शादी के लिए अच्छी लड़की कैसे ढूंढे?

किस प्रकार की लड़की से शादी करनी चाहिए?

शादी के लिए अच्छी लड़की कैसे ढूंढे? जब भी बात शादी की आती है, तो लोग अच्छे खानदान में ही अपने बेटे एवं बेटियों की शादी करवाना चाहते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि अच्छे परिवार में यदि रिश्ता तय होता है तो मान सम्मान में बढ़ोतरी होती है। समाज में एक अलग पहचान भी मिलती है। इस वजह से लोग अच्छे परिवार से ही रिश्ता जोड़ना उचित समझते हैं।

क्या आप भी उन लोगों में से हैं। जो अपने लिए जीवन साथी ढूंढ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किस तरह की लड़की से शादी करना ज्यादा अच्छा साबित होता है।

बुद्धिमान लड़की से

सुंदर लड़की से हर कोई शादी करना चाहता है। पर समझदार लड़की से बहुत कम ही लोग शादी करने के लिए तैयार होते हैं। बुद्धिमान लड़की से इसलिए शादी करना अच्छा होता है। कारण मुश्किल परिस्थिति में ना ही सुंदर लड़कियां काम आती है और ना ही मॉडर्न लड़कियां काम आती हैं। यदि कोई काम आती है तो वह होती है, बुद्धिमान लड़कियां भले ही बुद्धिमान लड़कियां ज्यादा पढ़ी-लिखी ना हो। लेकिन वह अपनी समझदारी के जरिए अपने घर परिवार पर आने वाले सभी मुसीबतों का हल निकाल लेती है और अपने परिवार को बचा भी लेती है।

जिसे घर चलाना आता हो

घर चलाने का तात्पर्य यह नहीं है कि हम आपसे यह कह दें कि ऐसी लड़की से शादी करें जो हाउसवाइफ बनने के लिए तैयार है। बिल्कुल भी नहीं यदि लड़की शादी के बाद कुछ करना चाहती है। तो उसे करने देना चाहिए। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है लेकिन लड़की चाहे जितना भी काम कर लें। उसे घर का थोड़ा मोड़ा काम तो आना ही चाहिए। ताकि वह काम के साथ-साथ घर परिवार की भी देखभाल कर सकें और लोगों को शिकायत का मौका भी ना दे सकें।

जो खर्चा कम करें

जो लड़कियां खर्चा कम करती है। अक्सर उन्हें लोग कंजूस कहते हैं। लेकिन वह लोग गलत होते हैं। कारण जो लड़की खर्चा कम करती है, वह आगे चलकर एक अच्छी गृहणी भी कहलाती है। कारण बेवजह गलत चीजों पर पैसा खर्च करने की जगह। यदि ₹100 को जरूरत की चीजों पर खर्च की जाएं। तो वह ज्यादा अच्छा माना जाता है। जो लड़कियां घर खर्चे से खर्चा कम करती है। ऐसी लड़कियां ही लड़कों को ज्यादा पसंद आती है। कारण यह लड़कियां ही पति के मुसीबत में अपने घर खर्च के बचाएं हुए पैसे से उनकी मदद करती हैं।

जिनके अंदर बहुत सारी सहनशीलता हो

लड़कियों के अंदर धैर्य का होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। कारण जब शादी होती है, तो उनकी जिंदगी बदल जाती हैं। कई बार परिस्थितियां एक जैसी नहीं होती है और परिस्थितियों के अनुसार खुद को वही लड़कियां मना लेती हैं। जिनके अंदर सहनशीलता हो जो बिल्कुल भी धैर्य नहीं होता। वह कभी भी परिस्थिति के अनुसार खुद को बदल नहीं पाती हैं और जब वह ऐसा नहीं कर पाती है। तो उनका संबंध धीरे-धीरे टूटने सा लगता है और आगे जाकर उनका पति-पत्नी वाला रिश्ता भी खराब हो जाता है।

जो हमेशा आपका साथ दें सकें

शादी में सात फेरे के दौरान सात वचन लिए जाते हैं। उनमें से एक वचन यह होता है कि मुश्किल परिस्थिति में दोनों एक दूसरे का साथ निभाएंगे। चाहे लड़का मुसीबत में हो या चाहे लड़की मुसीबत में हो। जब मुसीबत किसी एक पर आती है। शादी के लिए अच्छी लड़की कैसे ढूंढे?

तो वह केवल एक इंसान नहीं भोगता है। बल्कि दोनों भोगते हैं। कारण दोनों संगिनी होते हैं और जब आपके शरीर को चोट पहुंचती है। तो दर्द आपको भी होता है ठीक उसी प्रकार से जब पति या पत्नी किसी एक में से किसी एक को चोट पहुंचती है। तो दर्द का एहसास सामने वाले को भी होता है। शादी के लिए लड़की का चयन कैसे करें? शादी के लिए लड़की का चयन कैसे करें?

इस वजह से किसी ऐसी लड़की से ही शादी करें। जो लोगों के सुख-दुख को भलीभांति समझती हो। कारण यदि ऐसा नहीं होगा तो आपको ही आगे चलकर दिक्कत होगी और आप खुद को बहुत ही ज्यादा अकेला महसूस करेंगे।

Exit mobile version