पति किसी और को चाहते है। वो मुझसे बिल्कुल प्यार नहीं करते।

मेरी शादी को 2 साल हो गए है। पति मुझसे बिल्कुल नहीं, किसी और को चाहते है।

हमारा अरैन्ज मैरिज है। मेरा पति मेरे मामा का ही लड़का है। जब वह कॉलेज में था, तब एक

लड़की से प्यार करता था। वह दूसरी जाती की थी। घरवालों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं

थी। तो घरवालों ने मिलकर हम दोनों की शादी करने का फैसला किया। और हमारी शादी

हो गई। मेरा पति कोई नौकरी नहीं करता है। पैसों के मामले में अपने पापा पर निर्भर है।

तभी से वह मुझे बोल रहा है, की “घरवालों ने जबरदस्ती से तुमसे ब्याह कराया, मगर

मै तो उस लड़की से शादी करना चाहता हु”।

इस बात पर उससे घर में से कोई भी सदस्य सहमत नहीं है। पापा ने घर से बाहर निकालने की

धमकी दी है, इसलिए अभीतक दोनों ने शादी नहीं की है। मगर अभी भी दोनों के बीच हरदिन

whatsapp पर बात होती है। मुझे बहुत डर लगता है, कही अचानक वह दोनों शादी ना कर

बैठे। अगर दोनों शादी करते है, तो मेरा तो जीवन बरबाद हो जाएगा। शादी के 2 साल बाद भी

मै पति के मन में अपने लिये प्यार की भावना पैदा नहीं कर सकी। मुझे क्या करना चाहिये ?

मै किसी भी हाल में उन दोनों को दूर करना चाहती हु। क्या करू ?

ये भी पढे : पति हर वक्त झगड़ता रहता है। लव्ह मैरिज करके पछता रही हु। – My Jivansathi

हमारी सलाह : पति किसी और को चाहते है।

आप सचमुच बहुत बड़े संकट में फस गई है। दरअसल शादी से पहले ही आप अगर जानती थी,

तो मना करना चाहिये था। आपको कोई दूसरा मनपसंद लड़का मिल जाता। मगर खैर अब चिंता

करने की जरूरत नहीं। वैसे भी आपके पति आत्मनिर्भर नहीं है। जब तक वह घरवालों के पैसे से

खर्च करते है, वह शादी नहीं करेंगे। और वक्त सभी बीमारी की दवाई है। तो कुछ वक्त के बाद

हो सकता है, की हालात बदल जाए। वह लड़की खुद ही उनसे शादी के लिये मना करें। आपके पति

से शादी करने में उसको इतना इन्टरेस्ट क्यों है ? इसका भी पता लगाए। तो आपको आसानी हो जाएगी।

आप बिल्कुल चिंता मत करें। घरवाले आपके पक्ष में है। आपके पति का दिमाग कुछ वक्त बाद ठीक

हो जाएगा।

जैसा की आपने बताया, की शादी के 2 साल बाद भी पति का प्यार आप नहीं पा सकी। उनकी सेहत

और जरूरत का ख्याल रखें। उनको जो खाना पसंद है, वह बनाए। बात बात पर बहस ना करें। तो

वक्त के साथ उनको एहसास हो जाएगा, की मेरा खयाल मेरी पत्नी ही अच्छे से रख सकती है।

निश्चिन्त हो जाए की उनकी शादी नहीं होगी। और पति को आपका प्यार एक न एक दिन समझ में

आ ही जाएगा। तो सारी चिंता छोड़ दो।

ये भी पढे : गुटखा खाकर मुझे चूमते है, तब मुझे बहुत गुस्सा आता है। क्या करू ?

Exit mobile version