ऐसे गरीब आदमी के साथ नहीं रहना चाहती | क्या मुझे तलाक लेना चाहिए ?

शादीशुदा महिला हु। पति की गरीबी से परेशान हु। ऐसे गरीब के साथ नहीं रहना चाहती

दो बच्चे होने के बावजूद पति के घर खरीदने की हैसियत नहीं, मेरे खर्च का हिसाब मांगता है।

जब से शादी हुई, तब से घुट घुट के जीना पड रहा है। शादी से पहले तो बहुत बड़ी बड़ी बाते

लोग करते थे। कहते थे, की 10 एकड़ जमीन है, पैसा ही पैसा आता है। मगर असल में खाने के

लाले होते है। मै बहुत परेशान हु। ऐसे गरीब आदमी के साथ जिंदगी कैसे बिताऊ ? क्या करू ?

ऐसे गरीब आदमी के साथ नहीं रहना चाहती | क्या मुझे तलाक लेना चाहिए ?

हमारी सलाह : ऐसे गरीब आदमी के साथ नहीं रहना चाहती

अगर पति या पत्नी दोनों में से, कोई एक कमाने वाला हो। तो दूसरा साथी पूरी तरह, अपनी

जरूरतों के लिए उसी पर निर्भर होता है। अगर आपके बच्चे भी हैं, तो खर्चे और भी बढ़ जाते हैं।

और ऐसे में घर में पैसे के लिए, झगड़ा होना आम बात है। हालांकि अगर ऐसे में पत्नी, पति को

छोड़ने का फैसला करती है। तो भला यह किस हद तक, सही हो सकता है। माना कि पैसा आज के

समय में, एक मूलभूत जरूरत है। लेकिन जब, पैसे की कमी होती है। तो ना चाहते हुए भी,

झगड़े होना लाजमी है। अगर पति, एक घर भी ना खरीद पाया हो। तो पत्नी की उम्मीद, खत्म होने लगती हैं।

पत्नी यह भी शिकायत करती है, कि पति उससे हर पैसे का हिसाब मांगते हैं। लेकिन क्या गरीबी की वजह से,

पति से अलग होना ही मसले का हल है। अगर आप दोनों पति-पत्नी, थोड़ी सी समझदारी दिखाएं।

तो बरत सकते हैं, यह सावधानियां।

दोनों करें काम

अगर आपके घर की सारी जिम्मेदारी, सिर्फ पति के कंधों पर है। तो आपको भी, कोई नौकरी ढूंढ लेनी चाहिए।

क्योंकि जब आप, दोनों मिलकर कमाएंगे। तो यकीनन घर के, आर्थिक हालात सुधरने लगेंगे। सबसे बड़ी बात,

आपको पति को हर पैसे का हिसाब देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप न सिर्फ, खुद आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

बल्कि घर की जिम्मेदारियों में, आप का हिस्सा भी जरूरी है।

आर्थिक मामलों में करें, विचार विमर्श

कहीं ऐसा तो नहीं कि, आप दोनों पति-पत्नी आर्थिक मामलों पर चर्चा ही नहीं करते। और आपको अपने पति के,

लेनदेन की जानकारी ही नहीं है। हो सकता है कि, वह किसी कर्ज में हो। अगर ऐसा नहीं है, तो आप लोन लेकर,

घर खरीदने की बात कर सकते हैं। और यदि आप, दोनों मिलकर काम करेंगे। तो आप निश्चित ही, इस लोन को

भी आसानी से चुका देंगे। यदि आप इस विषय पर, एक दूसरे से बातचीत करते हैं। तो ना सिर्फ, आप एक दूसरे

को समझेंगे। साथ ही आपकी, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

खरीदारी की जानकारी दें

 हर किसी की, अपनी कुछ जरूरतें होती हैं। और उन जरूरतों को पूरा करने के लिए, आप कुछ खरीदारी करती हैं।

तो उसे छिपाने की बजाए, अपने पति को अवश्य बताएं। यदि आप, आज छुपा लेते हैं। भविष्य में  यह बात

सामने आने पर, उनके दिल में आपके लिए अविश्वास रहेगा। यदि आप खुद उन्हें, इस बात की जानकारी देते हैं।

तो हो सकता है, वह आप पर ज्यादा कठोरता ना दिखाएं।

इज्जत करें

 अमीरी-गरीबी, किसी पर भी आ सकती हैं। यह जरूरी नहीं कि, आज जो अमीर है। वह कल, गरीब नहीं हो सकता।

तो इसी बात को समझते हुए, आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। अपनी जरूरत या खर्चे पूरे ना

होने पर, अपने साथी पर कोई टिप्पणी न करें। जिससे, उन्हें दुख पहुंचे। यदि आप इस गरीबी की स्थिति में भी,

अपने पति का सम्मान करती है। तो वह भी आपकी, हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे। इसलिए गरीबी

की वजह से पति को छोड़ने की बजाय, साथ देने का फैसला करे। 

Exit mobile version