सिंह राशि की महिलाएं इस कारण दुःखी होती है

सिंह राशि की महिलाएं इस कारण दुःखी होती है

एक पुरुष की तुलना में एक महिला बहुत ज्यादा तनावग्रस्त और परेशान रहती है। वह तनाव भरी जिंदगी इसलिए भी जीती है। कारण उन्हें एक साथ एक ही वक्त पर कई सारे भूमिकाओं को निभाना पड़ता है। इन्हीं सब कारणों के वजह से सिंह राशि की औरतें भी परेशान होती हैं।

क्या आप जानना चाहेंगे कि सिंह राशि की महिलाएं किन वजह से परेशान होती हैं। यदि आपका जवाब हां है। तो हम जरूर यह बात आप सभी से शेयर करना चाहेंगे।

अत्यधिक चिंता इनके दुःख का कारण बनता है

वैसे तो सिंह राशि की महिलाएं बहुत सख्त होती है। ठीक वैसे ही जैसे की शेर होते हैं। लेकिन चिंता ऐसी पिशाचिनी होती है। जो किसी को जब जकड़ती है। तब व्यक्ति बहुत मुश्किल से बाहर निकल पाता है। 

ऐसा अक्सर सिंह राशि की महिलाओं के साथ होता रहता है कि वह जरूरत से ज्यादा तनावग्रस्त हो जाती है। इनकी द्वारा की गई अतिरिक्त चिंता इनके दुःख का कारण बनता है।

तनाव अक्सर इन्हें अनावश्यक भी होता है। जिसके पीछे का कारण इनकी फैमिली हिस्ट्री हो सकती है। 

इच्छा के अनुसार जब कुछ ना मिलें तब वह परेशान होती है

सिंह राशि की महिलाएं बहुत परेशान तब होती है। जब उन्हें वह नहीं मिलता जो वह वास्तव में चाहती हैं, चाहे वह व्यक्ति हो, वस्तु हो या कोई अन्य बात हो।

ऐसे वक्त पर वह अपना नियंत्रण पूर्ण रूप से को देती है। जब चीजें या कोई योजना उनके अनुसार नहीं होती हैं, तो वह दु:ख के सागर में डूब जाती हैं। यहां तक की वह खुद को समाज की नजरों से दूर रखती है।

जब उनको सम्मान की जगह तिरस्कार मिलता है

सिंह राशि की महिलाएं दिल की अच्छी होती हैं। उन्हें लोगों को सम्मान देना बहुत अच्छे से आता है। लेकिन जब उन्हें कोई सम्मान देने की जगह तिरस्कृत करता है। तो वह उस बात से बहुत उदास होती हैं और अपने आप को कोसती है कि शायद उन्होंने कुछ बुरे कर्म किए होंगे। जिस वजह से उनको ऐसे दिन देखने को मिल रहे हैं।

अतीत को याद करते वक्त उदास होती हैं

सिंह राशि वाली महिलाओं की एक बहुत ही बुरी आदत है। वह आदत है कि वह बार-बार अपने बीते हुए कल को याद करके दुखी होती हैं। बीता हुआ कल यदि अच्छा हो तो याद करके दिल को सुकून मिलता है। लेकिन वहीं अगर बीता हुआ कल दुःख से भरा पूरा हो तो दिल बार-बार रोता है।

धोखा खाने से

दुनिया में हर एक व्यक्ति को कभी ना कभी किसी ना किसी से धोखा खाना पड़ता है। सिंह राशि की महिलाएं सबसे ज्यादा दुःखी तब होती है। जब उन्हें किसी अपने करीबी व्यक्ति से धोखा मिलता है। वह उस धोखे को  बर्दाश्त नहीं कर पाती है और बहुत ज्यादा टूट कर बिखर जाती हैं।

सुख और दुःख जीवन के अभिन्न अंग होते हैं। जो भगवान हमेशा तोहफे के रुप में व्यक्ति के जीवन में भेजते रहते हैं। इन सभी चीजों के अतिरिक्त सिंह राशि की महिलाएं बहुत ज्यादा मेहनती होती हैं। इन पैसों की कमी बहुत कम होती है। यदि यह दुःखी होती भी हैं, तो बहुत जल्दी ठीक भी हो जाती हैं।

Exit mobile version