इतिहासट्रेंडिंगधार्मिकलाईफ स्टाइलवास्तुशास्त्रस्पेशल

सुबह उठकर ये 5 चीजें देखने से आती है घर मे गरीबी

वास्तु शास्त्र में कुछ नियम होते हैं और ऐसा माना जाता है कि उनकी अवहेलना करने से घर में नकारात्मक माहौल बनता है। इतना ही नहीं, इससे आर्थिक और शारीरिक समस्याएं भी होती है। जो हमारे जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। सुबह उठकर ये 5 चीजें देखने से आती है घर मे गरीबी

सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए, ये 5 चीजें आपका पूरा दिन बर्बाद भी हो सकता है

प्रतियोगिता के इस युग में लोग हमेशा अपनी और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहते हैं। अधिकांश लोग सुखी जीवन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ताकि उन्हें और उनके परिवार को समस्याओं का सामना न करना पड़े। कई बार मेहनत और लगन के बाद भी परेशानी दूर नहीं होती है। इसके पीछे वास्तु दोष हो सकता हैं। वास्तु के अनुसार चलने पर जीवन में सब कुछ अच्छा-अच्छा होता है। इसी तरह कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें सुबह नींद से उठकर नहीं देखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वह चीज़ें क्या है-

आईना

वास्तु के अनुसार सुबह उठने के बाद आईने की ओर नहीं देखना चाहिए। जिस तरह इसे बहुत बुरा माना जाता है, वैसे ही यह भी माना जाता है कि यह दिन को बर्बाद कर सकता है। इसलिए सुबह उठने के बाद आईने में देखने की आदत छोड़ दें।

अगर आपके शयनकक्ष में आईना है, तो इसे बिस्तर के सामने ना रखें। नकारात्मक ऊर्जा को गुणा करने से बचने के लिए आप रात के समय इसे पर्दे से भी ढ़क सकते हैं।

टूटी हुई मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं की  टूटी-फूटी मूर्तियां रखना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से अकारण घर की शांति में बाधा आती है और परिवार के सदस्यों की परेशानी भी  बढ़ जाती है। लेकिन अगर आपके घर में कोई टूटी हुई मूर्ति है। तो उसे गलती से ऐसी जगह ना रखें जहां पर वह सुबह उठते ही आपकी आंखों के सामने आ जाएं। वरना आपका दिन बुरा बिछेगा।

बंद घड़ी

वास्तु के अनुसार सुबह उठते ही बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। बंद घड़ी बुरे दिन आने के संकेत बताती है।इससे घर में आर्थिक तंगी आने लगती है और परिवार में कलह भी बढ़ जाती है। वास्तु शास्त्र में घर में घड़ी बंद ना रखने की सलाह दी जाती है। यदी कोई बंद घड़ी है तो उसे घर के बाहर ही रखें।

झूठे बर्तन

अगर आपको सुबह उठने के बाद किचन में झूठे बर्तन पड़े मिलें। तो यह आपके दिन की शुरुआत को बर्बाद कर सकता है। इसलिए रात को झूठे बर्तनों को साफ करके सोएं। यदि वो नहीं सकते कम से कम साफ पानी से जूठन साफ कर दें। इसे वास्तु के अनुसार भी अशुभ माना जाता है। इसलिए अशुभ साया से बचने हेतु झूठे बर्तन रात में किचन में ना रखें।

परछाईं को न देखें

वास्तु के अनुसार सुबह उठने के बाद आपको अपनी परछाई भी नहीं देखनी चाहिए। अगर किसी कारण से छाया की ओर आंखें जाती भी है तो इसे अनदेखा करें। ऐसा माना जाता है कि यह जीवन में नकारात्मकता पैदा करता है और कई समस्याओं को उत्पन्न कर देता है। सुबह उठकर ये 5 चीजें देखने से आती है घर मे गरीबी

हमारे अच्छे वक्त के लिए भी जैसे हम जिम्मेदार होते है। वैसे ही हम अपने बुरे वक्त के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। इसलिए इन टिप्स को फॉलो किजिए। कभी भी बुरा वक्त जीवन में नहीं आएगा।

Next ad

Related Articles

Back to top button