महिला स्वास्थशादी विवाहसंबंधसौंदर्य उपचार

शादी के बाद आनेवाली समस्या और उपाय

महिलाओं को शादी के बाद होने वाली समस्या से बाहर निकालने का उपाय। शादी के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रॉब्लम एडजस्ट करने में होता है। यह समस्या हर लड़की को होती है। लड़कियों के अनुसार शादी के बाद वह एक नई जगह पर आती है और उन्हें वह सब कुछ नहीं मिल पाता है। जो उन्हें उनके पिता के घर में मिलता था।

इसलिए शादी के बाद उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन यह बात उन लोगों को कभी नहीं समझ में आती हैं। जो खुद कभी अपना घर छोड़ किसी और के घर में रहे हो। ऐसा कहकर लड़की अपने पति की ओर ही इंगित करती हैं। पति के लिए शादी के बाद कुछ भी नहीं बदलता। लेकिन एक औरत के लिए सब कुछ बदल जाता है।

आपस में तालमेल का ना बैठना


शादी के बाद एक पति और पत्नी का तालमेल बैठना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जब भी उन में तालमेल नहीं होता है। तभी वह दोनों आपस में लड़ाई करने लग जाते हैं। ऐसे में दोनों पार्टनर को चाहिए। एक दूसरे की समस्याओं को सुनना और आपस में बैठकर उस समस्या का समाधान निकालना।

एक पर काम का प्रेशर ज्यादा पढ़ता है


शादी के बाद पति-पत्नी में सबसे ज्यादा लड़ाई काम को लेकर होता है। महिलाओं को घर-परिवार और काम दोनों संभालना होता है। ऊपर से पति भी कभी-कभी रौब जमाने लगते हैं। एक पत्नी सबकुछ सहन कर सकती है। लेकिन अपने पति का आरोप जरूरत से ज्यादा वह बर्दाश्त नहीं कर पाती है। इसलिए शादी के बाद पति एवं पत्नी दोनों को ही एक दूसरे का काम बांट लेना चाहिए। ताकि किसी एक पर ज्यादा प्रेशर ना पड़े।

पति के नशा से परेशान होती है महिलाएं


अक्सर लड़कियों को सबसे ज्यादा परेशानी उनके पति के नशे से होती है। नशा करने वाला पति किसी भी लड़की को पसंद नहीं होता है। स्मोकिंग तक तो ठीक है। लेकिन शराब पीने की लत बहुत खराब होती है। एक अच्छा खासा घर बर्बाद हो जाता है नशे के कारण। शादी एक बहुत बड़ा निर्णय होता है। इसलिए हमेशा  जांच पड़ताल करके ही शादी जैसे अहम फैसले को लीजिए।

सांस के साथ तालमेल ठीक नहीं बैठता है


शादी के बाद महिलाओं का संबंध अपनी सांस के साथ अच्छा नहीं होता है‌। जो काम घर की बहू को पसंद होता है। वह सांस को पसंद नहीं आता। जो सांस को पसंद होता है। वह बहू को पसंद नहीं होता। इस वजह से उनमें झगड़ा होता रहता है। शादी के बाद बहू को भी अपनी सांस को अपनी मां की तरह ट्रीट करना चाहिए। सांस को भी अपनी बहू को अपनी बेटी की तरह ट्रीट करना चाहिए। ऐसा करने से सांस एवं बहू का संबंध गहरा एवं मजबूत बनता है।

शादी के बाद आनेवाली समस्या और उपाय


दुनिया में एक रिश्ता ही ऐसा होता है जिसे लोग संभाल नहीं पाते हैं। कई बार वह संभाल इसलिए नहीं पाते क्योंकि उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं मिलता। या फिर कोई ऐसे उनको गाइड कर देता है। जिस के बहकावे में आकर वह खुद अपने हाथों से अच्छा रिश्ता बर्बाद कर देते हैं। इसलिए जिंदगी में रिश्ते संभालने के लिए कभी भी किसी की मदद मत लीजिए। आप खुद रिश्ता संभालने की कोशिश कीजिए। प्यार से। अच्छे से। थोड़ा एडजस्ट करके। चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान रखकर। जिंदगी के हर मुश्किल परिस्थितियों को पार करने की कोशिश कीजिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button