शादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

मेरे पूर्व प्रेमी के बारे में सांस को पता चल गया। अब मै क्या करू?

मेरी शादी को 6 महीने हो गए। बी.कॉम किया है। पति हायस्कूल टीचर है और मै गृहिणी हु। घर में हम दोनों के अलावा विधवा सांस भी है। देवर की फॅमिली अलग रहती है। ननद नहीं है। घर बैठे बैठे मै बहुत बोर हो जाती हु। तो सहेलियों से बात कर लेती थी। मगर एक दिन सहेली के घर पर कोई function था। उसने फोन पर बात करते करते अचानक बोल दिया की, तुम्हारा बॉयफ्रेंड भी आया है। उसके साथ बात कर। और मोबाइल उसको दे दिया।

मेरा मोबाइल स्पीकर फोन पर था। किचन में काम करते करते मै बात कर रही थी। उधर सांस भी टीवी देख रही थी। उसने सब सुन लिया। और मुझसे मोबाइल ले लिया। उसने पति को भी सबकुछ बता दिया । मुझे मोबाइल use करने पर पाबंदी लगा दी। उनके मोबाइल से मै बात करती हु। उसमें सब बातें रिकार्ड भी होती है। मेरा पर्सनल कुछ रहा नहीं। मेरे पूर्व प्रेमी के बारे में सांस को पता चल गया। अब मै क्या करू?

मारी सलाह : मेरे पूर्व प्रेमी के बारे में सांस को पता चल गया।

आपने सबसे बड़ी गलती कर दी है। आपकी शादी को पूरे 6 महीने हो गए हैं और आप एक शिक्षित औरत है। वही आप यह भी कह रही है कि आपको आपकी सासू मां ने आप ही के बॉयफ्रेंड से एक बार बात करते हुए देख लिया था। तब से लेकर अब तक आपको बिना मोबाइल के रहना पड़ रहा है।

आप चाहती हैं कि आप के पति आप को फिर से मोबाइल इस्तेमाल करने को दें। लेकिन उसके लिए आपको कुछ त्याग करना होगा। आपको अपने पुराने बॉयफ्रेंड को भूलना होगा। अपने वर्तमान परिवार को ही अपना परिवार मानकर चलना होगा।

तब जाकर आप के पति आप को फिर से मोबाइल देंगे। यदि आप ऐसा कर सकती हैं। तो ही आपके पति से आपको मोबाइल मिल सकता है।अब आप सोच रही होंगी कि हम आपको ऐसा करने के लिए क्यों कह रहे हैं। इसके पीछे दो-तीन कारण है। वह कारण भी हम आपको बताएंगे‌।

आपके पति आप पर अब विश्वास नहीं करते

आपका संबंध दुनिया के किसी भी व्यक्ति के साथ हो। यदि उस रिश्ते में विश्वास ना हो। तो वह रिश्ता किसी काम का नहीं रह जाता है। इसलिए यदि आप मोबाइल चाहती हैं तो आपको अपने पति का विश्वास जीतना होगा।

उन्हें यकीन दिलाना होगा कि आप बदल रही हैं। जब तक इस बात का यकीन उन्हें नहीं होगा। तब तक आपके पति आपको मोबाइल देना तो दूर। आपको अब प्यार भी नहीं करेंगे।

अपने बॉयफ्रेंड को हमेशा के लिए भूल जाइए

शादी के पहले की स्थिति और शादी के बाद की परिस्थिति दोनों ही विपरीत होती है। शादी से पहले आपका बॉयफ्रेंड था। वह आपका अतीत था। लेकिन वर्तमान में आपकी शादी हो चुकी है। अब आपका परिवार आपके पति एवं उनके घर वाले हैं। इस सच को आप जितनी जल्दी अपनाएंगी। उतना ही आपके लिए अच्छा होगा।

मैरीड लाइफ को महत्व दीजिए

अपने मैरीड लाइफ को आपको अच्छे से जीना होगा। यदि आप शादीशुदा जिंदगी को खुल कर जीना चाहती है। तो अपने अतीत को भूल जाइए। अपने बॉयफ्रेंड को भी भूल जाइए।

साथी अपने पति के दिल में अपने लिए जगह बनाइए। उनको समय दीजिए अपने सांस का ख्याल रखिए। जब आप ऐसा करेंगी तो आपके स्वभाव कप के प्रति अवश्य ही नोटिस करेंगे और फिर उनके मन में आपके प्रति विश्वास जगेगा। जब वह पूर्ण रुप से आप पर विश्वास कर लेंगे। तब वह आपको मोबाइल तो क्या आप जो मांगेंगी वह सब कुछ देंगे।

बॉयफ्रेंड को इग्नोर कीजिए

यदि आप अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहती है। तो अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर कर दीजिए। कारण आपकी शादी हो चुकी है। अब आपके जीवन में आपके पति ही आपके लिए सब कुछ होने चाहिए। ना कि आपका बॉयफ्रेंड।

इस तरह से यदि आप हमारी टिप्स को फॉलो करेंगी। तो आप को आपके पति के हाथों मोबाइल भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त आपको जो भी जरूरत होगी। वह सब कुछ आपके पति पूर्ण करेंगे।

लेकिन उससे पहले रिश्ते में विश्वास कायम कीजिए। बिना विश्वास के कोई भी रिश्ता कायम नहीं होता। चाहे वह पति के साथ हो या माता-पिता के साथ हो या अन्य किसी व्यक्ति के साथ।

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित