Site icon My Jivansathi

फौजी लड़के से शादी करके इन समस्या का सामना करना पड़ता है

फौजी लड़के से शादी करके इन समस्या का सामना करना पड़ता है

एक लड़की हमेशा ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं, आमतौर पर जो देखने में सुंदर हो। अच्छी नौकरी करता हो और अच्छा पैसा कमाता हो। लेकिन 100 में से केवल 20 लड़कियां ही ऐसी होती है, जो थोड़ा हटकर सोचती हैं। ऐसी लड़कियां ही पत्नी बनती है, एक सैनिक की जिनको पता होता है कि वह एक ऐसे इंसान से शादी करने जा रही हैं। जिस पर पूरे देश को फक्र होता है।

क्यों एक लड़की को सैनिक से शादी करने के लिए हिम्मत की आवश्यकता होती है?

पैसा तो हर इंसान कमाता है। लेकिन देश के लिए बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं। जो मर मिटने की सोचते हैं और ऐसे लोग होते हैं। हमारे देश के जवान हमारे देश के किसान, हमारे देश के पुलिस। जो अपने देश के लिए जान की कुर्बानी देने तक भी राजी हो जाते हैं।

ऐसे पति की पत्नी बनने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। कारण एक जवान की पत्नी को बहुत सारे त्याग करने पड़ते हैं और बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। क्यों हिम्मत की जरूरत पड़ती है आइए जानते हैं:-

हमेशा पति का साथ नहीं मिलता

एक सेना के अफसर को कभी भी अपने परिवार के साथ समय बिताने का वक्त बहुत ज्यादा नहीं मिलता। इमरजेंसी की हालत में छुट्टी रद्द कर दी जाती है।

यदि आपने सोल्जर फिल्म को देखा होगा तो आपने यह जरूर ध्यान दिया होगा, की एक आर्मी का जीवन बहुत कठिन होता है।

एक साधारण व्यक्ति और एक आर्मी के जीवन में जमीन आसमान का फर्क होता है। एक साधारण व्यक्ति का पूरा संसार उसकी पत्नी, उसके बच्चे होते हैं। लेकिन एक आर्मी का पूरा संसार धरती माता, देश होता है।

अकेले बच्चे की परवरिश करनी पड़ती है

एक साधारण नौकरी करने वाला व्यक्ति सुबह से लेकर शाम तक दफ्तर में रहता है। फिर वह शाम में घर पर आता है और अपने बीवी बच्चों से बातचीत करता है। अपने पत्नी से चर्चा करता है कि वह अपने बच्चे की परवरिश पर कैसे ध्यान देगा और कैसे नहीं।

लेकिन एक आर्मी ऑफिसर को छुट्टी बहुत मुश्किल से मिलता है। तो वह अपने बीवी एवं बच्चों के साथ समय कैसे बिताएंगे। वह बात भी फोन पर बहुत कम कर पाते हैं। ऐसी परिस्थिति में आर्मी की जो पत्नी होती हैं। उन पर घर परिवार का दायित्व होने के साथ-साथ बच्चों के परवरिश की भी दायित्व होती है।

कभी भी बुरी सूचना मिलने का डर सताता है

आर्मी लोगों के ऊपर हमेशा दुश्मन के वार का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे में उनके पत्नियों को भी उनकी चिंता होती है। वह हमेशा ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। अपने पति के लंबी उम्र के लिए। अपने पति को हर पल खोने का डर एक आर्मी की पत्नी को सताता रहता है। फौजी लड़के से शादी करके इन समस्या का सामना करना पड़ता है

वही व्यक्ति एक आर्मी अफसर की पत्नी बनने के काबिल होती है। जो खुद हिम्मत वाली होती है। जिन्हें मिथ्या आडंबर का शौक नहीं है। जो जानती हैं कि एक आर्मी की पत्नी होने का अर्थ क्या होता है। यह सभी गुण एक ऐसे महिला में होता है। जो खुद मातृभूमि से प्यार करती हो। जिन्हें पता है कि मातृ भूमि से प्यार का मतलब क्या होता है।

Exit mobile version