लाईफ स्टाइल

गरीब लड़के की शादी नहीं होती तो क्या करना चाहिए

लड़का चाहे अमीर खानदान का हो या गरीब खानदान का लड़कियों की तरह लड़के भी अपनी शादी के सपने देखते हैं। सपने में वह देखते हैं कि उनके जीवन में कोई राजकुमारी आएगी उसका हाथ थामेगी। लेकिन कुछ लड़कों के किस्मत में शादी लिखी नहीं होती है और इसके पीछे जिम्मेदार होता है। उनकी गरीबी और उनकी लाचारी।

गरीब लड़के की शादी नहीं होती, तो क्या करना चाहिए

आज की लड़कियों को तो केवल वैसे लड़के पसंद आते हैं। जो स्टैंडर्ड होते हैं। जो सेटल होते हैं। उन लोगों को कोई भाव ही नहीं देता। जो पैसों से गरीब एवं दिल से अमीर होते हैं।

यदि आप के आस पास कोई ऐसा व्यक्ति है। जिसकी शादी नहीं हो रही। सिर्फ गरीबी की वजह से तो आपको उनकी मदद करना चाहिए। कारण गरीबी के कारण किसी की शादी ना होना भी एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके लिए समाज के लोगों को आगे बढ़कर उनकी मदद करना ही चाहिए। ताकि एक व्यक्ति का घर बस सकें।

उपाय जिससे गरीब लड़के कि शादी हो जाएं

गरीब लड़के की शादी ना होने का कारण जानें 

एक गरीब लड़का यदि शादी करना चाहता है। लेकिन उसकी शादी नहीं हो रही है। इसके पीछे जरूर कोई कारण होगा। उसकी शादी हो जाएं। इसके लिए उसकी शादी ना होने का कारण पता करना पड़ेगा।

गरीब लड़के की शादी ना होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं

गरीब लड़के की शादी बहुत सारे कारणों की वजह से नहीं होती है। एक कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं होता है। पैसों की कमी के कारण उसकी पढ़ाई छूट जाती हैं। दूसरा पढ़ाई कम करने की वजह से किसी अच्छे जगह पर उसे नौकरी नहीं मिलती है। तीसरा पैसा ना होने के कारण उसके पास अच्छा मकान नहीं होता।

रोटी,कपड़ा और मकान यह हर आम इंसान की जरूरत होती हैं। इन दिनों में से यदि कोई एक भी इंसान के पास नहीं होता है तो जिंदगी जीना मुश्किल हो जाता है।

गरीब के लिए रोटी कपड़ा और मकान की व्यवस्था करनी होगी

एक गरीब की हम पैसे देकर तो उतनी मदद नहीं कर सकते। लेकिन हम उसे अच्छी नौकरी तो दिलवा ही सकते हैं। जिससे उसका घर परिवार का गुजारा चल सके। जब गरीब कमाने लगेगा तो वह अपने कमाए गए पैसे से घर भी बना पाएगा और भविष्य में शादी भी कर पाएगा।

गरीब को नौकरी दिलवाए कैसे?

आजकल सरकारी नौकरी के अतिरिक्त कुछ ऐसी नौकरियां भी होती है। जिस का सहारा लेकर कोई भी लड़का महीने के ₹15000 आराम से कमा सकता है। जैसे कि नाइट शिफ्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी। किसी मॉल में दरबान की नौकरी, ड्राइवर की नौकरी आदि।

नौकरी की खबर मिलेगी कैसे?

इसके लिए आए दिन समाचार पत्रों में विज्ञापन आते रहते हैं। उनके विज्ञापन को फॉलो कर यदि गरीब लड़का नौकरी करने की इच्छा मन में रखता है। तो उसे अवश्य ही नौकरी मिल जाएगी। साथ ही कंस्ट्रक्शन साइट में जो भी वर्कर्स काम करते हैं। उन्हें भी महीने के ₹12000 मिल ही जाते हैं क्योंकि आज के समय में 1 दिन का लेबर चार्ज ₹400 होता है। 

उस हिसाब से यदि आप ₹400 प्रतिदिन के हिसाब से यदि गिनती करेंगे। तो महीने के अंत में ₹12000 एक व्यक्ति को मिल ही जाता है और ₹12000 में यदि व्यक्ति अच्छे से रहना चाहे तो रह सकता है।

इस तरह से एक-दो साल के अंदर गरीब लड़का अपने जीवन में सेटल हो सकता है। फिर किसी भी लड़की से शादी कर एक सुखमय जीवन व्यतीत कर सकता है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker