Site icon My Jivansathi

पति से ज्यादा कमाती हु। बंधनमुक्त होना चाहती हु। पति से तलाक लेना चाहिये ?

पति से ज्यादा कमाती हु। बंधनमुक्त होना चाहती हु। पति से तलाक लेना चाहिये

मै शादीशुदा और नौकरी करनेवाली महिला हु। बंधनमुक्त होना चाहती हु।

मेरा अरैन्ज मैरिज है। शादी को 6 साल हो गए है। मै 2 बच्चों की माँ हु।पति की सैलरी से

मेरी सैलरी तीन गुना ज्यादा है। फिर भी घर के सारे लोगों का खाना पकाना, बच्चों की तैयारी

उनकी पढ़ाई, और घर के बाकी काम मै करती हु। साफ़सफ़ाई के लिये सिर्फ नौकरानी है।

बाकी जीतने काम है, मै खुद करती हु। मेरे पति ऑफिस से आने के बाद भी घर के काम

में हाथ नहीं बटाते। फिर भी मुझे कोई शिकायत नहीं है। मगर मुझे उस बक्त बहुत बुरा

लगता है जब पति मुझे बहुत हल्के में लेते है। कोई निर्णय लेने से पहले मुझसे परामर्श नहीं

करते। या मेरी सलाह पर ध्यान नहीं देते। मै कभी शिकायत करू तो मुझपर बहुत गुस्सा होते

है। मेरी सैलरी खर्च करने का मुझे अधिकार नहीं है। मुझे पूछे बिना मेरा अकाउंट वो खाली करते

है। मै अपनी मर्जी से कुछ खर्च करू तो घर में बवाल होता है। क्या मेरी सैलरी ज्यादा होने की वजह

से वो मुझसे जलते है ? इसलिए मुझपर हमेशा दबाब बनाते है ? मै ऐसे बंधन में रहना नहीं चाहती।

क्या करू ?

इन्हे आपके सलाह की जरूरत है : मेरी बहन को कई बॉयफ्रेंड है, वह ड्रिंक स्मोकिंग भी करती है। क्या करू ? – (myjivansathi.com)

हमारी सलाह : बंधनमुक्त होना चाहती हु।

आप सब गलत सोच रही है। आपकी सैलरी पति से ज्यादा है तो क्या हुआ आप दो बच्चों

की माँ भी तो है। उनके बारे में भी जरा सोचे। प्यार पाने के लिये सिर्फ आपकी सैलरी और सुंदरता

ही नहीं, बल्कि आपका स्वभाव भी जिम्मेवार है। कही ऐसा तो नहीं, की आपको ही पति की सैलरी

आपसे कम होने का गर्व है ? और इस बात की क्या ग्यारंटी है, की शादी के बाद जिससे आप शादी

करोगी वह अच्छा ही होगा ? हो सकता है, की इससे बुरा भी मिले। और आपका पूरा फ़्रीडम ही खत्म

हो। तो तलाक लेने की बात मन में ना लाये । बल्कि प्यार करना सीखे। फॅमिली का खयाल रखे।

Exit mobile version