शादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

एक बॉयफ्रेंड धनवान है, दूसरा नेकदिल। दोनों से प्यार करती हूं, किससे शादी करू ?

मेरी शादी करनी है, किससे शादी करू ये तय नहीं कर पा रही हु। कृपया मुझे सलाह दीजिये।

2 युवक ने मुझसे शादी करने की इच्छा दिखाई है। दोनों अच्छे पढेलिखे है। हमारी ही बिरादरी के है।

एक गरीब है, मगर नेकदिल है। मुझे यकीन है, की वह हमेशा एक सच्चा इन्सान बनेगा। और अच्छा पति भी।

मगर पैसों के मामले में मुझे adjust करना पड़ेगा। शायद जिंदगीभर कुछ इच्छाएं मारनी ही पड़ेगी। मगर

दूसरे युवक से शादी करूंगी तो जिंदगीभर पैसों की कमी नहीं होगी। ऐशोआराम मिलेगा, मगर वह थोडासा

खुशमिजास टाइप का है। मै दुविधा में हु। घरवालों ने फैसला मुझपर छोड़ा है। मेरा निर्णय उनको मान्य होगा।

एक बॉयफ्रेंड धनवान है और दूसरा नेकदिल है दोनों से प्यार करती हूं, शादी किससे करूँ?

ये पढ़ा क्या ? माँ मुझपर शक करती है उसको लगता है, की मेरा किसी से अफेयर होगा। क्या करू? – (myjivansathi.com)

हमारी सलाह : किससे शादी करू

आपके पास दो-दो बॉयफ्रेंड है।एक धनवान और दूसरा नेकदिल इंसान। यह तो बहुत अच्छी बात है।

लेकिन अब आप समंजस में पड़ गई हैं। आप यह नहीं सोच पा रही हैं कि आप किस से शादी करके

खुश रहेंगी उससे जो धनवान हैं या उससे जो नेकदिल है। हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे।

जिन्हें सुनकर आप खुद ही फैसला ले पाएंगी कि आपके लिए कौन सही होगा।

धनवान व्यक्ति से शादी करने के लाभ

दुनिया का हर एक व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहता है। आप भी उनमें से एक है

जो अपनी जिंदगी को और बेहतर बनाना चाहती हैं। तभी तो आपने एक धनवान व्यक्ति को अपना

बॉयफ्रेंड बनाया है जिससे आप प्यार करने का दावा भी करती है।

एक धनवान व्यक्ति से शादी करके आपको अपने जीवन में हर सुख मिलेगा। महंगे कपड़े, महंगी गाड़ी,

आलीशान बंगला, घूमना-फिरना, विदेश जाना यह सब एक धनवान व्यक्ति आपको प्रदान कर सकता है।

लेकिन धनवान बनने के लिए जीवन में बहुत मेहनत करना होता है। तब जाकर व्यक्ति धनवान बनता है।

व्यक्ति धनवान है अच्छी बात है लेकिन वह नेक दिल है क्या इस बारे में आप कुछ जानती हैं।

यदि धनवान व्यक्ति अच्छे दिल वाला इंसान नहीं होगा तो आप अपने जीवन में खुश कैसे रहेंगी

क्योंकि शादी के बाद आपका पति आपको हर सुख तो दे देगा।लेकिन वह आपको धोखा नहीं देगा।

इस बात की गारंटी कौन लेगा?

नेक दिल इंसान से शादी करने के फायदे

अच्छे दिल वाला इंसान भले ही अपनी पत्नी को एक लग्जरी लाइफ ना दे सके।लेकिन वह हर संभव प्रयास

करता है अपनी पत्नी के चेहरे पर खुशियां लाने का।

नेक दिल वाला इंसान से यदि आप कभी कुछ मांगेंगे तो वह अपनी हैसियत के हिसाब से आपके हर

डिमांड को पूरा करेगा।

सबसे पहली बात आज के समय में यदि कोई नेक दिल इंसान आपका बॉयफ्रेंड है और वह  आपसे

शादी करना चाहता है तो आपको हां बोल देना चाहिए क्योंकि आज के समय में पैसे वाले व्यक्ति तो मिल जाते हैं।

लेकिन एक अच्छा दिल वाला इंसान नहीं मिल पाता है।

हमने आपको बस यही बताया कि अच्छे नेक दिल वाले इंसान से शादी करके आपको क्या-क्या मिल सकता है

और एक धनवान व्यक्ति से शादी करके आपको क्या मिल सकता है।

किससे शादी करू ? आपका निर्णय क्या होगा?

क्या आप अभी भी दुविधा में हैं कि आप किसे अपना जीवनसाथी चुनेंगी। अच्छा आप अपने हृदय पर हाथ

रख कर बोलिए कि कल यदि आपका धनवान बॉयफ्रेंड धोखा देगा तो आप क्या करेंगी? आप यह बर्दाश्त कर

पाएंगी कि आपका धनवान बॉयफ्रेंड आपके अलावा और भी दूसरे लड़कियों से रिश्ता रखता है या फिर आप

उसे सिर्फ इसलिए माफ़ कर देंगी क्योंकि वह एक धनवान व्यक्ति है। शायद आप अपने धोखेबाज धनवान

बॉयफ्रेंड को माफ नहीं करेंगी,यदि वह आपको चीट करेगा क्योंकि एक लड़की सब कुछ बर्दाश्त कर सकती है।

लेकिन अपने बॉयफ्रेंड या अपने पति से धोखा नहीं बर्दाश्त कर पाती है।

वहीं अगर नेक दिलवाले बॉयफ्रेंड की बात की जाए तो एक नेक दिल व्यक्ति आपको भले ही एक धनवान

व्यक्ति जैसा सुख और आराम ना दे पाए। लेकिन वह अपने जीवन में मरते दम तक आपको खुश रखने का,

आपको हर सुख प्रदान करने का प्रयास करेगा। धोखा तो वह बिल्कुल नहीं करेगा। लेकिन फिर भी 100%

हम किसी पर भी विश्वास नहीं कर सकते।

फैसला आपके हाथ में है क्योंकि शादी आपको करनी है और आपके दोनों बॉयफ्रेंड को आप हमसे भी

ज्यादा जानती हैं। अब आप यह निर्णय लीजिए कि आप किसके साथ खुश रहेंगी धनवान बॉयफ्रेंड के साथ

या नेक दिलवाले बॉयफ्रेंड के साथ। हो सकता है धनवान बॉयफ्रेंड भी नेक दिल वाला इंसान हो और हो

सकता है नेक दिल वाला इंसान भी धोखेबाज हो अच्छे से जांच पड़ताल कर फिर ही शादी का निर्णय लीजिएगा।

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित