गरीब से प्यार करती हु मगर घरवालोने दूसरा रिश्ता तय किया है। क्या करूँ?

मै नौकरी करती हु। एक गरीब लड़के से प्यार करती हु मगर घरवालोने दूसरा रिश्ता तय किया है। क्या करूँ?

मै जिससे प्यार करती हु, वह नेकदिल है। जरूरत के वक्त उसने मेरी मदद की थी। तब से हमारी एकदूसरे

से जानपहचान है। हमारी दोस्ती कब प्यार में बदल गई ये पता ही नहीं चल पाया। मगर वह आर्थिक रूप से

कमजोर है। मेरे घरवाले नहीं चाहते की उस लड़के से मेरी शादी हो। घरवाले उसको निकम्मा मानते है।

इसलिए मेरे लिए अच्छे रिश्ते तलाश कर रहे है। वह कहता है, की अगर मुझसे तुम शादी नहीं करोगी तो मै

कभी शादी नहीं करूंगा। तुम्हारे बिना जीने की कल्पना भी मै सहन नहीं कर सकता। मै बड़े संकट में फस

गई हु। आप ही बताइए, की मुझे क्या करना चाहिए ?

हमारी सलाह : गरीब लड़के से प्यार करती हु मगर घरवालोने दूसरा रिश्ता तय किया है। क्या करूँ?

प्यार किसी से भी हो सकता है। लेकिन प्यार में कभी भी जाति-पाती,अमीर-गरीब, काला-गोरा रंग आदि

यह सब मायने नहीं रखता। प्यार में यदि कुछ मायने रखता है। तो वह है। एक सच्चा हृदय वाला व्यक्ति।

आपके माता-पिता को आपको ही समझाना पड़ेगा। आप जिससे प्यार करती हैं। अगर उस गरीब

लड़के के साथ ही रहना चाहती हैं, आप तो अपने प्यार के लिए लड़िए। अपने माता-पिता से बात करिए।

क्या पता वह आपकी बात सुनकर मान जाए रिश्ते के लिए। हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए अच्छा ही

सोचते हैं आपके माता-पिता भी आपके लिए अच्छा ही सोचेंगे। यदि आपके प्यार में सच्चाई है।

आपके प्यार में हकीकत है। तो आपके माता-पिता को आपके प्यार के सामने हार मानना ही पड़ेगा।

इसके लिए अकेले आपको नहीं उस लड़के को भी प्रयास करना पड़ेगा। जिससे आप प्यार करती हैं।

कैसे आइए हम आपको उपाय बताते हैं। गरीब से प्यार करती हु मगर घरवालोने दूसरा रिश्ता तय किया है। क्या करूँ?

अपने बॉयफ्रेंड से कहिए कि वह कोई काम करें


अगर आप लड़का होती। तो आपके माता-पिता उतनी चिंता नहीं करते आपकी शादी की।

लेकिन आप एक लड़की हैं और बेटी का विवाह अच्छे घर में हो, अच्छे लड़के से हो

बेटी आजीवन खुश रहे यही चिंता हर मां-बाप करते हैं। आपके माता पिता अपनी जगह पर बिल्कुल सही है।

अगर आपका बॉयफ्रेंड कोई काम नहीं करता। तो वह उन्हें निकम्मा मानेगी ही।

इसलिए अपने नाम के आगे से निकम्मा शब्द हटाने के लिए आपके बॉयफ्रेंड को भी मेहनत करना पड़ेगा।

भले ही वह कम कमाए। लेकिन आप अपने माता-पिता को कह तो पाएंगे कि वह कमाता है बेरोजगार नहीं है।

अपने माता-पिता से थोड़ा समय मांगे


शादी एक बहुत बड़ा फैसला होता है। हम जिसे जानते नहीं। जिसे पहचानते नहीं उसके साथ

उम्र भर रहने का निर्णय। हमारा खुद का होना चाहिए। लेकिन शादी के बाद आप खुश रहेंगी या

नहीं यह भी आपको ही सोचना चाहिए। अपने बॉयफ्रेंड से कहिए सेटल होने। 

दूसरी तरफ आप अपने माता पिता से भी थोड़ा समय मांगिए। उनसे कहिए कि आपको थोड़ा सा वक्त चाहिए।

आपका बॉयफ्रेंड भले ही गरीब हो। लेकिन वह मेहनती है। इस बात को आप को साबित करना है।

इसलिए आप समय चाहती हैं। यही बात अपने माता-पिता से कहिए।

दूसरा रिश्ता देखने से अभी अपने माता पिता को मना कीजिए


आप पहले से ही किसी से प्यार करती है और प्यार जीवन में एक ही बार होता है। 

यही बात अपने माता-पिता से आप कहिए। अपने घर वालों से कहिए कि आप अपने पहले प्यार

को जल्दी भूला नहीं पाएंगे। जब तक वह इंसान खुद को साबित ना कर दें। आप दूसरे रिश्ते के

बारे में भी सोच भी नहीं सकती। इसलिए आप अभी दूसरे रिश्ता देखने से अपने माता पिता को मना कर दीजिए।

माता पिता को एक कमिटमेंट दीजिए


अपने माता-पिता से सिर्फ एक ही बात कहिए। यदि मेरा बॉयफ्रेंड अपने आप को साबित करने में असमर्थ रहा।

जिंदगी में यदि ₹1 भी ना कमा पाया। तो मैं आप लोगों से वादा करती हूं।

आप जिस लड़के से शादी करने के लिए कहेंगे मैं उसी से आंख बंद कर शादी कर लूंगी।

इतना सा कमिटमेंट आप अपने माता-पिता को कर दीजिए।

इससे वह आप पर विश्वास करेंगे और आपको एक मौका जरूर देंगे।

Exit mobile version