प्यार में कैसे सावधान रहें

प्यार में कैसे सावधान रहें

दुनिया में हर किसी को एक ना एक दिन किसी न किसी से प्यार तो जरूर होता है। लेकिन केवल प्यार करने से नहीं होता। प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है। जिसे महसूस भी करना पड़ता है। साथ ही बहुत सारी सावधानियां भी बरतनी पड़ती है। जैसे प्यार करने वाले व्यक्ति पर अंधा विश्वास नहीं रखना है। उनकी हर बात को सुनकर कोई कोई गंभीर फैसला नहीं लेना है।

आज हम अपने ब्लॉग पर चर्चा करने वाले हैं कि किसी व्यक्ति से प्यार करते वक्त। किन-किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

आपका जीवन साथी विश्वास करने के योग्य है या नहीं

प्यार करना आसान होता है। लेकिन किसी व्यक्ति पर विश्वास करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। यदि आप किसी के प्यार में हैं। तो उस प्यार पर विश्वास रखना पड़ता है। लेकिन अंधा विश्वास नहीं रखना है। इस बात का ध्यान आपको हमेशा रखना चाहिए। 

कारण कभी-कभी हम प्यार में इतने अंधे हो जाते हैं कि हमें यह तक पता नहीं चलता कि हमारा पार्टनर हमें धोखा दे रहा है। वह अपनी मीठी-मीठी बातों पर उलझा कर रखते है। इसलिए समय-समय पर अपने जीवनसाथी को परखते रहिए। वह कुछ गड़बड़ कर रहे हैं या नहीं इस बात की जानकारी रखने की भी कोशिश कीजिए।

धोखे से सावधान रहिए

यदि आपका जीवनसाथी जिससे प्यार करती हैं या प्यार करते हैं। वह आपके किसी बात को नजरअंदाज करते हैं या आपके किसी बात पर गौर ना करें। तो इसका अर्थ साफ है कि वह या तो परेशान है। या फिर उनका ध्यान आप पर से हट चुका है। वह कहीं और अपना ध्यान लगा रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है। प्यार करते वक्त आपको धोखा ना मिले इस बात का अवश्य ध्यान रखें।

हिंसा की शिकार ना बनें

प्यार में संभावना रहती है। हिंसा की खासकर तब, जब एक जीवन साथी एक की तुलना में ज्यादा काम करता है और ज्यादा पैसा कमाने लगता है। ज्यादातर हिंसा लड़के ही लड़कियों के प्रति करते हैं।

कारण वह कभी भी लड़कियों को आगे बढ़ता हुआ नहीं देख सकते। यदि कोई पत्नी अपने पति से ज्यादा पैसा कमाती है। तो उसके पति को हमेशा से ही उस पर गुस्सा आता है।

बोर ना हो

प्यार में कभी-कभी ऐसा होता है कि दोनों पार्टनर्स बहुत ज्यादा एक दूसरे से बोर हो जाते हैं। कारण वह दोनों आपस में इतना ज्यादा बिजी रहते हैं कि दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पाते है। जब समय देने की बात आती है। तो उन दोनों को पता नहीं रहता कि वह दोनों एक दूसरे से क्या बात करें। इस तरह से वह एक बहुत ही बोरियत वाली जिंदगी जीते हैं।

झगड़ा करने से बचें

प्यार में सबसे ज्यादा झमेलि एक ही मुद्दे को लेकर होता है। वह है छोटी-छोटी बात का बड़ा बतंगड़ बनाना। यदि आप किसी से प्यार करते हैं। तो उससे बिल्कुल भी झगड़ा ना करें। कारण झगड़ा करने से बात बढ़ती है। बात जब बढ़ती है, तो बहुत आगे तक चली जाती है। इसलिए जब भी झगड़ा करें तो दोनों में से एक पार्टनर हमेशा यह कोशिश करें कि एक बोले तो दूसरा शांत रहें।

निष्कर्ष

प्यार करे लेकिन अंधा प्यार ना करें। विश्वास करें लेकिन आंख मुंदकर नहीं। जिस तरह से सड़क पर आंख, नाक कान, खोलकर व्यक्ति चलता है। उसी तरह से प्यार में भी सबको अपनी दृष्टि खोल कर आगे बढ़ना चाहिए।

Exit mobile version