आयुर्वेदजड़ी बूटीस्पेशल

नींबू पानी के फायदे benefits of drinking lemon water

मै एक सामान्य महिला हु। सुबह उठकर नींबू पानी पिति हु। नींबू पानी के फायदे benefits of drinking lemon water

सब कहते है, की नींबू पाणी सेहत के लिये फायदेमंद है।

मगर मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। क्या आप नींबू पानी पीने से कौन कौन से लाभ होते है

इसकी जानकारी दे सकते है ?

नींबू पानी के फायदे

अक्सर आपने सुना होगा की नींबू पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है? पर क्या आप जानते है

की ऐसा क्यों कहते है? चलिए आज हम नींबू पानी के फायदों के बारे में बात कर लेते है।

नींबू पानी हमें सेहत और सौंदर्य से जुड़े सम्बंधित इतने फायदे देता है की उनके बारेमे जानकर आप जरुर

हैरान` रह जायेंगे।

ये भी पढे : महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार वटपूर्णिमा । बढ़ाये अपने साथी की उम्र – My Jivansathi

१. वजन को नियंत्रित रखे।

सुबह एक गिलास गरम पानी में नींबू का रस डालकर पीने से आप वजन कम कर सकते है।

मोटापा घटाने के लिए नींबू व शहद पानी में नियमित रूप से लेने पर महीने भर में ही आप फर्क महसूस करने लगेंगे।

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। यह शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन कम करता है। रोज सुबह

खाली पेट गरम पानी नींबू शहद पीने से मोटापा कम होता है।

२. पोषक तत्वों से भरपूर

नींबू में कई पोषक पदार्थ पाए जाते है। जैसे की कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी, ए बी-कॉम्प्लेक्स,

फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स आदी।

साथ ही नींबू में साइट्रिक एसिड एंटीबैक्टीरियल एंटीवायरल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली प्रॉपर्टीज भी होती हैं।

इसके कारन नींबू पानी आपके शरीर को रोगों से लड़ने में सहायक है। सांस से जुड़े रोग सर्दी-जुकाम खाँसी होने

के खतरे भी कम हो जाते हैं।

३. डायबिटीज रोगी के लिए

ज्यादा शक्कर वाले पेय शीतपेय आदी के लिए बेहतर विकल्प है नींबू पानी। खासतौर उनके लिए जो

डायबिटिक मरीज हैं। यह शक्कर को उच्च स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट करता है और स्फूर्ति लाता है।

४. ताजगी से भरपूर

नींबू ताजगी/स्फूर्ति लाता है। ऐसे में अगर अपने रोज सुबह नींबू पानी का सेवन किया तो आपका पूरा

दिन ताजगी से भरपूर होगा।

५. लीवर को रखे स्वस्थ

नींबू पानी लीवर को भी ठीक रखता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड शरीर के एन्जाइम्स को सही

तरीके से काम करने में सहायक है। इससे आपके लीवर स्वस्थ रहता है।

६. पाचनतंत्र ठीक करे

नींबू पानी में फ्लेवनॉयड्स होते हैं जो पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं।

नींबू पानी के सेवन करने से बदहजमी, अपचन के लक्षण जैसे खट्टी डकार और पेट फूलना ठीक हो जाता है।

इसीलिए आपका पेट खराब होने पर नींबू पानी पिने की सलाह दी जाती है।

रोज सुबह नींबू पानी पीने से आपकी हजम करने की ताकद बढ़ती है।

७. एसिड की समस्या दूर करें

नींबू में पाए जाने वाले साइट्रिक और एस्कोर्बिक एसिड खून से कई तरह के एसिड दूर करता है।

इसके हररोज के सेवन से खून से एसिड दूर रहता है और खून साफ बनता है।

८. मुह की दुर्गन्ध से छुटकारा

रोज सुबह सुबह नींबू पानी पीने से मुह में से बदबू की परेशानी खत्म होती है। नींबू मुंह में मौजूद बैक्टिरिया

को खत्म करता है जिससे आपके मुंह से दुर्गन्ध नहीं आती।

९. गर्मी में ठंडक का एहसास

नींबू गरमी में राहत दिलाता है। इसके सेवन से गरमी में ठंडक का एहसास होता है।

१०. शरीर की सफाई

सुबह उठकर एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर की सफाई होती है।

११. पाचन क्रिया रखे बेहतर

नींबू पानी पाचक रसों के बनने को प्रोत्साहित करता है।

१२. पाए सुंदर निखरी त्वचा

नींबू पानी कई गुनोंसे भरपूर है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के कारण त्वचा के दाग-धब्बे

साफ होते हैं, झुर्रियों कम होती है। त्वचा पर निखार आता है।

१३. जोडों के दर्द से रहत

अगर आप जोड़ों के दर्द की परेशान है तो नींबू पानी का सेवन पीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

१४. गले के संक्रमण को ठीक करे

नींबू पानी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होने के कारन यह गले के इन्फेक्शन, गले की खराश को ठीक करती हैं।

अगर आपको गले के संक्रमण से बचना है तो रोज सुबह इसका सेवन करे। इससे गले में इन्फेक्शन होने

कि सम्भावना कम हो जाती है। यह अस्थमा होने से भी बचाता है।

१५. उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करे।

अगर आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो निम्बू पानी का सेवन उनके लिए फायदेमंद है।

नींबू पानी पाए जानेवाला पोटैशियम नींद बढ़ाता है, तनाव को कम कर देता है। जिससे रक्तचाप ठीक रहता है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी? हमें अपने सुझाव/अनुभव जरूर बताये। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, लाईक करे। इससे हमे और भी अच्छा लिखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

और भी स्वस्थ सम्बंधित जानकारी पाने के लिए हमें अभी फ़ॉलो करे। पूरा लेख पढने के लिए धन्यवाद।

आप और आपके प्रियजन स्वस्थ रहे, खुश रहे!

ये भी पढे : स्वस्थ, तनावरहित जीवन के लिए बेस्ट १० टिप्स

Next ad

Related Articles

Back to top button