निजी सीक्रेटराजकीयरिलेशनशीपशादी विवाहसंबंध

मै कुलीन और करोड़पति महिला हु। डरती हु की कहीं लालची और गलत बहु न मिले।

मै एक गृहिणी हु। हमारा खानदान प्रतिष्ठित है। डरती हु की कहीं लालची और गलत बहु न मिले।

मेरे बेटे के लिए बहु की तलाश कर रही हु। हमारी जायदाद करोड़ों में है। मेरा बेटा US की आयटी

कंपनी में नौकरी करता है। सालाना पैकेज 55लाख का है। उसके लिये मुझे एक गुणवान बहु की तलाश

है। मगर मै समाज में देखती हु। की बहुत सी लड़किया पैसे के लिये धोखा देती है, कुछ शादी के बाद भी

अपने पूर्व प्रेमी से बातचीत करती है। हमारे एक रिश्तेदार की बहु तो बड़ों की इज्जत भी नहीं करती। अपनी

मनमानी करती रहती है। इन सबसे बचने के लिये मुझे कृपया बताइये की, कैसी लड़की से शादी नहीं करनी

चाहिये इसके कुछ नियम है क्या ? है तो मार्गदर्शन करें।

इन्हे सलाह की जरूरत है कलीग ब्लॅकमेल करता है। मेरे पति को सबकुछ बताने की धमकी दे रहा है। क्या करू ? (myjivansathi.com)

हमारी सलाह : डरती हु की कहीं लालची और गलत बहु न मिले।

आपने अपने मन की बात हमसे साझा की, इसलिए सबसे पहले आपका स्वागत। जीवन बहुत जटिल है।

दुनिया में अगर अच्छी स्त्रियां है तो बुरी भी स्त्रियाँ है।अच्छी स्त्रियाँ घर को संवार देती हैं,और बुरी स्त्रियाँ

घर को बर्बाद कर देती है।आज हम अपने ब्लॉग के द्वारा बताएंगे कि किन स्त्रियों से शादी के बंधन में

कभी भी नहीं बंधना चाहिए। आपके साथ अन्य लोगों को भी इसका अवश्य फायदा होगा।

ऐसी बहु घर में कभी मत लाना

ऐसी महिलाओं से कभी भी शादी नहीं करना चाहिए जो किसी भी बात को अपने तक सीमित नहीं रख

पाती हैं। शादी के बाद पति- पत्नी का संबंध दोस्ती से भी गहरा हो जाता है। यदि पति-पत्नी को भरोसा

करके कोई बात कह दे और वही बात यदि पत्नी किसी और को जाकर कह दे तो इससे संबंध में दरार

उत्पन्न होता है। इसलिए कभी भी ऐसी स्त्रियों से शादी नहीं करना चाहिए, जो इधर का  बात उधर और

उधर का बाद इधर करती है।आम भाषा में यदि कहा जाए तो जो स्त्रियां इधर उधर की चुगली करती हैं

उनसे कभी भी शादी नहीं करना चाहिए।

ऐसी लड़की से बिल्कुल शादी ना करें।

जरूरत से ज्यादा सुंदर दिखने वाली औरतों से कभी भी किसी पुरुष को शादी नहीं करना चाहिए।

अक्सर ऐसा देखा गया है कि सुंदर लड़कियां हमेशा अपने पति को धोखा दे देती है। यदि कोई पुरुष

किसी स्त्री की सुंदरता को देखकर उससे विवाह करता है तो उससे ज्यादा मूर्ख इस दुनिया में कोई

और नहीं हो सकता। आचार्य चाणक्य भी ऐसा ही सोचते थे कि जो पुरुष किसे नारी के सुंदरता को

देखकर, बिना उसके गुण को जाने शादी के बंधन में बंधता है।बाद में उससे बड़ा बेवकूफ और

कोई नहीं कहलाता है। यदि आप भी किसी सुंदर लड़की से शादी करना चाहते हैं,तो शादी करने से

पहले उस लड़की के विषय में अच्छे से जांच पड़ताल कर ले।वह लड़की स्वभाव से कैसी है, क्या वह

ऊपर से सुंदर है या उसका मन भी सुंदर है। सब कुछ जांच पड़ताल करके ही शादी कीजिएगा,अन्यथा

बाद में पछताने के अलावा आपको कुछ नहीं मिलेगा।

शादी से पहले कुल का अवश्य खयाल रखें

ऐसी स्त्री जिनका संबंध आप के माता एवं पिता के कुल से जुड़ा हुआ है। कहने का तात्पर्य वह लड़कियां

जो आपके किसी ना किसी रिश्तेदार की बेटी है। ऐसी लड़कियों से भी कभी शादी नहीं करना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र एवं हिंदू धर्म के अनुसार भी अपने कुल  के बेटियों से विवाह करना पाप कहलाता है।

वैज्ञानिक भी ऐसा ही मानते हैं कि यदि किसी पुरुष का विवाह अपने कुल में हो जाता है,तो इससे जेनेटिक

बीमारी फैलने की आशंका भी होती है। इसलिए अपने मातृ एवं पितृ कुल के बेटियों से

कभी भी विवाह ना करें।

ये भी पढे जिंदगी मे प्यार फिरसे लौटा है, क्या करू? Physical relationship before marriage – (apnibat.com)

मीठी वाणी वाली लड़की से शादी करें

जो महिलाएं मीठे स्वर में बात करती हैं। उनमें माता सरस्वती का वास होता है और जो स्त्रियाँ कड़वे

शब्द में बोलती हैं ऐसी स्त्रियों से शादी कभी भी नहीं करना चाहिए। कटु बोलने वाली औरत शादी के

बाद भी कटु बोल कर अपनी शादीशुदा जीवन को बर्बाद कर देती हैं। इसलिए कटु  बोलने वाली

औरत से हमेशा दूर रहिए।

ऐसी लड़की से गलती से भी शादी मत करना

जो लड़कियां देर तक सोती हैं ऐसी लड़कियों से भी कभी शादी नहीं करना चाहिए,क्योंकि देर तक यदि

कोई लड़की सोती है तो शादी के बाद भी उसकी आदत ऐसी ही रहेगी और देर तक सोने से माता

लक्ष्मी भी रूष्ट हो जाती है। इसलिए ऐसी लड़कियों से भी कभी शादी नहीं करना चाहिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित