मैं 19 साल की इकलौती कन्या हूँ।बचपन में ही मां गुजर गई।पिताजी ने संभाला है।अब पापा की सेवा करनी है।
दूसरी शादी करू, तो शायद सौतेली माँ मेरी देखभाल ठीक से नहीं कर पायेगी, ये सोचकर उन्होंने कभी
दूसरी शादी के बारे में सोचा तक नहीं। उनको कई लोगों ने शादी की रीक्वेस्ट भी की थी।2 महिलाओ
ने तो खुद उनको पुछा था। मगर सिर्फ मेरी खातिर उन्होंने शादी नहीं की। पापा सरकारी अधिकारी थे।
ऊंचे ओहदे पर थे। लोगों में उनको बहुत मान सम्मान मिलता था। एक लड़की तो शादी के लिये उनके
पीछे ही पड़ी थी। मैंने देखा है। पापा ने मेरी खातिर बहुत तकलीफ झेली है। मुझपर उनका इतना कर्ज
बनता है, की मै अपनी चमड़ी के जूते भी उनके लिये बनाऊ, तो भी उसका कोई तोड़ नहीं। मै उनकी
बहुत इज्जत करती हु।
मगर शादी के बाद वो अकेले पड़ जाएंगे। मैंने खुद उनको दूसरी शादी की सलाह दी, मगर वो कहते है,
की ” शादी की उम्र तुम्हारी है। एक बार तुम्हारे हाथ पीले करू, तो मेरी जान छूटेगी।” हर बार मेरी भलाई
के बारे में ही सोचते है। मेरी शादी के बाद पता नहीं उनका क्या होगा। इसलिए मै चाहती हु, की,
मै जीवनभर उनकी सेवा करूंगी। शादी करना मेरी मजबूरी नहीं है। मै किसी ना प्यार करती हु, ना मुझसे
कोई प्यार करता है। मै शादी नहीं करूंगी। बस पापा को जिंदगीभर खुश रखूंगी। उनकी ही सेवा करूंगी।
मगर पापा नहीं मान रहे है। वो मेरी शादी जल्द ही करना चाहते है। कृपया आप ही बताए, की मै अपने
पापा को कैसे समझाऊ ?
इनको सलाह दीजिए मुझसे प्यार नहीं करते। पति बेइज्जत करते है। क्या मुझे छोड़ने का इरादा होगा ? – (myjivansathi.com)
हमारी सलाह : पापा की सेवा करनी है।
आपकी उम्र 19 साल है और इस उम्र में आप अपने पिताजी के लिए इतना सोचती हैं।यह अपने आप
में बहुत बड़ी बात है। आपकी मां भी इस दुनिया में नहीं है। इसलिए आप अपने पिताजी की चिंता ज्यादा
कर रही हैं और शायद इसी वजह से आप शादी भी नहीं करेंगी।ऐसा आपका कहना है क्योंकि आप
अपने पिताजी का ख्याल रखना चाहती हैं। उनकी सेवा करना चाहती है। आपकी सोच बहुत अच्छी है।
लेकिन आपके पिताजी की भी उम्र हो रही है,और हर बाप अपनी बेटी को विदा होते हुए देखना चाहता है।
हर पिता के मन में अपनी बेटी की डोली सजाने का अरमान रहता है।आप एक बेटी होने के नाते बिल्कुल
सही है। वह एक पिता होने के नाते अपनी जगह पर सही है।यदि आपके पिताजी रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो
आप उनसे कहिए कि आपको एक ऐसा परिवार चाहिए। जिस परिवार में आपकी बातों को ज्यादा महत्व
दिया जाएगा। जहां पर आपकी सोच को मान्यता पहले दिया जाएगा।
आज के जमाने में कुछ भी असंभव नहीं है।शादी के बाद यदि आप का ससुराल आपको हर चीज में
सपोर्ट करेगा। आप के हर फैसले में आपका साथ देगा तो,आप उनसे कह ही सकती हैं कि आप अपने
पिताजी का भी ख्याल रखना चाहती हैं। आप उन्हें अपने साथ अपने ससुराल में रखकर अपने दोनों
परिवार का ख्याल रख सकती हैं।
पापा की सेवा करने के लिये जिंदगी कुर्बान करनेवाली पत्नी जिसको भी मिलेगी वह भाग्यशाली होगा
यदि आपके मन में अभी भी यही सवाल घूम रहा है कि अगर पति सपोर्टिव नहीं होगा या ससुराल वाले
अच्छे नहीं होंगे तो आप अपने पिताजी को अपने पास नहीं रख पाएंगी। तो आपका यह खयाल भी बुरा
नहीं है क्योंकि आज के जमाने में अच्छा व्यक्ति मिलना बहुत ही मुश्किल होता है।
आप ऐसा कर सकती हैं कि आप अपने जीवनसाथी की तलाश खुद कर सकती हैं। यदि आप अपने
पसंद के लड़के से शादी करेंगी,तो वह ताउम्र आपका हर चीज में साथ देगा।चाहे आपके पिताजी को
आपके साथ रखने की बात हो या आपको जीवन में सफल बनाने की बात हो या अन्य कोई बात जो
आपके जीवन से जुड़े हुई हो वह व्यक्ति आपके हर बात में आपका साथ देगा।
ऐसे में दो लाभ होगा पहला लाभ यह आपके पिताजी का सपना पूरा होगा और आप अपने पिताजी
का ख्याल भी शादी के बाद रख पाएंगी।
अच्छा जीवनसाथी चुनने के लिए आप मैट्रिमोनी, shaadi.com के अलावा समाचार पत्रों का सहारा ले सकती है।
आपको अपने सपने का राजकुमार जरूर मिलेगा जो आपसे बहुत प्यार करेगा। शादी के बाद दोनों घर
के रिश्ते को निभाना मुश्किल सा हो जाता है। लेकिन यदि परिवार का सपोर्ट हो तो दोनों घर के रिश्ते को
आसानी से निभाया जा सकता है। यदि आप खुद का कैरियर बना कर शादी करना चाहती हैं तो आप शादी
कर सकती हैं,और यदि आप सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहती है और नौकरी करके अपने
पिताजी का ख्याल रखना चाहती हैं। तो आप यह भी कर सकती है।लेकिन यदि आपके पिताजी आप पर
शादी का जोर दे रहे हैं तो हमने जो उपाय बताएं है।उन उपाय को अपनाकर,अपने लिए जीवनसाथी चुन सकती हैं।

किसी भी लड़की को कैसे अपनी ओर आकर्षित करे? 5 सफल तरीके
पत्नी की भावनाओं को कैसे समझें
शादी से पहले शारीरिक संबंध: क्या सही क्या गलत?
क्या पत्नी को शादी के बाद अपने पुराने प्यार के बारे में बताना चाहिए? 💑❤️🩹
शादी के बाद पति पत्नी से डरते क्यों हैं? Why Are Husbands Afraid of Their Wives After Marriage? – A Deep Analysis
शादी से पहले पता चले कि आपकी होने वाली पत्नी का पास्ट कॉम्प्लिकेटेड है? क्या करें? 🤔💭
शादी के बाद लड़की को नहीं करनी चाहिए ये 3 गंभीर गलतियां
जब पत्नी, पति की बेइज्जती करे, तो पति को क्या करना चाहिए?
पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े कैसे खत्म करें?
पति-पत्नी के बीच में कोई ना कोई झगड़ा होता रहता है तो उनको क्या करना चाहिए?
जब बीवी का मूड हो खराब, तो पति अपनाएं ये रामबाण उपाय!
विवाह के बाद बीवी बदचलन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पति मेरी छोटी बहन के साथ रिलेशन में है। क्या करू?
पत्नी बार-बार झगड़ा करे तो क्या करें?
लड़की प्यार करती है या सिर्फ दोस्ती? कैसे समझें?
पड़ोस की भाभी को कैसे पटाएं?
पति का दोस्त मुझसे फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता है। क्या करू?
लड़की पटाने के 5 सीक्रेट! किसी को मत बताना
सिर्फ नजरों से लड़की कैसे पटायें? 5 कामयाब तरीके।
बिना जान पहचान वाली लड़की को इंप्रेस करने के 3 तरीके
बहन की बेस्ट फ्रेंड को कैसे आकर्षित करें
धोखा देनेवाली गर्लफ्रेंड को कैसे समझायें
क्या मुझे तलाक लेना चाहिए? मेरे पति के अफेयर का सामना करते हुए
अगर आपके पति ने दिया है आपको धोखा, तो उठाएं ये कदम
बदचलन स्त्री से बचना चाहों तो ये चार बातें जरूर याद कर लेना
मेरे पति का चक्कर मेरी बहन से है. मैं क्या करूं?
आजकल लड़कियां इश्क किसी से करती हैं और शादी अन्य से, ऐसा क्यों
WhatsApp पर किसी लड़की को प्रभावित करने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके
लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में कौन सी 5 गलतियाँ कर बैठते है लड़के?
कोई लड़की गर्लफ्रेंड बनने को तैयार ही नहीं। ऐसे में क्या करना चाहिए?