मेरे अफेयर के बारे में पता होने के बावजूद वह मुझसे शादी करना चाहता है। क्या करू?
मेरा नाम पूजा कुमारी है। एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हु। मै positive सोचवाली लड़की हु।
3 साल पहले एक लड़के ने मुझे प्रपोज किया था। तब मैंने यह कहकर रिजेक्ट किया था,
की मेरा बॉयफ्रेंड है अब मेरी शादी के लिए घरवाले रिश्ते तलाश कर रहे है। पिछले हपते पापा
मुझे बता रहे थे, की उसका प्रस्ताव आया है। वैसे वह बहुत अच्छा लड़का है। मगर मेरे
प्रेमी के बारे में जानते हुए वह मुझसे शादी करना चाहता है। यह जानकार मै हैरान हुई।
क्या भविष्य में मुझे कोई दिक्कत आएगी ? क्या मै उसका शादी प्रस्ताव स्वीकार
करू? वह सच्चे मन से मुझे स्वीकार कर सकेगा? क्या करूं? मुझे समझाइए
हमारी सलाह : मेरे अफेयर के बारे में पता होने के बावजूद वह मुझसे शादी करना चाहता है। क्या करू?
जब हमारे पास खुद अच्छा वक्त आता है। तो हम उस अच्छे वक्त को अपने ही कर्मों के कारण खराब कर देते हैं।
फिर बाद में अपनी किस्मत को ही दोष देते हैं। कुछ ऐसा ही हाल आपका भी है कि आप को 3 साल पहले
जब किसी ने प्रपोज किया था। शादी की बाद कही थी तो आपने उसे रिजेक्ट कर दिया। वही 3 साल बाद
आपका अतीत फिर से आपके पास आया हुआ है और इस बार यह बात आपके मां-बाप तक भी पहुंच गई है।
यदि आप रास्ता चाहती हैं। तो सुनिए।
गलतफहमी को दूर कीजिए
वक्त से पहले हम सभी को कुछ नहीं मिलता आपको फिर से वक्त मिल रहा है। अभी जो भी मौका मिल रहा है
उस मौके का लाभ उठाइए। 3 साल पहले का अतीत आपके समक्ष फिर से आया है। शायद उस वक्त
लड़के के भाग्य में आप नहीं थी इसलिए आपने उसे रिजेक्ट कर दिया था। वहीं 3 साल बाद फिर से उसी लड़के
का रिश्ता आपके परिवार वालों के पास आया है। जिसे आपने रिजेक्ट किया था। इस बात का मतलब यही है
की विधि का विधान भी यही चाहता है कि आपका विवाह उसी लड़के के साथ हो। जिसने आप को प्रपोज किया था।
इसलिए इस मौके को हाथ से ना जाने दें और शादी के लिए हां बोल दे। यदि आपके मन में लड़के को लेकर
कोई शंका है तो दोनों आमने-सामने बैठकर सभी गलतफहमी को दूर कीजिए और एक नए रिश्ते की शुरुआत कीजिए
मनुष्य के मन का संका कभी-कभी बनती बात को भी बिगाड़ देता है। यदि आपके मन में कोई भी सवाल है
अफेयर के बारे में पता होने के बावजूद हाँ क्यों करता है या लड़के को लेकर तो उस सवाल के जवाब लड़के से जरूर पूछें।
क्या आप उससे शादी करना चाहती है ?
यदि आप सवाल नहीं पूछेंगी तो आपको जवाब कैसे मिलेगा। इसलिए सवाल जरूर पूछिए और अपने मन
के सभी वहम को बाहर निकाल दीजिए। यदि आपकी नजरों में लड़का सही नहीं है तो इस विषय में
अपने माता पिता से जरूर बात कीजिए। जिस लड़के से शादी की बातचीत चल रही है। यदि उस
लड़के पर आपको किसी भी प्रकार का कोई संदेह है। या आपको लगता है कि लड़का सही नहीं है।
तो इस विषय में आपके माता-पिता आपकी मदद कर पाएंगे। अपने माता-पिता से लड़के के विषय
में कहिए कि आपको वह लड़का पसंद नहीं है क्योंकि आपको वह लड़का सही नहीं लग रहा।
देखिएगा आपके माता-पिता खुद ही उस लड़के की जांच पड़ताल करने में जुट जाएंगे।
लड़के से खुद बात करके अंतिम फैसला कीजिए
यदि आपको लगे कि लड़का आपके लिए परफेक्ट है। तो ही शादी के लिए हां बोलिए अन्यथा जिस
तरह से आपने 3 साल पहले अफेयर के कारण उसे रिजेक्ट कर दिया था। ठीक उसी तरह से वर्तमान
समय में रिजेक्ट कर दीजिए। कोई भी रिश्ता जबरदस्ती नहीं हो सकता। यदि आपका बिल्कुल भी
मन नहीं है उस लड़के से शादी करने का जिसने आपको 3 साल पहले प्रपोज किया था।
तो कोई जोर जबरदस्ती नहीं है आपके ऊपर। आप शादी के लिए इंकार भी कर सकती हैं या रिश्ते
के लिए मना भी कर सकती हैं। हर व्यक्ति को अपनी इच्छा अनुसार शादी करने का एवं अपना
मनपसंद जीवनसाथी चुनने का अधिकार है।उस अधिकार के नाते यदि आपको लड़का पसंद नहीं है
तो आप फिर से उसे रिजेक्ट कर दीजिए।

किसी भी लड़की को कैसे अपनी ओर आकर्षित करे? 5 सफल तरीके
पत्नी की भावनाओं को कैसे समझें
शादी से पहले शारीरिक संबंध: क्या सही क्या गलत?
क्या पत्नी को शादी के बाद अपने पुराने प्यार के बारे में बताना चाहिए? 💑❤️🩹
शादी के बाद पति पत्नी से डरते क्यों हैं? Why Are Husbands Afraid of Their Wives After Marriage? – A Deep Analysis
शादी से पहले पता चले कि आपकी होने वाली पत्नी का पास्ट कॉम्प्लिकेटेड है? क्या करें? 🤔💭
शादी के बाद लड़की को नहीं करनी चाहिए ये 3 गंभीर गलतियां
जब पत्नी, पति की बेइज्जती करे, तो पति को क्या करना चाहिए?
पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े कैसे खत्म करें?
पति-पत्नी के बीच में कोई ना कोई झगड़ा होता रहता है तो उनको क्या करना चाहिए?
जब बीवी का मूड हो खराब, तो पति अपनाएं ये रामबाण उपाय!
विवाह के बाद बीवी बदचलन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पति मेरी छोटी बहन के साथ रिलेशन में है। क्या करू?
पत्नी बार-बार झगड़ा करे तो क्या करें?
लड़की प्यार करती है या सिर्फ दोस्ती? कैसे समझें?
पड़ोस की भाभी को कैसे पटाएं?
पति का दोस्त मुझसे फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता है। क्या करू?
लड़की पटाने के 5 सीक्रेट! किसी को मत बताना
सिर्फ नजरों से लड़की कैसे पटायें? 5 कामयाब तरीके।
बिना जान पहचान वाली लड़की को इंप्रेस करने के 3 तरीके
बहन की बेस्ट फ्रेंड को कैसे आकर्षित करें
धोखा देनेवाली गर्लफ्रेंड को कैसे समझायें
क्या मुझे तलाक लेना चाहिए? मेरे पति के अफेयर का सामना करते हुए
अगर आपके पति ने दिया है आपको धोखा, तो उठाएं ये कदम
बदचलन स्त्री से बचना चाहों तो ये चार बातें जरूर याद कर लेना
मेरे पति का चक्कर मेरी बहन से है. मैं क्या करूं?
आजकल लड़कियां इश्क किसी से करती हैं और शादी अन्य से, ऐसा क्यों
WhatsApp पर किसी लड़की को प्रभावित करने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके
लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में कौन सी 5 गलतियाँ कर बैठते है लड़के?
कोई लड़की गर्लफ्रेंड बनने को तैयार ही नहीं। ऐसे में क्या करना चाहिए?