पत्नी पर शक करने के नुकसान । हर कोई अपना जीवनसाथी ईमानदार चाहता है। मगर कभी कभी वह किसी कारणवश बेवफाई करता है। या कभी कभी बेवफाई करता नहीं, फिर भी सिर्फ शक की वजह से जिंदगी में कड़वाहट आने लगती है। खास कर पत्नी पर शक करने से बहुत ज्यादा नुकसान हो सकते है। बीवी पर शक करने के तीन प्रमुख कारण होते हैं आइए जानते हैं उन कारण के बारे में
पत्नी पर शक करने के नुकसान
शक करना बहुत बड़ी बीमारी होती है एक इंसान जब अपने किसी भी रिश्ते में शक करना शुरू कर दें तो उसका अंत बहुत बुरा होता हैI क्योंकि शक वह बीज है जो धीरे-धीरे बड़ा होकर इतना फैल जाता है कि आपकी जिंदगी पूरी तरह तबाह कर देता हैI किसी भी रिश्ते में जब एक बार किसी ना किसी प्रकार से चरित्र पर शक पैदा हो जाए तो उसे मिटा पाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ,आज तक शक का कोई इलाज हुआ ही नहीं है डॉक्टर से शक का इलाज नहीं कर सकते। तो हम इंसान कहां से शक का इलाज दूर कर पाएंगे। शक करने की वजह से लोग अच्छे-अच्छे रिश्तो को खो देते हैं।
1. पहला नुकसान
आपने अक्सर देखा होगा अपने आसपास के जगह में रिश्ते में या खुद के साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा कि शक करने की वजह से आपको कितनी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं हमारा एक छोटा सा शक आपके साथ-साथ पूरे परिवार को खत्म कर देता है सब की फीलिंगस को खत्म कर देता है। शक एक दीमक की तरह होता है अंदर ही अंदर खाए जाता है और हमारे शरीर को दिमाग को खोखला कर देता है। इसमें इंसान रिश्तो की अहमियत को समझ ही नहीं पाते है। एक छोटे से शक की वजह से उसने कितने रिश्तो को खो दिया है, इसीलिए चरित्र पर शक करना हमारे जीवन की से बड़ी समस्या है।
दूसरा नुकसान
जब हमारे रिश्तो में चाहे पति-पत्नी का हो, बहन भाई का हो, या माता पिता का हो, किसी भी रिश्ते में अगर एक बार शक हो गया या पड़ गया तो शक को खत्म कर पाना बहुत मुश्किल होता है। क्या आपको पता है कि उस शक की वजह से आपको किन बड़ी बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि शक करने से आदमी डिप्रेशन में चला जाता है। शक की वजह से आदमी तनावग्रस्त महसूस करता है। वह चैन से सो नहीं पाता, खाना नहीं खा पाता, उसका जीना मुश्किल सा हो जाता है, ऐसे में हमारा शरीर अस्वस्थ हो जाता है।
शरीर में अनेक बीमारियों का जन्म हो जाता है, बीमारियों की वजह से हमारा खुद का तो नुकसान होता ही है साथ में हमारे शरीर की बीमारियों की वजह से सारे परिवार वालों का कितना बुरा हाल हो जाता है और हम एक शक की वजह से हॉस्पिटल तक पहुंच जाते हैं। हमारे इलाज के लिए शारीरिक कष्ट के साथ-साथ हमें पैसों का भी बहुत नुकसान झेलना पड़ता है। इसीलिए शक से हमारे शारीरिक कष्ट भी पैदा हो जाते हैं वह हमारे लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं।
तीसरा नुकसान
सबसे बड़ा नुकसान शक करने का यह हो जाता है कि इसमें इंसान जानलेवा भी साबित हो सकता है, क्योंकि हमारा एक छोटा सा शक कितने लोगों की जिंदगी तबाह कर देता है यह हम सोच भी नहीं सकते क्योंकि एक छोटे से शक की वजह से वह इतना बड़ा रूप ले लेता है जिससे हम मरने तक की कोशिश कर लेते हैं।
वह हमारे लिए जानलेवा भी हो जाता है, क्योंकि इंसान की शक करने में सोचने समझने की शक्ति, बिल्कुल खत्म सी हो जाती है, ऐसा लगता है कि दिमाग बिल्कुल काम ही नहीं कर रहा है, ऐसे में हर किसी के पास एक अंतिम ऑप्शन यही बचता है, कि वह अपनी जिंदगी को खत्म कर ले,जिससे ना कुछ सहना पड़ेगा और ना यह सब देखना पड़ेगा।