इतिहासधार्मिकनिजी सीक्रेटभविष्यराजकीयवास्तुशास्त्र

इन जगहों पर भूलकर भी मत जाना वरना आपके लिये भारी पड़ सकता है।

इन जगहों पर भूलकर भी मत जाना घूमना फिरना हर किसी को अच्छा लगता है ।

घूमने से कुछ समय के लिए हमारा सारा तनाव खत्म हो जाता है।

लेकिन कभी कभी हम घूमने के चक्कर में कुछ बुरे अनुभव से गुजर जाते है।

जिससे लोगों की रूह तक कांप जाती है तो चलिए जानते है।

 ऐसे ही पांच ऐसे स्थानों के बारे में जहां पर जाना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

ये पढ़ा क्या ? अजीब और भयानक जीव जो लोगों द्वारा देखें गए – My Jivansathi

1.भानगढ़ किला, राजस्थान


 राजस्थान में एक स्थान ऐसा है। जहां पर जाना आपके लिए काफी खतरनाक साबित होता है।

यह राजस्थान की भानगढ़ की किला है।जो केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के

सभी खौफनाक जगहों में से एक माना गया है।

राजस्थान के अलवर जिले में बना इसके लिए का निर्माण लगभग 17 वी शताब्दी में हुआ था।

यहां पर कई हादसे ऐसे हुए हैं जोकि भूतिया की गतिविधियों की ओर इंगित करता है।

इससे एक बात स्पष्ट रूप से खुलकर आई जिसके मुताबिक सूरज के डूब जाने के बाद

प्रवेश लेना खतरे से भरा हुआ है।

यही वजह है कि यहां पर लोगों का शाम के बाद पूरी तरह से बंद करा दिया गया है  और यह

आदेश सरकार की ओर से निकाला गया है। इस किले में प्रवेश लेने वालों के अनुभव के अनुसार

उनको कई अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिली।

2.जमाली-कमली मस्जिद, दिल्ली


  दिल्ली में कुतुब मीनार के पास ही स्थित जमाली – कमली मस्जिद के प्रसिद्ध होने की

वजह इससे जुड़ी भूतिया कहानी है। लोगों का ऐसा मानना है कि जमाली कमली में जिन्न रहते हैं।

यहां पर कई खौफनाक घटनाओं के चलते हैं।लोग यहां जाने से बचते हैं।

3. मुकेश मिल्स, मुंबई


  मुंबई के कोलाबा समुद्र के पास स्थित मुकेश मिल्स मुंबई की बहुत ही जानी-मानी जगह है।

यहां पर फिल्मों की शूटिंग को लेकर भूतों की कहानियों की वजह से  मिल्स काफी चर्चा में रही है।

11 एकड़ में फैला एक ऐसा परिसर है।जहां पर देश के 10 हॉन्टेड जगह की लिस्ट में इसको

दर्जा दिया गया है।बॉलीवुड की फिल्म जिसमें शाहरुख खान ने एक्टिंग की थी।

ओम शांति ओम से काफी हद तक मिलती-जुलती है।

4.​शनिवारवाड़ा किला, पुणे


पुणे में शनिवारवाड़ा किला एक लैंडमार्क साइट के अंर्तगत आता है।इसका प्राचीन ऐतिहासिक महत्व भी है,

और यह एक शूरवीर योद्धा बाजीराव पेशवा से संबंधित है।

यह काफी प्रसिद्ध जगह है।और दूर-दूर से लोग बड़ी ही संख्या में इसे देखने के लिए आते हैं।

जबकि कुछ लोग इस स्थान को हॉन्टेड भी मानते हैं।यहां पर सूरज के डूब जाने के बाद ना जाने की हिदायत दी जाती है

5.जीपी ब्लॉक, मेरठ


उत्तर प्रदेश में मेरठ में एक ऐसा स्थान है जिसे हम जीपी ब्लॉक के नाम से जानते हैं।

इस स्थान के बारे में लोगों का कहना है कि उन्होंने चार पुरुषों को एक मोमबत्ती के प्रकाश में बैठे देखा है।

इसके अलावा कुछ लोग यहां घर से लाल रंग के कपड़े पहनी हुई लड़की को बाहर निकलते हुए

देखने का भी दावा करते हैं।इन सब घटनाओं के चलते लोगों को यहां से गुजरने पर भय लगने लगता है।

इसलिए इन जगहों पर भूलकर भी मत जाना वरना भारी पड़ सकता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button