मेरा नाम लता है। पति मुझसे बहुत प्यार करते है। उनको मेरे एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताऊंँ या नहीं ?
आज स्थिति ये हो गई है, की अगर मै उनको नहीं बताऊ, और कभी गलती से उनको पता चल गया तो
उनका भरोसा टूट जाएगा। फिर कभी वो मुझपर यकीन नहीं करेंगे। और अगर उनका मुझपर से भरोसा
उठ गया तो मै कैसे रह पाऊँगी? क्या करू समझ में नहीं आ रहा है। मेरी सहेली बोल रही है, की कुछ
भी मत बताना, कृपया आप ही सलाह दीजिये, की मुझे क्या करना होगा ?
Table of contents
हमारी सलाह : पति मुझसे बहुत प्यार करते है। उनको मेरे एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताऊंँ या नहीं ?
आपके पति आपसे बहुत प्यार करते हैं। यह तो बहुत अच्छी बात है। आप बहुत भाग्यशाली हैं कि
आपको आपके पति बहुत प्यार करते है। लेकिन आप कह रही हैं कि आपका पहले कोई बॉयफ्रेंड था।
जिसके बारे में आप के पति को बिल्कुल भी नहीं पता।
आप हमसे जवाब चाहते हैं कि आप अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अपने पति को बताएंगी या नहीं।
हमारा जवाब है बता दीजिए क्योंकि पति पत्नी के बीच में कभी भी कोई राज नहीं होना चाहिए।
हम आपको बताने के लिए इसलिए कह रहे हैं इसके पीछे बहुत सारे कारण है जो कुछ इस प्रकार है-
किसी भी रिश्ते को दिल से निभाना चाहिए
आपके पति आपसे बहुत प्यार करते हैं।
इसका मतलब यह है कि वह अपने रिश्ते को पूरे दिल से निभा रहे है।
आप भी अपने इस रिश्ते को पूरे दिल से निभाने की कोशिश कीजिए।
आपके द्वारा छुपाया गया एक सच आपके शादीशुदा जीवन को बर्बाद कर सकता है।
यदि आप सच बता देंगी तो आपके पति एक-दो दिन तक आप से नाराज हो सकते है।
फिर बाद में सब ठीक हो जाएगा।
यदि आपका एक्स बॉयफ्रेंड आपके सामने आया तो आपको डरने की जरूरत नहीं होगी।
एक्स के कारण अच्छा खासा रिश्ता टूट जाता है
कई बार लोग अपने वर्तमान रिश्ते के कारण अपने अतीत को नहीं बताते है।
कुछ लोग सच ना बताकर भी ताउम्र एक अच्छी जीवन जी लेते है। लेकिन बहुत सारे लोगों के साथ
ऐसा हुआ है कि उन्होंने अपने अतीत की बातों को अपने पति से या फिर अपनी पत्नी से छुपाया है।
जिसका अंजाम उनको बाद में भुगतना पड़ा है। सच सामने आने के बाद पति पत्नी के बीच में घमासान युद्ध होता है।
दोनों में दूरियां बढ़ जाती है। यहां तक की बात कभी-कभी तलाक तक पहुंच जाती है।
एक झूठ आपकी जिंदगी को बदल सकता है
एक झूठ आपके सभी अच्छे कर्मों को बर्बाद कर देता है।
झूठे यदि अच्छे काम के लिए बोला जाए तो वह सच सच के समान माना जाता है।
यदि आपके पति आपसे बहुत प्यार करते हैं और आप उनसे एक बात छुपाती हैं तो यह झूठ ही हुआ।
एक प्यार करने वाला पति कभी भी बर्दाश्त नहीं कर पाता कि उसकी पत्नि का कोई एक्स था।
लेकिन यदि आपके प्यार में शक्ति है। सच्चाई है तो आप के पति आप पर जरूर विश्वास करेंगे।
यदि आप अपने मुंह से सच बताएंगी तो आपका रिश्ता नहीं टूटेगा। यदि कभी भी आपके पति को किसी
और से पता चला आपके एक्स के बारे में तो वह आपको झूठी, मक्कार समझेंगे।
यहां तक सारा रिश्ता आपसे 1 मिनट में बिना कुछ जाने समझे तोड़ देंगे।
अपने आप पर भरोसा रख कर सच को बता दीजिए
यदि आपको अपने आप पर भरोसा है कि आप सच्ची हैं और आपका अपने एक्स के साथ कोई नाता नहीं है।
तो आप बेफिक्र होकर सच्चाई अपने पति को बता दीजिए।
इससे आपके पति का आपके ऊपर विश्वास और गहरा हो जाएगा।
हर रिश्ते में प्यार और विश्वास बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आपके रिश्ते में प्यार तो पहले से ही है
और अब सच बता कर आप अपने रिश्ते में विश्वास को और मजबूत कर लीजिए।
यदि आपको फिर भी लग रहा है कि आप अपने पति को सच नहीं बताना चाहती हैं।
तो यह आपके ऊपर है। यदि आप भविष्य में अपने एक्स की सच्चाई सामने आने पर अपने रिश्ते को
संभालने की क्षमता रख सकती हैं तो अभी मत बताइए। लेकिन यदि क्षमता नहीं रख सकती हैं।
तो सच पहले ही बता दीजिए। ताकि बात आगे चलकर बिगड़े नहीं और आप एक सुखी एवं स्वस्थ जीवन
मरते दम तक जी पाएं।

क्या पत्नी को शादी के बाद अपने पुराने प्यार के बारे में बताना चाहिए? 💑❤️🩹
शादी के बाद पति पत्नी से डरते क्यों हैं? Why Are Husbands Afraid of Their Wives After Marriage? – A Deep Analysis
शादी से पहले पता चले कि आपकी होने वाली पत्नी का पास्ट कॉम्प्लिकेटेड है? क्या करें? 🤔💭
पति-पत्नी के बीच में कोई ना कोई झगड़ा होता रहता है तो उनको क्या करना चाहिए?
जब बीवी का मूड हो खराब, तो पति अपनाएं ये रामबाण उपाय!
विवाह के बाद बीवी बदचलन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पति का दोस्त मुझसे फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता है। क्या करू?
लड़की पटाने के 5 सीक्रेट! किसी को मत बताना
बिना जान पहचान वाली लड़की को इंप्रेस करने के 3 तरीके
बहन की बेस्ट फ्रेंड को कैसे आकर्षित करें
बदचलन स्त्री से बचना चाहों तो ये चार बातें जरूर याद कर लेना
मेरे पति का चक्कर मेरी बहन से है. मैं क्या करूं?
आजकल लड़कियां इश्क किसी से करती हैं और शादी अन्य से, ऐसा क्यों
लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में कौन सी 5 गलतियाँ कर बैठते है लड़के?
गुरु पूर्णिमा क्यों मनाते हैं? क्या है इसका महत्व?
लड़की देती है ये 5 संकेत जब वह किसी लड़के से आकर्षित होती है
क्या प्रेमी को धोखा देनेवाली लड़की पति से भी कर सकती है बेवफाई?
लड़के ध्यान दें! इन 4 राशि वाली लड़कियां बनती हैं जल्दी गर्लफ्रेंड।
किसको पटाना है सबसे आसान? साली, पड़ोसन, बहन की सहेली? जानिए सच्चाई !
कैसी महिलाओं से पुरुष को बचके रहना चाहिए?
क्या कोई स्त्री बदचलन होती है?
क्या तलाकशुदा लड़की से शादी करनी चाहिए? 3 कडवे सत्य
साली को इम्प्रेस करने के 5 जबरदस्त तरीके (भाई की कसम!)
एक ही गोत्र में शादी करने से क्या होता है?
खुद की पत्नी से ज्यादा दूसरे की बीवी ही अच्छी क्यों लगती है?
लड़के किस मकसद से लड़कियों से प्यार करते हैं?
शादी टाल रहा है ब्वॉयफ्रेंड? घबराएं नहीं अपनाएं ये 5 असरदार हथियार!
लड़की को प्रपोज करने में लगता है डर? तो इन 5 टिप्स से करें इजहार
पुरुषों के लिए डेटिंग क्यों है मुश्किल? 7 वजहें
पत्नी अचानक गुस्से में आपा क्यों खो देती है?