टेक्नोलॉजीपुरुष स्वास्थशादी विवाहस्पेशल

पति क्राइम की सीरियल देखकर मुझपर बेवजह संदेह करता है | क्या करूँ?

मेरा नाम माया है। शादी को 2 साल हो गए है। पति क्राइम की सीरियल देखकर मुझपर बेवजह संदेह करता है | क्या करूँ?

मैंने और घरवालों ने भी न जाने कितनी बार उनको समझाया है, की ऐसी सिरियल्स ज्यादा मत देखा करो

मगर वह किसी की बात मानते ही नहीं। पड़ोसी हो या रिश्तेदार, सबको शक की निगाह से देखते है।

बेवजह संदेह के कारण मुझे तकलीफ झेलनी पड़ती है। क्या कोई उपाय है?

हमारी सलाह : पति क्राइम की सीरियल देखकर मुझपर बेवजह संदेह करता है | क्या करूँ?

क्राइम सीरियल को देखकर बहुत सारे पति अपनी पत्नी पर शक करते हैं।

यहां तक की पत्नी भी अपने पति पर शक करती हैं।

लेकिन इन सब में ना ही पति की गलती होती हैं और ना ही पत्नी की।

अगर किसी की गलती है तो वह है क्राइम सीरियल दिखाने वाले लोगों की।

जो 24 घंटे टीवी पर क्राइम सीरियल दिखाते रहते हैं।

क्राइम सीरियल को देखने वाले लोग के मस्तिष्क पर सीरियल का प्रभाव हावी हो जाता है।

ऐसे में व्यक्ति अपने घर परिवार के लोगों पर शक करने लगता है।

वह खुद को असुरक्षित महसूस करता है अपने ही लोगों के बीच।

शायद आपके पति भी आपके साथ असुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए वह आप पर शक कर रहे हैं।

घबराइए नहीं हम आपको आपके पति के शक से बचने के उपाय भी बताएंगे।

उपाय-1 अपने पति का यकीन जीतिए

यदि क्राइम सीरियल देख कर आप के पति आप पर शक करते हैं।

इसका अर्थ यह है कि कहीं ना कहीं आप से कोई गलती हो रही है।

इसलिए अपनी गलती को पहचानिए और अपने पति का यकीन जीतिए।

ज्यादा से ज्यादा अपने पति के साथ समय बिताइए।

उनसे हमेशा बातचीत करते रहिए। जिससे उन्हें लगे कि हां आप उनकी चिंता करती हैं।

यदि आप अपने पति का यकीन जीतेंगी तो वह आप पर क्राइम सीरियल देख कर शक नहीं करेंगे।

उपाय-2 क्राइम सीरियल वाले चैनल को बंद करवा दीजिए

ज्योतिष शास्त्र में भी यह माना गया है कि जो भी क्राइम सीरियल होते हैं। वह घर में कलेश पैदा करते हैं।

देखिए यह बात आपके घर में सच भी साबित हुई है। आपके पति आप पर बेवजह शक करते हैं। इसलिए

अपने केबल ऑपरेटर से बोलकर क्राइम सीरियल वाले चैनल को ही हटा दीजिए। इससे ना ही

आपके पति क्राइम सीरियल देख पाएंगे और ना ही वह आप पर शक करेंगे।

उपाय-3 पति का विश्वास मत तोड़िए

शक इंसान एक छोटी गलती के कारण कर सकता है।

क्या पता आपने कभी कोई गलती किया हो इस वजह से आपके पति आप पर शक कर रहे हो।

इसलिए अपनी गलतियों को पहचानने की कोशिश कीजिए और उन्हें सुधारने की भी चेष्टा कीजिए।

इससे आपके और आपके पति के बीच कलेश पैदा नहीं होगा।

आप भी औरों की तरह एक सुखी जीवन जी पाएंगी।

उपाय-4 पति को रील एवं रियल लाइफ का फर्क बताइए

यदि आप सच्ची हैं फिर भी आप के पति आप पर क्राइम सीरियल के कारण शक कर रहे हैं।

तो उन्हें सच से रूबरू करवाइए। कई बार व्यक्ति टीवी में मूवी देखकर कल्पनात्मक जीवन जीने लगता है।

आपके पति के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। जो क्राइम सीरियल को कल्पना करके आप पर शक कर रहे हैं।

यदि ऐसा रोज-रोज होता रहेगा। तो आपका दांपत्य जीवन बर्बाद हो जाएगा।

इसलिए अब आपको अपने पति को रील एवं रियल लाइफ के बीच का फर्क समझाना होगा।

उनसे कहिए क्राइम सीरियल हमें सचेत करने के लिए होता है। ना कि शक करने के लिए।

मैं आपकी अर्धांगिनी हूं और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मैं कभी भी आपको धोखा नहीं दूंगी। तो फिर

आप मुझ पर शक क्यों कर रहे हैं। इस तरीके की बातें कहिए। देखिएगा वह अपनी गलतियों को समझ

पाएंगे एवं फिर से आप एवं आपके पति एक अच्छा जीवन जी पाएंगे।

पति क्राइम की सीरियल देखकर मुझपर बेवजह संदेह करता है | क्या करूँ? यह लेख पसंद आया तो शेअर जरूर करें

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित