Site icon My Jivansathi

इन आदतों को अपनाने से मां लक्ष्मी स्वयं अपने भक्तों के घर चली आती है

किन आदतों को अपनाने से मां लक्ष्मी स्वयं अपने भक्तों के घर चली आती है

भाग्यशाली होते हैं वह लोग। जिनके घर में खुद मां लक्ष्मी चलकर आती हैं। माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में तभी आती है। जब वह अपने भक्तों से प्रसन्न होती हैं। जिस घर में साफ सफाई होती हैं। उस घर को माता लक्ष्मी बहुत पसंद करती हैं एवं उसी घर में रहना ज्यादा पसंद भी करती हैं। यदि आपने नोटिस किया होगा कभी तो आप यह बात जरूर जानते होंगे कि जहां गंदगी होती है। वहां पर नेगेटिव ऊर्जा जन्म लेता है।

किन आदतों को अपनाने से मां लक्ष्मी स्वयं अपने भक्तों के घर चली आती है?

आइए जानते हैं कि किन आदतों से प्रसन्न होकर मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर जाती हैं-

जिस घर के लोग ज्ञानी लोगों का सम्मान करते हैं

यदि आप थोड़ा सा भी पढ़े लिखे होंगे। तो आपको पता होगा कि हम सबके जीवन में गुरु एवं ज्ञान का क्या महत्व है। गुरु के बिना जीवन में ज्ञान हासिल नहीं हो सकता और ज्ञान तभी हासिल हो सकता है। जब आपके जीवन में कोई सच्चा गुरु हो।

माता लक्ष्मी को वह घर बहुत ज्यादा पसंद आता है। जहां पर ज्ञानी व्यक्ति रहते हैं एवं जिस घर में ज्ञानी लोगों को सम्मान दिया जाता है।

जहां लोग खाना वेस्ट नहीं करते

हर दिन ना जाने दुनिया में कितने लोग भूखे मर जाते हैं। वहीं कुछ घर ऐसा होता है। जहां पर खाना इतना प्रचुर मात्रा में बनता है कि खाने वाले लोग नहीं होते और पकाया हुआ खाना वेस्ट हो जाता है।

ऐसे घरों में मां लक्ष्मी तो दूर, मां अन्नपूर्णा भी वास नहीं करती है।

मां लक्ष्मी उस घर को ज्यादा पसंद करती हैं। जिस घर में ना केवल लोग अन्न का सम्मान करते हैं। बल्कि खाना नष्ट करने से भी बचते हैं। यदि ऐसे लोग घर में अन्न का स्टोरेज सही तरीके से करते हैं। तो उनके घर में मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा दोनों ही निवास करती हैं।

जिस घर के लोग शांति से रहते हैं

शांति हर मुश्किल परिस्थिति को आसान कर देती है। अशांति हर आसान परिस्थिति को भी मुश्किल बना देती है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह कौन सा मार्ग चुनना चाहता है। शांति को या अशांति को।

माता लक्ष्मी को शांति प्रिय व्यक्ति ही ज्यादा पसंद होते हैं एवं वह उनके घर में रहना ही पसंद करती हैं। ताकि घर के लोग हमेशा खुश रहे और उन्हें कभी भी पैसों की कमी ना हो।

वहीं अगर बात की जाएं। उन लोगों के विषय में जो लोग हमेशा झगड़ा करते रहते हैं। जिनके मन में कोई संतोष नहीं होता। हमेशा लालच ईर्ष्या भरा रहता है। वह घर रहने के लिए मां लक्ष्मी चुनती नहीं है।

घर में तुलसी की क्यारियां लगाएं

तुलसी को सबसे शुभ पौधा माना जाता है जो श्री यानी माता लक्ष्मी का प्रतीक है। प्रतिदिन दीपक जलाकर उसकी पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जिस घर में भी तुलसी की पूजा की जाती है, उस घर में सभी देवताओं की कृपा बनी रहती है। देवी लक्ष्मी को  प्रभावित करने के लिए आप अपने घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाएं और उसके पास नियमित रूप से एक दीपक जलाएं।

Exit mobile version