धार्मिकभविष्यरोग एवं निदानवास्तुशास्त्र

सपने और उनके फल

जब भी व्यक्ति रात में सोता है, तो अपनी नींद के दौरान वह अलग-अलग प्रकार के सपने देखता है। स्वप्नफल

ऐसा भी माना जाता है कि,अगर कोई व्यक्ति सुबह के समय में सपने देखता है। उसके सपने सच होते हैं।

सपनों में देखी गई, हर छोटी बड़ी अच्छी बुरी चीज का कोई ना कोई मतलब इंसान के जीवन से

जुड़ा हुआ रहता है।आइए स्वप्नफल जानते हैं कि अपने भविष्य के लिए अपनों का क्या महत्व होता है।

ये भी पढे स्त्रियोंके तिल का राज आपको कोई नहीं बताएगा। प्राचीन किताबों में लिखा है। – (myjivansathi.com)

आपके सपने और उनके फल

अपने सपने में मित्र का मकान बनते हुये देखने से क्या होता है?

यदि कोई व्यक्ति,अपने सपने में किसी मित्र के द्वारा मकान बनते हुए देखता है
तो वह अपने भाग्य को उन्नत करता है उस व्यक्ति को समाज में बहुत मान प्रतिष्ठा मिलती है।

यदि सपने में मरा हुआ व्यक्ति दिखने का क्या मतलब होता है?

अगर आपके सपनों में आपके घर का कोई मरा हुआ रिश्तेदार दिखाई देता है,
तो इसका मतलब आपके मन की कोई बहुत बड़ी इच्छा पूरी होने वाली है।

सपने में त्योहार आये तो क्या होता है?

आप अपने सपने में किसी शादी, समारोह, उत्सव, त्योहार आदि को देखते हैं,
तो समझ लेना चाहिए कि आपके जीवन में कोई बहुत बड़ा संकट आने वाला है।

यदि किसी का शव अगर सपने में दिखे तो क्या होता है?

आपको सपनों में अगर बहुत अधिक संख्या में शव दिखाई देते हैं तो
इसका मतलब आप का जल्द ही भाग्योदय होने वाला है।

अपने सपने में आसमान देखने का फल क्या है?

यदि आप सपने में आसमान को देख रहे हो या छू रहे हो तो इसका मतलब आपको बहुत ऊंचा
पद और सम्मान प्राप्त हो सकता है इसके अलावा आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हो।

स्वप्नफल का रहस्यभेद

सपने में भगवान की मूर्ति चोरी होते हुये देखने से क्या होता है?

अगर आप अपने सपने में किसी भगवान की मूर्ति को चोरी होते हुए देख रहे हो तो इसका मतलब है
कि आप अपनी मौत को तथा अपने जीवन के भयंकर कष्टों को निमंत्रण दे रहे हो।

रात को सपने में रोता हुआ बच्चा दिखने का क्या मतलब है?

अगर आप सपने में किसी अपने को या बच्चे को रोता हुआ देखते हो तो यह आपके लिए बहुत शुभ
फलदाई होता है इसके अलावा अगर आप बच्चे का हंसना देखते हो तो यह आपके व्यापार ने घर
में किसी प्रकार की हानि का संकेत देता है।

साप दिखने का क्या फल है?

बहुत से लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं, लोग बहुत ज्यादा डर जाते हैं,
लेकिन सांप के सपने में दिखाई देने का मतलब, आपके जीवन में बहुत अधिक सुख समृद्धि आने वाली है।
आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

रात को भगवान दिखने का क्या मतलब है?

सपने में भगवान श्रीकृष्ण का दिखाई देना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब यह होता है,
कि आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा, जो आपको अच्छे से समझ पाएगा और आपके
सुख दुख में वह आपका साथ देगा। सपनों में किसी भी भगवान का दिखना। आपको सुख समृद्धि
वैभव की प्राप्ति का होना माना जाता है।

सपने बताते है आपका भविष्य

अपने सपने में लाल चूड़िया दिखने से क्या होता है?

सपने में अगर आप लाल चूड़ियां पहनते दिखाई देती हैं, तो यह आपके लिए सौभाग्य का प्रतीक होती है।

अपने सपने में पूर्वज दिखने से क्या फल मिलता है?

सपनों में अगर आप अपने किसी मरे हुए बुजुर्ग और पूर्वजों को देखते हो तो मैं आपके लिए बहुत
सफलता प्राप्त करने की बात होती है। स्वप्न में मंदिर, शंख, गुरु, भगवान, दीपक, घंटी, रथ, द्वारपाल,
पालकी आदि का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है।

अपने सपने में धार्मिक आयोजन दिखना ये कीस बात का संकेत है?

सपनों में अगर आप किसी धार्मिक आयोजन को होते हुए देखते हो तो यह आपको जल्द ही
कुछ शुभ समाचार मिलने के संकेत के लिए होता है।

सपने में घर दिखे तो क्या होता है?

अगर आप अपने सपनों में सजा हुआ घर देखते हो तो इससे आपकी संपत्ति में हानि होने के संकेत होते हैं।
इसके अलावा यदि आप अपनों में खंडार  घर देखते हो तो यह स्वप्नफल आपके लिए बहुत लाभ का संकेत देता है।
इसके अलावा अगर आप अपने घर में आग लगी हुई देखते हो तो वह आपके लिए बहुत लाभदायक है,
क्योंकि आग लाभ का संकेत देती है।

Next ad

Related Articles

Back to top button