धार्मिकभविष्यराशीभविष्यवास्तुशास्त्र

ऐसी लड़कियां अपने पिता के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं

ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष भी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंक के अनुसार भी मनुष्य के व्यक्तित्व। उसके भाग्य इत्यादि का पता लगाया जा सकता है। आज की दुनिया में सब कुछ संभव है। आज हम अंक ज्योतिष से संबंधित ही कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं। जिसे जानकर आप को बहुत खुशी होगी। खासकर यदि आप एक बेटी के पिता हैं। 

अंक ज्योतिष के अनुसार कौन सी लड़कियां अपने पिता के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं?

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का जन्म 3,21,12 या 30 होता है। उन लोगों को अंक ज्योतिष के अनुसार बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इस जन्म तिथि के दिन जो भी बेटियां जन्म लेती है। वह अपने पिता की किस्मत को भी बदल देती हैं। इनकी और भी खासियत होती है जो कुछ इस प्रकार है-

यह बहुत जिद्दी होती हैं

जिन लड़कियों का अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख का मूलांक 3 होता है। वह लड़कियां बहुत जिद्दी होती है। कहने का तात्पर्य यह है कि एक बार जो चीज यह करने का ठान लेती है। उसे मरते दम तक कर के ही दम लेती हैं। यही कारण है कि इनका कभी भी कोई काम पेंडिंग नहीं रहता है। समय अनुसार यह अपने हर कार्य को अच्छे से पूरा करती हैं।

समाज सेवा करना इन्हें बहुत पसंद होता है

अपने सुख के बारे में तो हर कोई सोचता है। लेकिन शायद ही कुछ ऐसे लोग होते हैं। जो अपने बारे में कम और दूसरों के बारे में ज्यादा सोचते हैं। उन्हीं में से एक होती हैं 3 मूलांक वाली लड़की। जो हमेशा खुद से पहले औरों के बारे में सोचती हैं।

इनको अपने जीवन में सफलता हासिल होती है

यह बचपन से ही कर्मठ होती है। इस वजह से इन्हें जिंदगी में कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ा है। कार्यक्षेत्र हो या अन्य कोई क्षेत्र हर क्षेत्र में यह माहिर होती हैं। ऐसा कोई भी काम नहीं है। जो इन्हें नहीं आता है। यह अपने जीवन में बहुत ज्यादा सफल होती हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इनकी सफलता के पीछे किसी का भी हाथ नहीं होता है। यह जो भी प्राप्त करती हैं,अपने दम पर ही हासिल करती हैं।

अपने पापा की लकी चार्म होती है

वैसे तो लड़कियों को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जो भी बेटियां तीन मूल अंक में जन्म लेती है। वह ना केवल अपना भाग्य खुद लिखती हैं। बल्कि अपने पिता की लकी चार्म भी होती है। जिस भी परिवार में इनका जन्म होता है। उस परिवार की खुशियां होती है यह। वह घर परिवार बिल्कुल धन संपत्ति ऐश्वर्य से भरपूर होता है।

मां अन्नपूर्णा एवं माता लक्ष्मी का आशीर्वाद इन को भरपूर मिला होता है

इन लड़कियों का जन्म जिसमें घर में होता है उस घर में कभी भी अन्न कि कमी नहीं होती और ना ही धन की कमी होती है। इसलिए इनको अपने पिता के घर में बहुत ज्यादा मान सम्मान एवं सपोर्ट मिलता है। जिस वजह से अपने जीवन में यह आगे भी बढ़ पाती हैं।

यदि कहा जाए तो तीन मूलांक के अनुसार जन्म लेने वाली सभी लड़कियां बहुत भाग्यशाली होती हैं। यह जहां भी जाती हैं। वहां पर सब कुछ अच्छा ही होता है। एक बार इनके कदम जिस स्थान में पड़ जाते हैं। उस घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। यह साक्षात मां अन्नपूर्णा एवं देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी होती है।

Next ad

Related Articles

Back to top button