मै भी उनके साथ मुंबई जाना चाहती हु।

मेरा नाम सुवर्णा है। मेरी ३ साल पहले शादी हुई है।पति मुंबई में नौकरी करता है, पति साथ नहीं रखता

मै सांस ससुर के साथ गाव में रहती हु। ये लोग मुझे हमेशा अपने दबाव में रखते है। घर का

सारा काम मै ही करती हु। पड़ोसी से बात नहीं करने देते। मेरे मायके से कोई आये तो मुझपर शक

करते है। मेरी मम्मी का जब फोन आता है, तो ये लोग स्पीकर मोड पर डालने को बोलते है। कभी कभी

चुपके से मेरी बात सुनते है।इतना ही नहीं,मुझे खिड़की के पास रुकने भी नहीं देते है। मैंने बहुत बार पति

को अपनी समस्या बताई है। वो भी अगली बार ले जाने का वादा करते है। मगर आजतक कभी साथ नहीं

ले गए है। मेरे मन में बहुत बुरे ख्याल आते है। कहीं इनका कोई चक्कर तो नहीं होगा ? वरना मुझे क्यों टालते ?

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा, जो 6-6 महीने घर ही न आता हो। क्या करू ? कैसे उनको समझाऊ ?

किसी भी हाल में मै उनके साथ मुंबई जाना चाहती हु।

ये भी पढे पति का पुराना प्यार जागृत हो गया तो मै क्या करू ? बहुत डर लगता है। – (myjivansathi.com)

हमारी सलाह : पति साथ नहीं रखता

आपकी बेचैनी जायज है सुवर्णा। यदि आपके पति आपको अपने साथ उनके कार्यक्षेत्र में नहीं ले जाते तो

यह गलत बात है क्योंकि आपकी शादी को 3 साल हो गए है। आपके पति आपको किन कारणों से अपने

साथ नहीं रखते है? क्या आपने कारण जानने का प्रयास किया है? बिना कारण जाने पति पर शक ना कीजिए।

अक्सर कहा जाता है कि सब कुछ पालों लेकिन शक मत पालो। शक के कारण संपर्क टूट जाते है।

हर रिश्ते में विश्वास अहम भूमिका निभाता है। यदि आप अपने पति पर विश्वास करती हैं तो उन से पूछिए

आखिर क्यों वह आपको अपने साथ मुंबई नहीं ले जा रहे हैं।कुछ तो कारण होगा पहले कारण का पता कीजिए।

यदि कारण जायज है,और उस कारण के वजह से,आपको हो मुंबई नहीं लेकर जा रहे हैं तो आपको उस

कारण का समाधान निकालना होगा।

पति की जासूसी कीजिए और जान लीजिए

यदि आपको अपने पति पर शक है तो आप उस पर जासूसी कर सकती हैं। जासूसी करने के लिए

आप किसी एक्सपर्ट को यह कार्य सौंप सकती हैं या फिर आप खुद मुंबई जाकर उनकी जासूसी कीजिए।

जासूसी के दौरान आपको सब कुछ पता चल जाएगा की आपके पति क्यों आपको अपने साथ मुंबई नहीं

ले जा रहे हैं और हो सकता है कि,उनका किसी के साथ अफेयर चल रहा हो।या रहने की सुविधा

ना हो जो भी कारण है पहले अच्छे से जासूसी करके पता कीजिए।

ये भी पढे 6 महीने पहले गर्भनिरोधक गोली खाई थी। तब से अनियमित मासिकधर्म की समस्या है।

क्राउडेड स्थान है मुंबई शायद इसलिए पति साथ नहीं रखता ?

आपके पति आपको यदि अपने साथ में नहीं ले जाते हैं तो इसके पीछे कोई खास वजह हो सकती है।

मुंबई में कई सारे ऐसे ऑफिस है जहां पर स्टाफ लोगों के लिए रहने की व्यवस्था होती है। लेकिन स्टाफ

उस घर में सिर्फ अकेले ही रह सकते हैं। वह अपने साथ अपने परिवार को लाकर नहीं रह सकते हैं।

यह कारण हो सकता है कि आपको आपके पति अपने साथ मुंबई नहीं ले जाते।

मुंबई एक बहुत ही महंगा स्थान है जहां पर एक छोटे से घर का भाड़ा ₹10000 होता है। महंगे राज्य

में सब कुछ महंगा ही होता है। खाना,पीना, रहना, कपड़ा सब कुछ महंगा होता है। हो सकता है कि

आपके पति की आय इतनी नहीं है जिसमें वह खुद का एवं आपका खर्चा मुंबई में चला सके। इसलिए

वह आपको अपने साथ मुंबई में नहीं रखते हैं।

अफेयर चल रहा है इसलिए पति आपको साथ नहीं रखता ?

जैसा कि आपने कहा कि आपकी शादी को 3 साल हो चुके हैं और आप पिछले 3 सालों से अपने

पति के साथ नहीं रहती हैं। क्या आपके पति आपसे रोज बातें करते हैं क्या आपके पति कभी भी

आप से मुंबई आने की बात या खुद मुंबई छोड़कर आपके पास आने की बात करते हैं। यदि इनमें से

कोई भी बात वह आप से नहीं करते हैं।इसका साफ अर्थ है कि,वह आप से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।

हो सकता है कि आपके पति का अफेयर.किसी से चल रहा हो और वह अपने अफेयर को

आपके सामने लाना नहीं चाहते हैं।यदि आप अपने पति के अफेयर के बारे में जान जाएंगी तो

आप उनसे संपर्क तोड़ देंगी। संपर्क टूटना अर्थात सब खत्म हो जाना। आपके पति वर्तमान समय

में हो सकता है दो नौके में पांव रखकर चल रहे हैं।

अंत में हम इतना ही कहेंगे कि आपको अपने पति के सच का पता लगाना चाहिए। फिर आप अगला

कदम निश्चित कर सकेगी।

Next ad

Related Articles

Back to top button