आयुर्वेदधार्मिकनिजी सीक्रेटपुरुष स्वास्थमहिला स्वास्थरिलेशनशीप

पति से प्यार करती हूँ लेकिन झगड़े ज्यादा ही होते है। मैं दूर जाती हूँ तो अपराधी जैसा लगता है।

पति से प्यार करती हूँ लेकिन झगड़े ज्यादा ही होते है। मैं दूर जाती हूँ तो अपराधी जैसा लगता है।

मेरा नाम राणी है। 4 साल पहले हमारी शादी हुई है। हम दोनों नौकरी करते है। सांस ससुर देवर

ननद और मेरी एक प्यारी परी ऐसी हमारी फॅमिली है। वैसे तो मै पति से बहुत प्यार करती हु। लेकिन

वो भी मुझसे प्यार करते है। मगर हम दोनों में हमेशा झगड़े होते रहते है। कभी मै दूर भी जाती हु, तो

गुस्सा शांत होने के बाद मन में अपराध की भावना पैदा होती है। और मै वापस पति के पास जाती हु।

मुझे तो बिलकुल समझ मे नहीं आ रहा की ऐसा क्यों हो रहा है। प्लीज मेरी मदद करें।

हमारी सलाह : पति से प्यार करती हूँ लेकिन झगड़े ज्यादा ही होते है।


किस पति-पत्नी के बीच लड़ाई नहीं होता। पहले आप यह बताइए।

बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जो कहते है कि हम पति-पत्नी कभी लड़ते झगड़ते नहीं है।

लेकिन सच बताएं,यदि पति-पत्नी आपस में ना झगड़े। तो इसका अर्थ यह है कि उनके बीच प्यार बहुत कम है।

इसलिए वह लड़ते झगड़ते नहीं है।यदि आप और आपके पति आपस में लड़ते हैं। तो यह अच्छी बात है। 

इसका अर्थ है कि,आप दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।आप दूर जाती हैं और आपको दूर जाना

अपराधी जैसा लगता है।तो आप दूर जाने का सोच ही क्यों रही हैं।अपने पति के पास ही रहिए ना।

आज हम अपने ब्लॉग में आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।

सोने की चूड़ी पहने, दांपत्य जीवन खुशहाल हो जाएगा


हर महिला आपकी तरह अपने पति के साथ अपने जीवन को आगे बिताना चाहती हैं। 

यदि आप अपने दांपत्य जीवन में सुख चाहती हैं। एक उपाय कीजिए।

अपने हाथ में एक सोने की चूड़ी पहनने की कोशिश कीजिए।सोने की चूड़ी पूरी ना भी हो तो भी चलेगा।

आप के चूड़ी में सोने का थोड़ा सा भी टच होगा तो भी यह उपाय काम करेगा।

सोने की चूड़ी सुहागनों के हाथ में होने से। उसके दांपत्य जीवन में कभी भी मनमुटाव नहीं होता है।

नकारात्मक ऊर्जा नष्ट करने के लिये घर में नमक का पोंछा लगाए


घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा जिम्मेदार होते है झगड़ों के।

आप सोच रही होंगी की नकारात्मक ऊर्जा को कैसे भगाऐंगी। उपाय बहुत ही सरल है। 

इसके लिए आपको अपने घर में प्रति सप्ताह 2 दिन नमक पानी का पोंछा लगाना होगा।

नमक नकारात्मकता को मिटाने में मदद करता है। इसलिए घर में पोंछा लगाइए।

मंगलवार और शनिवार नमक पानी का पोछा लाभ देता है।

यदि आप चाहें तो रोजाना अपने घर में नमक पानी से पोंछा लगा सकती हैं। 

गायत्री मंत्र पढ़िए और समृद्ध जीवन का अनुभव करें।


गायत्री मंत्र पढ़ना शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति आती है।

यदि आप अपने पति के साथ सुख एवं शांति से जीवन बिताना चाहती हैं।

तो अवश्य ही गायत्री मंत्र का उच्चारण 108 बार रोजाना कीजिए।

यह उपाय कई महिलाये अपना चुकी है। इसके लिये पैसे भी खर्च नहीं होते है।

आप भी इस उपाय से घर में सुख शांति का अनुभव ले सकती है।

मौन रहिए, मौन में बड़ी ताकद होती है।


बुधवार के दिन कोशिश कीजिए सुबह नींद से उठ कर मौन रहने की।

आश्चर्य होने की आवश्यकता नहीं है। यह एक उपाय है। 

अब गायत्री मंत्र का उच्चारण जैसे कर रही है। रोजाना कीजिए।

साथ ही कोशिश कीजिए, बुधवार के दिन 3 घंटे मौन रहने की।

इससे आपका और आपके पति के बीच झगड़ा नहीं होगा।

इत्र लगाइए। इससे आपकी बात पति को माननी ही पड़ेगी


पुरुषों को इत्र लगाने का बहुत शौक होता है। आपको उनके इसी शौक का फायदा उठाना है।

बाजार में बहुत सुगंधित इत्र मिलते हैं। आपको चंदन का इत्र लाना है।

अच्छा लाभ पाने के लिए इत्र को पहले आप शिवजी को लगाइए।

फिर अपने पूरे घर में इत्र का छिड़काव कीजिए। फिर जादू होगा। परिणाम आपके हाथ होगा।

दोस्तों हमने जो भी उपाय आपको बताया है।

यह सभी उपाय कहीं ना कहीं ज्योतिष शास्त्र से भी जुड़ा हुआ हैं। 

जो आप को बहुत अधिक लाभ प्रदान करेंगे। इसलिए इन उपायों को एक बार अपना कर देखिए। 

आपके और आपके पति के बीच की सभी दुविधा दूर हो जाएगी।

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित