शादी के लिए यहां बिकती है दुल्हन

यदि आपको भी शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही है।  तो आइए बताते हैं कि शादी के लिए, कहां लगती है लड़कियों की बोली। दुनिया में हर चीज पसंद के हिसाब से पैसे द्वारा खरीदी जा सकती है। लेकिन आपको सुनने में कैसा लगेगा कि शादी के लिए लड़कियों की भी बोली लगती है। तो हम जानते हैं कि आपको हमारी बात पर यकीन नहीं होगा।

शादी के लिए लड़कियों के लगती है बोली

परंतु यह बात बिल्कुल सच है कि, आजकल मनपसंद दुल्हन के लिए भी बाजार में बोली लगती है। बाजार में लगने वाली इस बोली में आप अपनी मनपसंद दुल्हन खरीद कर, उससे शादी कर सकते हैं। तो मित्रो ज्यादा समय बर्बाद किए बिना, आइए बताते हैं आपको कि यहां शादी के लिए दुल्हन भी बिकती है।

एक ऐसा भी देश है, जहां पैसे से शादी के लिए लड़की खरीदी जा सकती है। बुल्गारिया देश में, आप बाजार जाकर दुल्हन को देखकर खरीद सकते हैं। यह संसार का एकमात्र ऐसा बाजार है जहां दुल्हन को पसंद करने के लिए बोली लगती है।

कैसे लगती है बुल्गारिया में लड़कियों की बोली

इस देश में प्रति वर्ष लड़कियों की बोली लगाने के लिए मेले का आयोजन किया जाता है। बुल्गारिया के बाजार में हर साल 5 बार लड़कियां बिकने के लिए पहुंचती हैं। जहां लड़कियां अपने परिवार वालों के साथ ही शामिल होती है। वहां आने वाली सभी लड़कियों में से लड़के अपनी पसंद की दुल्हन चुन लेते हैं। इसके बाद वे अपने परिवार वालों को पसंद की गई दुल्हन की जानकारी देते हैं। यदि लड़का तथा लड़की दोनों के परिवार वाले बातचीत में सहमत हो जाते हैं। तो लड़की का परिवार पैसे लेकर, लड़के वालों के साथ उसे विदा कर देता है।

आखिर क्यों बिकती है, बुल्गारिया के बाजार में लड़कियां

दोस्तों बुल्गारिया एक अत्यंत ही गरीब देश है, जहां लोगों के पास बेटी की शादी करने का पैसा नहीं होता। इसलिए इस बोली का आयोजन भी उन गरीब परिवारों की ओर से ही किया जाता है। जो अपनी बेटियों की शादी करने में सक्षम नहीं या फिर शादी का खर्च नहीं उठा पाते। इसलिए बाजार में इन लड़कियों की बोली लगाकर शादी करवा दी जाती है। ऐसा करने से उनकी बेटी की शादी के साथ-साथ और परिवार को पैसे भी मिल जाते हैं।

इस बोली में  सभी उम्र की लड़कियां और औरतों की डिमांड रहती है। ताकि हर उम्र का शख्स अपने लिए दुल्हन का चयन कर सके। बाजार में आने वाला हर लड़का स्वतंत्रता से अपनी दुल्हन चुन सकता है। हालांकि लड़के और लड़की दोनों को अकेले में बात करने की भी आजादी दी जाती है। बाजार में बोली लगने का यह मतलब बिल्कुल नहीं कि लड़की पर दबाव बनाया जाए। इसलिए दोनों की रजामंदी के बाद ही आगे का फैसला किया जाता है।

शादी के लिए यहां बिकती है दुल्हन

शादी के लिए यहां लगती है लड़कियों की बोली. बेशक बुल्गारिया के बाजार में लड़कियों की बोली गरीबी की वजह से की जाती है। परंतु फिर भी लड़कियों को एक उपभोग की वस्तु समझकर उनका मोल लगाना सरासर गलत है। सरकार को उन लोगों की आर्थिक सहायता के लिए कानून बनाना चाहिए। ताकि लड़कियों के स्वाभिमान की रक्षा की जा सके और वह अपनी बेहतर जिंदगी जी सकें।

Exit mobile version