धार्मिकपुरुष स्वास्थभविष्यमहिला स्वास्थवास्तुशास्त्र

नया दक्षिणमुखी घर लिया है तब से घर में कलह हो रहा है

दक्षिणमुखी घर : मेरा नाम लीना है। मै और पति नौकरी करते है। खुद के घर के बहुत सपने देखे थे।

आखिर हमने दक्षिणमुखी घर खरीद ही लिया। मगर इन दिनों घर में कलह ज्यादा ही बढ़

गया है। क्या ये वास्तुदोष की वजह से हो रहा है? अगर ऐसा है, तो कोई उपाय भी होगा,

हमें कृपया मार्गदर्शन करें।

ये पढ़ा क्या ? दक्षिणमुखी घर अच्छा होता या नहीं ? Is a south facing house Bad luck? – (myjivansathi.com)

हमारी सलाह : दक्षिणमुखी घर

नया दक्षिणमुखी घर लिया है बहुत अच्छी बात है, लेकिन आपके घर में कलह हो रहा है

यह सुनकर अच्छा नहीं लगा। नया घर खरीदने के बाद आपको वह घर अच्छे संकेत नहीं दे रहा है।

इसका मतलब आपके घर के वास्तु में दोष है। हर दिशा में कोई ना कोई ग्रह होता है

और उस ग्रह की अपनी एक अलग विशेषता होती है।

दक्षिण दिशा मंगल ग्रह का होता है। यदि आपका मंगल अच्छा नहीं है तो आपको दक्षिणमुखी

घर अशुभ फल ही देगा। आपके घर में बेवजह अशांति होगी। आपका मन कहीं भी नहीं लगेगा।

आप बात-बात पर गुस्सा करने लगेंगे। यह सब कुछ मंगल ग्रह के कारण हो रहा है

क्योंकि मंगल ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है।

घर के वास्तु दोष को ठीक कीजिए

जिस तरह मन खुश होने से सेहत ठीक होता है। ठीक वैसे ही वास्तु खुश होने से घर का

वातावरण एवं घर में रहने वाले लोग भी खुश होते हैं। यदि दक्षिण मुखी घर खरीदने के बाद से

ही आप भिन्न-भिन्न समस्या से जूझ रहे हैं। तो इसका साफ अर्थ यही है कि आपके घर के

वास्तु में कोई कमी रह गई है।

घर के मुख्य द्वार की दिशा बदलें

दक्षिण मुखी घर का मुख्य द्वार दक्षिण पूर्व कोण में होना चाहिए।

दक्षिण पूर्व कोण में घर का मुख्य द्वार होने से घर का वास्तु अच्छा रहता है। इसलिए अपने घर के

मुख्य द्वार का दिशा देखिए यदि वह दक्षिण पूर्व कौन में नहीं है तो उसके दिशा में परिवर्तन कीजिए।

अंडरग्राउंड टैंक की दिशा बदले

दक्षिण मुखी घर में कभी भी अंदर ग्राउंड टैंक गलत दिशा में

नहीं होना चाहिए। यदि आपके घर का वॉटर रिजर्वर, बोरिंग कुआं इत्यादि गलत दिशा में है तो इसका

प्रभाव आप पर भी पड़ेगा। आप अपनी नौकरी से हाथ भी धो सकते हैं। इसलिए अपने घर के

अंडरग्राउंड टैंक को उत्तर दिशा,पूर्व दिशा में कंपाउंड दीवार के साथ बनवाएं।

नीम के पेड़ लगाएं

दक्षिण मुखी घर के नकारात्मक ऊर्जा को कुछ हद तक ठीक करने के लिए आप

अपने घर के सामने उचित दोगुनी दूरी रखकर नीम के पेड़ लगवा सकते हैं। इससे आप पर जो

भी प्रभाव होगा वह थोड़ा कम होगा।

महावीर हनुमान की तस्वीर लगाएं

यदि आप अपने घर के वास्तु दोष को कम करना चाहते हैं तो अपने घर में महावीर हनुमान का

पंचमुखी तस्वीर लगवाएं। वास्तु दोष के कमी को कम करने के साथ-साथ हनुमान जी की तस्वीर

आपको नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति प्रदान करेगा।

भगवान गणेश की तस्वीर मुख्य द्वार के आर पार लगाएं

दक्षिण मुखी घर के वास्तु दोष एवं घर खरीदने के बाद जो भी समस्या उत्पन्न हो रही है।

उन सभी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए अपने घर के मुख्य द्वार के आगे एवं पीछे भगवान

गणेश की तस्वीर को लगाएं। आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा और आप जिस

समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा।

दक्षिणमुखी घर में कभी भी काला या नीला रंग ना करवाएं

दक्षिण दिशा यमराज की भी दिशा मानी जाती है। इसलिए अपने घर में कभी भी काले एवं नीले रंग

का प्रयोग ना करें। इससे भी आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकता है। दक्षिण मुखी घर

से अच्छा लाभ प्राप्त करने के लिए अपने घर का रंग लाल या मैरून रंग का करवाएं। लाल रंग

मंगल का होता है और मंगल ग्रह ही दक्षिण दिशा के लिए होता है। मंगल ग्रह खुश रहेगा तो वह

खुश होकर आपको भी खुश रखेगा।

इन सभी उपायों को अपना कर आप देख सकते हैं आपको फल अवश्य ही अच्छा मिलेगा।

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित