मरने से पहले अपनी बेटी के भविष्य के लिए क्या करूं?

दोस्तों हमारी एक वाचक महिला ने अपनी चिंता हमें बताई है। वह अपने बेटी को लेकर चिंतित है। वह कहती है की, पता नहीं क्यों पर मुझे कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि मेरी ज़िंदगी खत्म होने वाली है? मेरी एक 3 साल की बेटी है। उसका मेरे मरने के बाद क्या होगा, बस इसी चिंता में मैं खोई रहती हूँ। अब मैं क्या करूँ?

हमारी सलाह : मरने से पहले अपनी बेटी के भविष्य के लिए क्या करूं?

सबसे पहली बात क्या आपको कोई बीमारी है? जिस वजह से आप बार-बार ऐसा कह रही है कि आप को ऐसा लग रहा है कि आपकी जिंदगी में अब बस कुछ दिनों के लिए है। जांच पड़ताल किए बिना खुद के बारे में ऐसा कहना आपको शोभा नहीं देता है। आप एक 3 साल की बच्चे की मां है। मां बहुत स्ट्रांग होती है। वह खुद अपने बच्चों को स्ट्रांग करती हैं और आप मां होकर भी खुद को बहुत कमजोर महसूस कर रही हैं। आप प्रॉपर चिकित्सा करवाइए। जब तक आप चिकित्सा नहीं करवाएंगी। तब आपको सच का पता  चलेगा।

अपने दिमाग से नेगेटिव सोच बाहर निकाल दीजिए

कई बार ऐसा होता है कि परिस्थितियां इतनी मुश्किल होती है। जिसका निवारण करते-करते दिन बित जाता है। आपसे एक विनती है कि कृपया करके अपने दिमाग से बीमार होने की सोच को बाहर फेंक दीजिए। आपकी एक छोटी सी बच्ची है जिसका ख्याल आपको ही रखना है। मां के बिना एक बच्चे की जिंदगी पूरी अलग हो जाती है। इसलिए यदि आप बीमार नहीं है तो कृपया ज्यादा ना सोचे और अपने बेटी को अपनी पत्नी को समय दीजिए।

अच्छे डॉक्टर से टेस्ट करवाइए

हमारे भारत देश में डॉक्टर को भगवान माना जाता है। आप को एक अच्छे डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए। डॉक्टर आपको कुछ टेस्ट लिख कर देंगे और उस टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही आपको सच का पता चल जाएगा। आप वास्तव में बीमार है या नहीं।

पॉजिटिव रहना सीखिए

जिस तरह से आपको लगता है कि आप जल्दी ही दुनिया छोड़कर चली जाएंगी। उसी तरह से हमें लग रहा है कि आपको कुछ नहीं हुआ है। आप बिल्कुल ठीक है। आपके दिमाग में कुछ ऐसी बातें चल रही है या आप किसी बात से बहुत परेशान है। आपको ऐसा लग रहा है कि आप दुनिया को अलविदा कह कर चली जाएंगी। ऐसा बार-बार सोचना भी सही नहीं है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव रहिए। पॉजिटिव बातें कीजिए। पॉजिटिव व्यक्ति के अंदर एक अलग ही उर्जा होती है। जो उसे औरों से अलग बनाती है।

अपने बच्चे के लिए सेविंग  करना शुरू कर दीजिए

बार-बार आपको ऐसा ही लग रहा है कि जैसे आपकी जिंदगी खत्म होने वाली है। ज़िंदगी को खत्म करना या जिंदगी के खत्म होने में कोई बड़ी बात नहीं है। आपकी बिटिया अभी छोटी है। इसलिए अभी से अपनी बेटी के लिए शेविंग करना शुरू कर दीजिए।

इस दुनिया में कितने ऐसे लोग हैं। जो गंभीर से गंभीर बीमारी को लेकर भी ठीक रहते है। जिंदगी में आगे बढ़िए। यदि आप बीमार है तो आराम कीजिए अपनी बेटी का ख्याल रखें। पहले जांच करवाइए खुद की और अभी से हो सके तो अपनी बिटिया के लिए कुछ पैसे बचा कर रखिए ताकि वह जब बड़ी हो तो आपके दिए गए पैसों की अहमियत को समझ कर दो

Exit mobile version