निजी सीक्रेटरिलेशनशीपसंबंधस्पेशल

महिलाएं अपने पार्टनर को भूल से भी ना बताएं ये बातें!

किसी भी रिश्ते को जिंदा रखने के लिए मैच्योरिटी जरूरी है। अगर आप एक लड़की है और एक अच्छा रिश्ता बनाना चाहती हैं। तो महिलाओं को अपने पार्टनर से ये शब्द बिल्कुल भी नहीं कहने चाहिए।वरना आईने की तरह टूटने लगेंगे रिश्ते!

महिलाएं अपने पार्टनर को भूल से भी ना बताएं ये बातें!

आज कल रिश्ता जितनी जल्दी बनता है, टूटने में उतना ही कम समय लगता है। विशेष रूप से यह चलन वर्तमान पीढ़ी में सबसे अधिक प्रचलित है। ब्रेक अप और ने रिश्ते रोज बनते और टूटते रहते हैं।

ऐसे में रिश्ते टूटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। महिलाएं मानसिक रूप से काफी अच्छी इंसान होती हैं। लेकिन कई बार ये अपने पार्टनर से कुछ ऐसा कह जाती हैं जिससे उनका रिश्ता टूट जाता है। इसलिए महिलाओं को इस तरह की बात करने से पहले ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

मैं सिर्फ प्यार करने के लिए रिश्ते में आई हूं, शादी करने के लिए नहीं

आप रिलेशनशिप में केवल प्यार करने और प्यार पाने के लिए आई है, शादी कर ज़िंदगी बर्बाद करने के लिए नहीं। यह सब बात आपका अगर मज़ाक भी होगा तो आपके पार्टनर को सुनकर उनको यह विश्वास हो जाएगा कि आप सच कह रही है और आप इस रिश्ते से छुटकारा पाना है। इससे वह हर्ट होंगे और आपको गलत समझकर आपसे दूरी बना लेंगे। ऐसा ना हो इसलिए ऐसी बातें मज़ाक में भी ना कहें।

अपने पिता के साथ पार्टनर की तुलना ना करें

कई महिलाएं अपने पार्टनर की तुलना अपने पिता से करने लगती हैं। सबसे ज्यादा तुलना वह लड़ाई करते वक्त करती है। अरे! पापा पापा होते हैं। पार्टनर पापा कभी नहीं बन सकता। इस बात का ख्याल रखना चाहिए। बच्चे भी अपने झगड़े में मम्मी पापा नहीं लाते तो भला आप क्यों लाएंगी। ऐसा करके आप अपना रिश्ता ही खराब करेंगी।

डेटिंग साइट पर जाने की बात ना करें

आप एक रिश्ते में हैं। लेकिन फिर भी डेटिंग साइट पर जाना चाहती है। यह धोखा देने का मार्ग है। यदि आप डेटिंग साइट पर जाना ही चाहती है। तो जाइए लेकिन इस विषय में अपने पार्टनर से चर्चा ना कीजिए। यदि उनसे आप चर्चा करेंगी तो ऐसा करके आप ना केवल अपने रिश्ते का अपमान करेंगी। बल्कि उनका भी अपमान करेंगी। जिसके साथ आप एक रिश्ते में बनी हुई है।

पार्टनर के परिवार के बारे में बुरा बोलना

पार्टनर का परिवार कैसा भी हो। आपको उनके बारे में कभी भी पार्टनर के सामने बुरा नहीं बोलना चाहिए। इससे आपके पार्टनर का आप पर से विश्वास उठ जाएगा। वह आपको बुरा कहकर अपने परिवार का पक्ष भी ले सकते है। इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं कहना  चाहिए।

अपने एक्स की तारीफ ना करें

अगर आपका कोई एक्स था। तो कभी भी भूल से उसकी तारीफ अपने पार्टनर के सामने मत कीजिए। इससे उनको गुस्सा आ सकता है। अगर आप उनके सामने अपने एक्स के बारे में बार-बार बात करेंगी तो 

उनको अच्छा नहीं लगेगा। ऐसे में आपके संबंध खराब हो सकते हैं। तो आज से ही अपनी इस आदत को त्याग कीजिए।

निष्कर्ष

कोई भी रिश्ता खराब यूं ही नहीं हो जाता। इसके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं।‌कई बार हम ही उसके वजह होते हैं। लेकिन हम इस बात से अंजान होते हैं। इसलिए अपनी जुंबा पर काबू रखना चाहिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button